2022-07-31 09:32
श्रावण मास के चलते रविवार का दिन हरियाली तीज होने से खास रहेगा। इस बार ये तीज तीन विशेष योग के बीच मनेगी, जो सुख-समृद्धिदायी रहेगी। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के साथ व्रत रख कर मां पार्वती, स्वर्णा गौरी और पीपल व वटवृक्ष की पूजा करेंगी। कई जगहों पर पेड़-पौधे भी लगाए जाएंगे। वहीं, मंदिरों और घरों में हिंडोला उत्सव पर भगवान को झूला झूलाया जाएगा।
*शुभ संयोग*
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र बताते हैं कि इस बार तीज पर बुधादित्य, वरीयान और रवियोग रहेंगे। इस शुभ संयोग में किए गए व्रत, उपवास, पूजा और दान का कई गुना शुभ फल मिलता है। इस दिन महिलाएं हरे वस्त्र, हरी चूड़ियां पहनने के साथ मेहंदी लगाती हैं।
*मां पार्वती की होती है विशेष पूजा*
पंडितों के अनुसार महिलाओं को माता पार्वती की पूजा करते समय ऊँ उमाय नम:, ऊँ पार्वत्ये नम:, ऊँ जगद्धात्रै नम:, ऊँ शांति रूपाय नम: और शिव पूजन के दौरान ऊँ नम: शिवाय, ऊँ हराय नम:, ऊँ महेश्वराय नम:, ऊँ शाम्भवे नम:, ऊँ शूल पाणाये नम: और ऊँ महादेवाय नम: मंत्रों का जप करें। माता पार्वती से सुहाग के दीर्घायु होने और शिव से जगत कल्याण के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।
*श्रीकृष्ण और राधा देवी का श्रृंगार*
इस पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण और राधा देवी के श्रृंगार करने की परंपरा है। भगवान को सावन के मुताबिक हरे कपड़े पहनाते हैं। तुलसी की माला और चंदन से श्रृंगार करते हैं। राधा देवी को श्रृंगार के सामान चढ़ाए जाते हैं। देवी-देवता को फूलों से बना झूला भी झूलाया जाता है। फिर इस मौसम के मुताबिक विशेष भोग लगाकर भजन गाए जाते हैं।
RELATED ARTICLES
*मंगलवार, 28 जून 2022 : आज क्या कहती है आपकी राशि, किसके लिए खुशियों भरा रहेगा दिन*
2022-06-28 09:06
*अगर झेल रहे हैं शनि की साढ़े साती या ढैय्या, तो इन 7 उपायों से कम करें अशुभ प्रभाव*
2022-06-25 08:52
*आषाढ़ मास का पहला शनिवार इन 5 राशियों के लिए है विशेष, शनिदेव को ऐसे करें प्रसन्न*
2022-06-18 09:26
*आज का राशिफल, 13 जून 2022: मेष, वृष और मिथुन राशि वाले वाणी और क्रोध पर संयम रखें*
2022-06-13 07:44
*Aaj Ka Rashifal: बुधवार को इस राशि के लोगों की किस्मत देगी उनका साथ, जानें राशिफल*
2022-06-08 09:08
*28 दिसंबर को इन राशि वालों का होगा भाग्योदय, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल*
2021-12-28 10:17
*सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार को जरुर करें ये उपाय, हर परेशानी होगी दूर*
2021-11-28 08:42
*मां लक्ष्मी के शुभ मंत्र, जानिए शुक्रवार को किस मंत्र के जाप से मिलेगा कौन सा लाभ*
2021-11-26 08:50
*मातृ नवमी आज : मातृ दोष से मुक्ति का दिन है आज, जाने इस दिन किसका होता है श्राद्ध*
2021-09-30 10:18
*मासिक शिवरात्रि आज, इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ जाएंगे सारे काम*
2021-09-05 09:02
*Bach Baras 2021: गाय− बछड़े की पूजा से दूर हो जाते हैं सारे कष्ट, जानिए विधी पूजन*
2021-09-04 09:44
*आज नही, कल है अजा एकादशी, जानें व्रत का महत्व, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा*
2021-09-02 09:07
*धूमावती जयंती है आज, सर्पदोष, गरीबी और कर्ज से मुक्ति के लिए करें इन चीजों से हवन*
2021-06-18 08:27
*राशिफल 20 मई : चमकने जा रही है 5 राशियों की किस्मत, जानें कैसे रहेगा आपका गुरुवार*
2021-05-20 06:44
*अप्रैल 2021 का पहला दिन आज इनके लिए रहेगा खास, जानें कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार?*
2021-04-01 07:16
*धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आज करें श्री लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ*
2021-03-19 07:16
राशिफल 9 मार्च : मंगल आज दिखाएंगे अपना पराक्रम, जानिये कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार*
2021-03-09 07:02
*कल 9 मार्च को है विजया एकादशी, इस दिन सुनें यह व्रत कथा, मिलेगा व्रत का पूर्ण लाभ*
2021-03-08 07:14