2021-09-30 10:18
नापासर टाइम्स। आश्विन मास का कृष्ण पक्ष पितरों की आत्म तृप्ति के लिए समर्पित होता है, जिसे पितृ पक्ष कहते हैं। पितृ पक्ष की नवमी तिथि को मातृ नवमी या सौभाग्यवती नवमी कहा जाता है। 30 सितंबर दिन गुरुवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इस अनुसार 30 सितंबर को मातृ नवमी है। मातृ नवमी श्राद्ध बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन माता पक्ष का श्राद्ध करने से व्यक्ति मातृ ऋण से मुक्त हो जाता है। जो लोग माता पक्ष का श्राद्ध नहीं करते हैं, उनको मातृ दोष का भागी बनना पड़ सकता है। पितृ दोष की तरह ही मातृ दोष भी होता है। आइए जानते हैं कि मातृ नवमी के दिन किनका श्राद्ध होता है।
*मातृ नवमी श्राद्ध 2021*
मातृ नवमी के दिन माता पक्ष (वह चाहे दादी पक्ष हो या फिर नानी पक्ष का) का श्राद्ध कर्म किया जाता है। मातृ नवमी का दिन परिवार के मातृ पितरों से जुड़ा होता है। उनकी आत्म तृप्ति के लिए इस दिन पिंडदान, श्राद्ध और तर्पण कर्म किए जाते हैं। मातृ पक्ष में आपको अपनी माता, दादी, परदारी, नानी आदि का श्राद्ध करना होता है।
*मातृ नवमी श्राद्ध 2021 तिथि*
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि का प्रारंभ आज रात 0 8 बजकर 29 मिनट से हो रहा है। इस तिथि का समापन 30 सितंबर दिन गुरुवार को रात 10 बजकर 08 मिनट पर होना है।
*कब करें मातृ नवमी श्राद्ध*
श्राद्ध कर्म के लिए दिन में 11 बजे से लेकर दोपहर 02 बजकर 30 मिनट तक के समय काल को उत्तम माना गया है। इस समय में आपको अपने मातृ पक्ष का श्राद्ध कर्म करना चाहिए। श्राद्ध में कौआ, कुत्ता, पक्षी, चींटी, ब्राह्मण आदि को भोजन कराया जाता है।
पशु पक्षियों को भोजन देने के पीछे मान्यता यह है कि हमारे पितर जब पितृ लोक से पृथ्वी पर आते हैं, तो वे इन जीवों के माध्यम से ही श्राद्ध का भोजन ग्रहण करते हैं। इस वजह से ही हर वर्ष पितृ पक्ष में इन जीवों को भोजन दिया जाता है।
*मातृ नवमी को क्यों कहते हैं सौभाग्यवती नवमी*
दरअसल माता पक्ष भी निधन के बाद पितर बनती हैं। नवमी श्राद्ध या मातृ नवमी के दिन विधि विधान से जब वे अपने वंश के किए श्राद्ध से तृप्त हो जाती हैं, तो प्रसन्न होकर वंश वृद्धि, सुख, समृद्धि, सौभाग्य एवं मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद देती हैं। इस वजह से मातृ नवमी को सौभाग्यवती नवमी भी कहा जाता है।
RELATED ARTICLES
*मंगलवार, 28 जून 2022 : आज क्या कहती है आपकी राशि, किसके लिए खुशियों भरा रहेगा दिन*
2022-06-28 09:06
*अगर झेल रहे हैं शनि की साढ़े साती या ढैय्या, तो इन 7 उपायों से कम करें अशुभ प्रभाव*
2022-06-25 08:52
*आषाढ़ मास का पहला शनिवार इन 5 राशियों के लिए है विशेष, शनिदेव को ऐसे करें प्रसन्न*
2022-06-18 09:26
*आज का राशिफल, 13 जून 2022: मेष, वृष और मिथुन राशि वाले वाणी और क्रोध पर संयम रखें*
2022-06-13 07:44
*Aaj Ka Rashifal: बुधवार को इस राशि के लोगों की किस्मत देगी उनका साथ, जानें राशिफल*
2022-06-08 09:08
*28 दिसंबर को इन राशि वालों का होगा भाग्योदय, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल*
2021-12-28 10:17
*सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार को जरुर करें ये उपाय, हर परेशानी होगी दूर*
2021-11-28 08:42
*मां लक्ष्मी के शुभ मंत्र, जानिए शुक्रवार को किस मंत्र के जाप से मिलेगा कौन सा लाभ*
2021-11-26 08:50
*मातृ नवमी आज : मातृ दोष से मुक्ति का दिन है आज, जाने इस दिन किसका होता है श्राद्ध*
2021-09-30 10:18
*मासिक शिवरात्रि आज, इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ जाएंगे सारे काम*
2021-09-05 09:02
*Bach Baras 2021: गाय− बछड़े की पूजा से दूर हो जाते हैं सारे कष्ट, जानिए विधी पूजन*
2021-09-04 09:44
*आज नही, कल है अजा एकादशी, जानें व्रत का महत्व, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा*
2021-09-02 09:07
*धूमावती जयंती है आज, सर्पदोष, गरीबी और कर्ज से मुक्ति के लिए करें इन चीजों से हवन*
2021-06-18 08:27
*राशिफल 20 मई : चमकने जा रही है 5 राशियों की किस्मत, जानें कैसे रहेगा आपका गुरुवार*
2021-05-20 06:44
*अप्रैल 2021 का पहला दिन आज इनके लिए रहेगा खास, जानें कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार?*
2021-04-01 07:16
*धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आज करें श्री लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ*
2021-03-19 07:16
राशिफल 9 मार्च : मंगल आज दिखाएंगे अपना पराक्रम, जानिये कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार*
2021-03-09 07:02
*कल 9 मार्च को है विजया एकादशी, इस दिन सुनें यह व्रत कथा, मिलेगा व्रत का पूर्ण लाभ*
2021-03-08 07:14