2022-05-28 21:26
नापासर टाइम्स।बीकानेर में पति की हत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी ने पति के सिर पर भारी भरकम हथौड़े से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी ने चार फीट गहरे गड्ढा खोदकर शव को गाड़ दिया। घटना 2 मई की है। शनिवार को मृतक के भाई ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। जब हत्या से राज खुला।
पुलिस के अनुसार दो मई को लूणकरणसर के कपूरीसर गांव में द्वारका प्रसाद पूनिया घर पर देरी से आया था। इस दौरान उसके पिता सो गए थे। पूनिया सुबह भी घर में नहीं दिखा तो पिता ने पूछा। इस पर पत्नी मनोज ने बताया कि वो बाहर चले गए हैं। एक-दो दिन बाद भी वापस नहीं आए तो परिजनों ने इधर-उधर ढूंढना शुरू कर दिया। जब आसपास के गांव में भी उसके बारे में पता नहीं चला तो द्वारका प्रसाद के चचेरे भाई ने पुलिस को सूचना देने की कोशिश की, लेकिन परिजन रोकते रहे। सोचा आसपास मिल जाएगा। शुक्रवार को चचेरे भाई ने मृतक की पत्नी मनोज को खेत में बुलाकर सख्ती से पूछताछ की। उसे शक हुआ कि गड़बड़ है। बाद में मनोज ने बताया कि उसने अपने पति को मार दिया है। शव घर के पास ही एक बाड़े में दफना दिया। इसके बाद लूणकरनसर पुलिस को घटना के बारे में बताया गया।
*भारी हथौड़े से मार दिया*
जांच में सामने आया कि द्वारका प्रसाद के शराब पीने की आदत से परेशान होकर मनोज ने उस पर हथौड़े से वार किया। एक ही वार में वो ढेर हो गया। रात के अंधेरे में किसी को पता नहीं चला। मनोज अपने पति के शव को लेकर घर से कुछ दूर एक गड्ढा खोदकर दफना आई। करीब चार फीट गहरा गड्ढा उसने अकेले खोदा या फिर पहले से खुदा हुआ था, इस बारे में पता नहीं चला। अब पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है कि हत्या में मनोज अकेली थी या फिर कोई उसके साथ था।
बताया जा रहा है कि घर में रोज रोज होने वाली पार्टियों के कारण वो परेशान थी। हर पार्टी में शराब परोसी जाती थी। पुलिस ने अब मनोज को गिरफ्तार कर लिया है।
*गल गया शव*
द्वारका प्रसाद का शव करीब 26 दिन से दफन था। ऐसे में शव काफी गल चुका है। इसे उठाकर पुलिस ने अब लूणकरनसर अस्पताल की मोर्चरी में रखा है। जहां उसका पोस्टमार्टम होगा।
RELATED ARTICLES
*पारीक चौक भागवत कथा में वामन भगवान व राजा बली और सत्यवादी राजा हरीशचंद्र का संवाद*
2022-04-06 21:06
*बेलासर के सरकारी संस्कृत विद्यालय का वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह सम्पन्न*
2022-03-14 19:44
*नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष तावनिया का विधायक गोदारा ने किया स्वागत*
2022-01-01 13:11
*सींथल में हुए जानलेवा हमले के दो मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार,एक बाल अपचारी भी निरूद्व*
2021-12-17 18:45
*पंचायत समिति के विकास अधिकारी ने नापासर ग्राम पंचायत में व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
2021-12-08 19:14
*सालासर बाबा के अनोखे भक्त तावणियां ने 50 बार पैदल यात्रा कर 51वें दर्शन दंडवत किए*
2021-09-22 17:25
*नापासर में रविवार को बम्पर टीकाकरण,दोनो वेक्सीन की दोनों डोज लगेगी, पढ़े जरूरी खबर*
2021-08-28 20:06
*सात दिनों के बाद कल बाजार में लौटेगी रौनक,मगर भीड़ न बढ़ाए, सावधानी से करे खरीददारी*
2021-05-18 17:19
*नापासर में त्योंहार पर पड़ा रंग में भंग,हुआ कोरोना विस्फोट,एक साथ आये इतने पॉजीटिव*
2021-03-27 16:32
*नापासर के मुख्य बाजार में भारी वाहनो का प्रवेश हो बन्द,थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*
2021-03-18 13:35
*नापासर में बच्चे ने गुल्लक तोड़कर दिए राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी बचत के 5821 रु*
2021-02-08 19:12