2022-03-29 20:48
नापासर टाइम्स। पुलिस थाना टीम ने मंगलवार को कार्यवाई करते हुए ऑनलाईन परीक्षा में नकल करवाने के प्रकरण में फरार चल रहे तीसरे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है,थानाधिकारी जगदीश पाण्डर ने बताया कि गत वर्ष 6 अक्टूबर को कर्मचारी चयन आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित मल्टी टास्किंग (गैर तकनिकी) स्टाफ परीक्षा 2020 (पत्र-1) का मण्डा इन्स्टिटयुट ऑफ टेक्नोलॉजी एन.एच.-11 रायसर, में ऑनलाइन परीक्षा की प्रथम पारी में परीक्षार्थी रोहिताश कड़वासरा निवासी कोहिणा जिला चुरु द्वारा ऑनलाईन परीक्षा के दौरान अनुचित साधन मोबाईल का उपयोग कर नकल करता हुआ पाया जाने पर केन्द्राधीक्षक नरेश कुमार की रिपोर्ट पर धारा 420, 120 बी भादस व 3/6 राज. सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 1992 में प्रकरण दर्ज किया गया था, दौराने अनुसंधान पूर्व में अभियुक्त रोहिताश कड़वासरा, धर्मचन्द उर्फ धर्मवीर सेनी को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया प्रकरण में फरार चल रहे तीसरे अभियुक्त रोहित जाट निवासी शिव मंदिर के पास छिछङाना पुलिस थाना बरोदा जिला सोनीपत हरियाणा को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्त से नकल गिरोह के बारे में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।
RELATED ARTICLES
*पारीक चौक भागवत कथा में वामन भगवान व राजा बली और सत्यवादी राजा हरीशचंद्र का संवाद*
2022-04-06 21:06
*बेलासर के सरकारी संस्कृत विद्यालय का वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह सम्पन्न*
2022-03-14 19:44
*नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष तावनिया का विधायक गोदारा ने किया स्वागत*
2022-01-01 13:11
*सींथल में हुए जानलेवा हमले के दो मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार,एक बाल अपचारी भी निरूद्व*
2021-12-17 18:45
*पंचायत समिति के विकास अधिकारी ने नापासर ग्राम पंचायत में व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
2021-12-08 19:14
*सालासर बाबा के अनोखे भक्त तावणियां ने 50 बार पैदल यात्रा कर 51वें दर्शन दंडवत किए*
2021-09-22 17:25
*नापासर में रविवार को बम्पर टीकाकरण,दोनो वेक्सीन की दोनों डोज लगेगी, पढ़े जरूरी खबर*
2021-08-28 20:06
*सात दिनों के बाद कल बाजार में लौटेगी रौनक,मगर भीड़ न बढ़ाए, सावधानी से करे खरीददारी*
2021-05-18 17:19
*नापासर में त्योंहार पर पड़ा रंग में भंग,हुआ कोरोना विस्फोट,एक साथ आये इतने पॉजीटिव*
2021-03-27 16:32
*नापासर के मुख्य बाजार में भारी वाहनो का प्रवेश हो बन्द,थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*
2021-03-18 13:35
*नापासर में बच्चे ने गुल्लक तोड़कर दिए राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी बचत के 5821 रु*
2021-02-08 19:12