2021-01-12 18:53
नापासर टाइम्स। सींथल गांव में रामधाम रामद्वारे मे मंगलवार को श्री श्री 108 संत क्षमाराम जी महाराज की अध्यक्षता मे एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर एक समिति का गठन किया गया। इस मौके पर क्षमा राम जी महाराज ने कहा कि कण-कण देना, क्षण-क्षण देना, यह जीवन का अर्थ है। जो जैसे मन से देता है, वह उतना अधिक समर्थ है। राम द्वारा मे गठित समिति मे मोहन दान आडा को समिति का प्रमुख व विनोद स्वामी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार समिति के सदस्य के रूप मे सुंदरलाल मुंधडा, रामपाल जी महाराज, प्रेमदान आडा, मोहन लाल पटवारी, देवेंद्र सिंह बीठू, डॉक्टर महेंद्र सिंह बीठू को समिति सदस्य बनाया गया है। इस बैठक मे प्रांत ग्राम विकास प्रमुख साजन राम, नापासर से संघ के कार्यकर्ता साँवर लाल शर्मा,शिव रत्न पारीक भी मौजुद रहे।
RELATED ARTICLES
*नापासर में त्योंहार पर पड़ा रंग में भंग,हुआ कोरोना विस्फोट,एक साथ आये इतने पॉजीटिव*
2021-03-27 16:32
*नापासर के मुख्य बाजार में भारी वाहनो का प्रवेश हो बन्द,थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*
2021-03-18 13:35
*नापासर में बच्चे ने गुल्लक तोड़कर दिए राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी बचत के 5821 रु*
2021-02-08 19:12