2021-02-07 11:49
Napasartimes. बीकानेर की 3 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष की घोषणा थोड़ी देर में हो सकती है। सबसे पहले श्रीडूंगरगढ़ का परिणाम आ सकता है, जहां सभी पार्षद मतदान करने के लिए पहुंच गए हैं। वहीं नोखा में मतदान शुरू होने के बाद गति थोड़ी धीमी है। अब तक बारह वोट पड़े हैं, जिसमें 10 NCP प्रत्याशी नारायण झंवर के साथ आए हैं, जबकि महज दो उम्मीदवार भाजपा के साथ आए। देशनोक में कड़ा मुकाबला है, जहां अब तक मतदान करने पार्षद पहुंचने शुरू हो गए हैं। सबसे खास बात यह है कि NCP के चांडीदान कांग्रेस पार्षदों के साथ मतदान करने आए। उन्होंने अपना वोट दे दिया।
श्रीडूंगरगढ़ में 40 सीटों पर मतदान हुआ था। सभी चालीस पार्षद जीत के बाद एक साथ नजर आए। सभी ने मतदान केंद्र पर प्रवेश कर लिया है। माना जा रहा है कि कुछ ही देर में मतदान का परिणाम भी सामने आ जाएगा। कांग्रेस की ओर से जहां मंगलाराम गोदारा साथ दे रहे हैं, वहीं भाजपा की ओर से देहात अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने बागडोर संभाली हुई है। भाजपा के कई अन्य नेता भी पिछले तीन-चार दिन से पूरी तरह सक्रिय है। यहां भाजपा के सभी 22 उम्मीदवार एक साथ यहां पहुंचे और मतदान करने के लिए गए।
कांग्रेस के 14 पार्षद भी साथ आए। निर्दलीय तीन प्रत्याशी सबसे पहले पहुंचे। वहीं अध्यक्ष पद की दावेदार और बागी उम्मीदवार प्रीति शर्मा अकेले ही पहुंची है। अभी भी सस्पेंस बना हुआ है कि कांग्रेस अपना प्रत्याशी खड़ा किए बिना भाजपा को कैसे पटखनी दे सकती है। अगर भाजपा के दो पार्षद भी क्रास वोटिंग कर देते हैं तो बड़ी समस्या हो सकती है।
देशनोक में कांग्रेस व भाजपा के बीच सीधी टक्कर है। यहां कांग्रेस वैसे तो अपर हैंड है, लेकिन भाजपा ने भी अपनी रणनीति से रोमांच बनाकर रखा है। भाजपा का दावा है कि उसके साथ निर्दलीय है, ऐसे में बहुमत मिलना तय है। वहीं कांग्रेस 25 में से 13 पार्षदों को एक साथ मतदान के लिए पहुंचाने की तैयारी पहले ही कर चुकी है। यहां कांग्रेस की ओर से ओमप्रकाश मूंदडा दावेदार है जबकि भाजपा की ओर से नथमल और एक निर्दलीय उम्मीदवार अनिल भी दावेदार है।
RELATED ARTICLES
*नापासर में त्योंहार पर पड़ा रंग में भंग,हुआ कोरोना विस्फोट,एक साथ आये इतने पॉजीटिव*
2021-03-27 16:32
*नापासर के मुख्य बाजार में भारी वाहनो का प्रवेश हो बन्द,थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*
2021-03-18 13:35
*नापासर में बच्चे ने गुल्लक तोड़कर दिए राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी बचत के 5821 रु*
2021-02-08 19:12