2022-05-30 07:33
हिंदू धर्म में महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री व्रत रखती हैं। वट सावित्री व्रत हर साल ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को आता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं। इस साल वट सावित्री व्रत 30 मई 2022, सोमवार को है। इस साल वट सावित्री व्रत के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है। इसलिए इस दिन का महत्व और बढ़ रहा है। मान्यता है कि इस योग में किए गए कार्य पूर्ण होते हैं।
*अमावस्या तिथि कब से कब तक-*
अमावस्या तिथि 29 मई 2022 को शाम 02 बजकर 55 मिनट से आरंभ होगी, जो कि 30 मई 2022 को शाम 04 बजकर 59 मिनट पर समाप्त होगी।
*पूजा का सबसे उत्तम मुहूर्त-*
पंचांग के अनुसार, 30 मई को वट सावित्री व्रत का विशेष संयोग बन रहा है। इस दिन सुबह 07 बजकर 13 मिनट से अगले दिन 31 मई को सुबह 05 बजकर 09 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इस दिन शनि जयंती भी है।
*वट सावित्री पूजा सामग्री-*
वट सावित्री व्रत की पूजन सामग्री में सावित्री-सत्यवान की मूर्तियां, धूप, दीप, घी, बांस का पंखा, लाल कलावा, सुहाग का समान, कच्चा सूत, चना (भिगोया हुआ), बरगद का फल, जल से भरा कलश आदि शामिल करना चाहिए।
*वट सावित्री व्रत पूजा विधि-*
-इस दिन प्रातःकाल घर की सफाई कर नित्य कर्म से निवृत्त होकर स्नान करें।
- इसके बाद पवित्र जल का पूरे घर में छिड़काव करें।
-बांस की टोकरी में सप्त धान्य भरकर ब्रह्मा की मूर्ति की स्थापना करें।
- ब्रह्मा के वाम पार्श्व में सावित्री की मूर्ति स्थापित करें।
- इसी प्रकार दूसरी टोकरी में सत्यवान तथा सावित्री की मूर्तियों की स्थापना करें। इन टोकरियों को वट वृक्ष के नीचे ले जाकर रखें।
- इसके बाद ब्रह्मा तथा सावित्री का पूजन करें।
- अब सावित्री और सत्यवान की पूजा करते हुए बड़ की जड़ में पानी दें।
-पूजा में जल, मौली, रोली, कच्चा सूत, भिगोया हुआ चना, फूल तथा धूप का प्रयोग करें।
-जल से वटवृक्ष को सींचकर उसके तने के चारों ओर कच्चा धागा लपेटकर तीन बार परिक्रमा करें।
-बड़ के पत्तों के गहने पहनकर वट सावित्री की कथा सुनें।
-भीगे हुए चनों का बायना निकालकर, नकद रुपए रखकर अपनी सास के पैर छूकर उनका आशीष प्राप्त करें।
-यदि सास वहां न हो तो बायना बनाकर उन तक पहुंचाएं।
-पूजा समाप्ति पर ब्राह्मणों को वस्त्र तथा फल आदि वस्तुएं बांस के पात्र में रखकर दान करें।
-इस व्रत में सावित्री-सत्यवान की पुण्य कथा का श्रवण करना न भूलें। यह कथा पूजा करते समय दूसरों को भी सुनाएं।
RELATED ARTICLES
*मंगलवार, 28 जून 2022 : आज क्या कहती है आपकी राशि, किसके लिए खुशियों भरा रहेगा दिन*
2022-06-28 09:06
*अगर झेल रहे हैं शनि की साढ़े साती या ढैय्या, तो इन 7 उपायों से कम करें अशुभ प्रभाव*
2022-06-25 08:52
*आषाढ़ मास का पहला शनिवार इन 5 राशियों के लिए है विशेष, शनिदेव को ऐसे करें प्रसन्न*
2022-06-18 09:26
*आज का राशिफल, 13 जून 2022: मेष, वृष और मिथुन राशि वाले वाणी और क्रोध पर संयम रखें*
2022-06-13 07:44
*Aaj Ka Rashifal: बुधवार को इस राशि के लोगों की किस्मत देगी उनका साथ, जानें राशिफल*
2022-06-08 09:08
*28 दिसंबर को इन राशि वालों का होगा भाग्योदय, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल*
2021-12-28 10:17
*सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार को जरुर करें ये उपाय, हर परेशानी होगी दूर*
2021-11-28 08:42
*मां लक्ष्मी के शुभ मंत्र, जानिए शुक्रवार को किस मंत्र के जाप से मिलेगा कौन सा लाभ*
2021-11-26 08:50
*मातृ नवमी आज : मातृ दोष से मुक्ति का दिन है आज, जाने इस दिन किसका होता है श्राद्ध*
2021-09-30 10:18
*मासिक शिवरात्रि आज, इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ जाएंगे सारे काम*
2021-09-05 09:02
*Bach Baras 2021: गाय− बछड़े की पूजा से दूर हो जाते हैं सारे कष्ट, जानिए विधी पूजन*
2021-09-04 09:44
*आज नही, कल है अजा एकादशी, जानें व्रत का महत्व, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा*
2021-09-02 09:07
*धूमावती जयंती है आज, सर्पदोष, गरीबी और कर्ज से मुक्ति के लिए करें इन चीजों से हवन*
2021-06-18 08:27
*राशिफल 20 मई : चमकने जा रही है 5 राशियों की किस्मत, जानें कैसे रहेगा आपका गुरुवार*
2021-05-20 06:44
*अप्रैल 2021 का पहला दिन आज इनके लिए रहेगा खास, जानें कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार?*
2021-04-01 07:16
*धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आज करें श्री लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ*
2021-03-19 07:16
राशिफल 9 मार्च : मंगल आज दिखाएंगे अपना पराक्रम, जानिये कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार*
2021-03-09 07:02
*कल 9 मार्च को है विजया एकादशी, इस दिन सुनें यह व्रत कथा, मिलेगा व्रत का पूर्ण लाभ*
2021-03-08 07:14