2022-01-31 10:15
शास्त्रों के अनुसार माघ माह कार्तिक महीने के समान पवित्र माना जाता है। इस महीने पड़ने वाली अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या या माघी अमावस्या कहते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मौनी अमावस्या शनि देव और पितरों से संबंधित है। मान्यता है कि इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करने व भगवान विष्णु की विधिवत पूजा अर्चना करने से सभी कष्टों का निवारण होता है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन मनु ऋषि का जन्म हुआ था और मनु शब्द से ही मौनी की उत्पत्ति हुई। इसलिए इस दिन मौन व्रत करने से मुनि पद की प्राप्ति होती है।
हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार मौनी अमावस्या 1 फरवरी 2022, मंगलवार को है। अमावस्या तिथि मंगलवार को पड़ने के कारण इसे भौमी अमावस्या भी कहते हैं। हालांकि कुछ लोग मौनी अमावस्या 31 जनवरी को बता रहे हैं, लेकिन ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक स्नान दान व पूजा के लिए 01 फरवरी को अमावस्या तिथि शुभ मानी जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन संगम पर सभी देवी देवताओं का वास होता है, इसलिए कहा जाता है कि मौनी अमावस्या पर पवित्र नदी में स्नान करने से निरोगी काया प्राप्त होती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
*कब है मौनी अमावस्या 2022*
हिंदू पंचांग के अनुसार माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या कहा जाता है। मौनी अमावस्या तिथि 31 जनवरी, सोमवार को दोपहर 02:18 मिनट से शुरू जाएगी। इसका समापन 1 फरवरी 2022, मंगलवार को दोपहर 11:15 पर होगा। लेकिन सूर्य उदया तिथि 1 फरवरी को होने से 1 फरवरी को ही स्नान व दान का योग बन रहा है।
*मौनी अमावस्या का महत्व*
मौनी अमावस्या को सभी अमावस्या तिथियों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान आदि करने से शारीरिक, भौतिक और दैविक तीनों प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है तथा धरती पर समस्त सुखों को भोगने के बाद मनुष्य को वैकुण्ठ लोक की प्राप्ति होती है। बता दें अमावस्या की तिथि भगवान विष्णु को काफी प्रिय है, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन विधिवत भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने से धन की प्राप्ति होती है और धन संबंधी सभी समस्याओं का निवारण होता है।
RELATED ARTICLES
*28 दिसंबर को इन राशि वालों का होगा भाग्योदय, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल*
2021-12-28 10:17
*सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार को जरुर करें ये उपाय, हर परेशानी होगी दूर*
2021-11-28 08:42
*मां लक्ष्मी के शुभ मंत्र, जानिए शुक्रवार को किस मंत्र के जाप से मिलेगा कौन सा लाभ*
2021-11-26 08:50
*मातृ नवमी आज : मातृ दोष से मुक्ति का दिन है आज, जाने इस दिन किसका होता है श्राद्ध*
2021-09-30 10:18
*मासिक शिवरात्रि आज, इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ जाएंगे सारे काम*
2021-09-05 09:02
*Bach Baras 2021: गाय− बछड़े की पूजा से दूर हो जाते हैं सारे कष्ट, जानिए विधी पूजन*
2021-09-04 09:44
*आज नही, कल है अजा एकादशी, जानें व्रत का महत्व, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा*
2021-09-02 09:07
*धूमावती जयंती है आज, सर्पदोष, गरीबी और कर्ज से मुक्ति के लिए करें इन चीजों से हवन*
2021-06-18 08:27
*राशिफल 20 मई : चमकने जा रही है 5 राशियों की किस्मत, जानें कैसे रहेगा आपका गुरुवार*
2021-05-20 06:44
*अप्रैल 2021 का पहला दिन आज इनके लिए रहेगा खास, जानें कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार?*
2021-04-01 07:16
*धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आज करें श्री लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ*
2021-03-19 07:16
राशिफल 9 मार्च : मंगल आज दिखाएंगे अपना पराक्रम, जानिये कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार*
2021-03-09 07:02
*कल 9 मार्च को है विजया एकादशी, इस दिन सुनें यह व्रत कथा, मिलेगा व्रत का पूर्ण लाभ*
2021-03-08 07:14