2022-04-29 20:29
नापासर टाइम्स। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर आई है। मई के पहले सप्ताह में मौसम का मिजाज बदलेगा। प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं के साथ ही तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट दर्ज होगी। मौसम विभाग की माने तो चार दिन तक प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिल सकती है। जबिक मौसम विभाग अभी तक मई के दौरान तापमान बढ़ने की संभावना जताता रहा।
*60 किमी. की रफ्तार से हवाएं*
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक आर.एस. शर्मा के अनुसार राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके चलते 2 मई से उत्तरी और पश्चिमी राजस्थान में तेजी से बदलाव दिखाई देगा। यहां बारिश और तेज हवाओं का जोर रहने से तापमान में गिरावट दर्ज होगी। बड़ी बात यह है कि जहां एक मई तक तापमान 48 डिग्री के छू जाएगा, वहीं अगले चार से पांच दिन तक तापमान में चार डिग्री तक गिरावट निश्चित तौर पर प्रदेशवासियों को राहत देगी। मौसम विभाग की माने तो 2 से 3 मई के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राजस्थान के बड़े हिस्से में इसका व्यापक असर दिखाई देगा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के कई जिलों में चार दिन के भीतर हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। उधर, यह भी कहा जा रहा है कि कुछ जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं।
*लू से मिलेगी निजात*
राजस्थान में मई की शुरूआत के साथ ही गर्मी पूरे जोर पर रहती है। लेकिन इस बार पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा। जिसके चलते मई के पहले सप्ताह के दौरान लू से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग की माने तो 3, 4, 5 व 6 मई तक तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। अभी अनुमान लगाया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर चार दिन तक रह सकता है। यदि ऐसा होता है तो राजस्थान में गर्मी से यह बड़ी राहत होगी। हालाकि 8 मई के बाद तापमान फिर से उछाल मारेगा और आगामी दिनों में तापमान फिर से तीन से चार डिग्री तक बढ़ने की संभावना है।
*यहां पड़ सकती है राहत की बौछार*
मौसम विभाग की माने तो जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, अलवर, नागौर, सीकर, चूरू, झुंझुनूं और आसपास के इलाकों में 3 से 6 मई के बीच हल्की बारिश की संभावना बन रही है। ऐसे में बारिश होते ही तापमान में गिरावट दर्ज होगी। मौसम केन्द्र जयपुर का कहना है कि मई के दौरान राजस्थान का पश्चिमी इलाका ही सबसे गर्म रहता है और पश्चिमी विक्षोभ का असर भी सबसे ज्यादा इसी इलाके में दिखाई देगा। मौसम में बदलाव के बाद सबसे ज्यादा राहत पश्चिमी जिलों के लोग महसूस करेंगे।
RELATED ARTICLES
*पारीक चौक भागवत कथा में वामन भगवान व राजा बली और सत्यवादी राजा हरीशचंद्र का संवाद*
2022-04-06 21:06
*बेलासर के सरकारी संस्कृत विद्यालय का वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह सम्पन्न*
2022-03-14 19:44
*नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष तावनिया का विधायक गोदारा ने किया स्वागत*
2022-01-01 13:11
*सींथल में हुए जानलेवा हमले के दो मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार,एक बाल अपचारी भी निरूद्व*
2021-12-17 18:45
*पंचायत समिति के विकास अधिकारी ने नापासर ग्राम पंचायत में व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
2021-12-08 19:14
*सालासर बाबा के अनोखे भक्त तावणियां ने 50 बार पैदल यात्रा कर 51वें दर्शन दंडवत किए*
2021-09-22 17:25
*नापासर में रविवार को बम्पर टीकाकरण,दोनो वेक्सीन की दोनों डोज लगेगी, पढ़े जरूरी खबर*
2021-08-28 20:06
*सात दिनों के बाद कल बाजार में लौटेगी रौनक,मगर भीड़ न बढ़ाए, सावधानी से करे खरीददारी*
2021-05-18 17:19
*नापासर में त्योंहार पर पड़ा रंग में भंग,हुआ कोरोना विस्फोट,एक साथ आये इतने पॉजीटिव*
2021-03-27 16:32
*नापासर के मुख्य बाजार में भारी वाहनो का प्रवेश हो बन्द,थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*
2021-03-18 13:35
*नापासर में बच्चे ने गुल्लक तोड़कर दिए राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी बचत के 5821 रु*
2021-02-08 19:12