2022-05-30 07:40
30 मई 2022, सोमवार को एक साथ तीन त्योहार होने के कारण इस दिन का महत्व और बढ़ रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए वट सावित्री व्रत रखेंगी। इसके साथ अलावा शनिदोष से पीड़ित जातक शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनि जयंती पर विशेष उपाय करेंगे। इसी दिन सोमवती अमावस्या का भी शुभ संयोग बन रहा है। सोमवार के दिन अमावस्या होने के कारण सोमवती अमावस्या कहा जाता है। मान्यता है कि सोमवती अमावस्या के दिन गरीबों को दान देने से पितृदेवता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। एक ही दिन में अनेक देवी-देवताओं की कृपा पाने के लिए इस दिन को बेहद खास माना जा रहा है।
*सोमवती अमावस्या पर ग्रह-नक्षत्रों का शुभ संयोग-*
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि योग में अमावस्या तिथि आरंभ होगी। इसके अलावा इस दिन बुधादित्य, वर्धमान, सुकर्मा और केदार नाम के भी शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन वृषभ राशि में सूर्य व बुध की युति होने से बुधादित्य योग नामक राजयोग बन रहा है। 30 मई को एक साथ 6 शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन शनिदेव अपनी स्वराशि कुंभ में विराजमान रहेंगे। देवगुरु बृहस्पति भी अपनी स्वराशि मीन में रहेंगे। इन दोनों ग्रहों के अपनी स्वराशि में होने से कुंभ व मीन राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है
इस साल सोमवती अमावस्या 30 मई 2022, सोमवार को पड़ रही है। सोमवार का दिन चंद्रमा का होता है। चंद्रमा औषधि, धन और मन का कारक माना गया है। वहीं अमावस्या तिथि पितरों की मानी जाती है। शास्त्रों के अनुसार, पितरों का निवास चंद्रमा के पिछले भाग में होता है। इसलिए पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण, श्राद्ध आदि जरूर करना चाहिए। इस दिन चंद्रमा उच्च राशि वृषभ में होने के कारण शुभ फल प्रदान करेंगे। वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। शुक्र का सूर्य व चंद्रमा के साथ मित्रता का भाव है। ग्रहों की स्थिति से मनचाही सफलता हासिल हो सकती है।
*30 साल बाद सोमवती अमावस्या पर बन रहा अद्भुत संयोग, इन 5 कामों से मिलेगी पितृदोष से मुक्ति*
*1. पितृ तर्पण व पिंडदान-*
सोमवती अमावस्या के दिन ही पितरों को जल देने से उन्हें तृप्ति मिलती है महाभारत काल से ही सोमवती अमावस्या पर तीर्थस्थलों पर पिंडदान का विशेष महत्व है।
*2. दान-*
सोमवती अमावस्या के दिन शनि और चंद्र का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है।
*3. नदी स्नान-*
इस दिन गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। इस दिन हनुमान जी, शनिदेव, भगवान विष्णु और भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए। अगर नदी में स्नान नहीं कर पा रहे हैं तो घर में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
*4. वट वृक्ष की पूजा-*
सोमवती अमावस्या के दिन पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए बरगद के वृक्ष को जल चढ़ाकर परिक्रमा की जाती है।
*5. इन चीजों का करें दान-*
सोमवती अमावस्या के दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए गरीबों को पानी का घड़ा, ककड़ी, खीरा, छाता आदि का दान करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
RELATED ARTICLES
*मंगलवार, 28 जून 2022 : आज क्या कहती है आपकी राशि, किसके लिए खुशियों भरा रहेगा दिन*
2022-06-28 09:06
*अगर झेल रहे हैं शनि की साढ़े साती या ढैय्या, तो इन 7 उपायों से कम करें अशुभ प्रभाव*
2022-06-25 08:52
*आषाढ़ मास का पहला शनिवार इन 5 राशियों के लिए है विशेष, शनिदेव को ऐसे करें प्रसन्न*
2022-06-18 09:26
*आज का राशिफल, 13 जून 2022: मेष, वृष और मिथुन राशि वाले वाणी और क्रोध पर संयम रखें*
2022-06-13 07:44
*Aaj Ka Rashifal: बुधवार को इस राशि के लोगों की किस्मत देगी उनका साथ, जानें राशिफल*
2022-06-08 09:08
*28 दिसंबर को इन राशि वालों का होगा भाग्योदय, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल*
2021-12-28 10:17
*सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार को जरुर करें ये उपाय, हर परेशानी होगी दूर*
2021-11-28 08:42
*मां लक्ष्मी के शुभ मंत्र, जानिए शुक्रवार को किस मंत्र के जाप से मिलेगा कौन सा लाभ*
2021-11-26 08:50
*मातृ नवमी आज : मातृ दोष से मुक्ति का दिन है आज, जाने इस दिन किसका होता है श्राद्ध*
2021-09-30 10:18
*मासिक शिवरात्रि आज, इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ जाएंगे सारे काम*
2021-09-05 09:02
*Bach Baras 2021: गाय− बछड़े की पूजा से दूर हो जाते हैं सारे कष्ट, जानिए विधी पूजन*
2021-09-04 09:44
*आज नही, कल है अजा एकादशी, जानें व्रत का महत्व, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा*
2021-09-02 09:07
*धूमावती जयंती है आज, सर्पदोष, गरीबी और कर्ज से मुक्ति के लिए करें इन चीजों से हवन*
2021-06-18 08:27
*राशिफल 20 मई : चमकने जा रही है 5 राशियों की किस्मत, जानें कैसे रहेगा आपका गुरुवार*
2021-05-20 06:44
*अप्रैल 2021 का पहला दिन आज इनके लिए रहेगा खास, जानें कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार?*
2021-04-01 07:16
*धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आज करें श्री लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ*
2021-03-19 07:16
राशिफल 9 मार्च : मंगल आज दिखाएंगे अपना पराक्रम, जानिये कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार*
2021-03-09 07:02
*कल 9 मार्च को है विजया एकादशी, इस दिन सुनें यह व्रत कथा, मिलेगा व्रत का पूर्ण लाभ*
2021-03-08 07:14