2022-03-28 07:39
हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को पापमोचिनी एकादशी कहा जाता है। इस साल पापमोचिनी एकादशी आज यानी 28 मार्च, सोमवार को है। खास बात यह है कि पापमोचिनी एकादशी के दिन ग्रहों की स्थिति से दो शुभ संयोग बन रहे हैं।
*कितने बजे तक रहेगी एकादशी तिथि-*
हिंदू पंचांग के अनुसार, 28 मार्च 2022 को शाम 04 बजकर 15 मिनट तक एकादशी तिथि रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी।
*पापमोचिनी एकादशी पर बन रहे ये दो शुभ योग-*
पापमोचिनी एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। सिद्धि योग शाम 05 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इसके बाद साध्य योग लग जाएगा।
*सिद्धि व साध्य योग का महत्व-*
सर्वार्थ सिद्धि योग बेहद शुभ योग माना जाता है। मान्यता है कि इस योग में किया गया कोई भी शुभ कार्य सफल जरूर होता है। सवार्थ सिद्धि योग किसी अशुभ योग के दुष्प्रभाव को भी समाप्त कर देता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी से विद्या या कोई विधि सीखनी हो तो साध्य योग अति उत्तम है। इस योग के प्रभाव से जातक को हर प्रकार का सांसारिक सुख प्राप्त होता है।
*आज के शुभ मुहूर्त-*
ब्रह्म मुहूर्त- 04:43 ए एम से 05:29 ए एम
अभिजित मुहूर्त- 12:02 पी एम से 12:51 पी एम
विजय मुहूर्त- 02:30 पी एम से 03:19 पी एम
गोधूलि मुहूर्त-06:24 पी एम से 06:48 पी एम।
अमृत काल- 01:29 ए एम, मार्च 29 से 03:01 ए एम।
सर्वार्थ सिद्धि योग-06:16 ए एम से 12:24 पी एम
*पूजा- विधि:-*
सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं।
घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
भगवान विष्णु का गंगा जल से अभिषेक करें।
भगवान विष्णु को पुष्प और तुलसी दल अर्पित करें।
अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें।
भगवान की आरती करें।
भगवान को भोग लगाएं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है। भगवान विष्णु के भोग में तुलसी को जरूर शामिल करें। ऐसा माना जाता है कि बिना तुलसी के भगवान विष्णु भोग ग्रहण नहीं करते हैं।
इस पावन दिन भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा भी करें।
इस दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें।
RELATED ARTICLES
*28 दिसंबर को इन राशि वालों का होगा भाग्योदय, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल*
2021-12-28 10:17
*सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार को जरुर करें ये उपाय, हर परेशानी होगी दूर*
2021-11-28 08:42
*मां लक्ष्मी के शुभ मंत्र, जानिए शुक्रवार को किस मंत्र के जाप से मिलेगा कौन सा लाभ*
2021-11-26 08:50
*मातृ नवमी आज : मातृ दोष से मुक्ति का दिन है आज, जाने इस दिन किसका होता है श्राद्ध*
2021-09-30 10:18
*मासिक शिवरात्रि आज, इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ जाएंगे सारे काम*
2021-09-05 09:02
*Bach Baras 2021: गाय− बछड़े की पूजा से दूर हो जाते हैं सारे कष्ट, जानिए विधी पूजन*
2021-09-04 09:44
*आज नही, कल है अजा एकादशी, जानें व्रत का महत्व, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा*
2021-09-02 09:07
*धूमावती जयंती है आज, सर्पदोष, गरीबी और कर्ज से मुक्ति के लिए करें इन चीजों से हवन*
2021-06-18 08:27
*राशिफल 20 मई : चमकने जा रही है 5 राशियों की किस्मत, जानें कैसे रहेगा आपका गुरुवार*
2021-05-20 06:44
*अप्रैल 2021 का पहला दिन आज इनके लिए रहेगा खास, जानें कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार?*
2021-04-01 07:16
*धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आज करें श्री लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ*
2021-03-19 07:16
राशिफल 9 मार्च : मंगल आज दिखाएंगे अपना पराक्रम, जानिये कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार*
2021-03-09 07:02
*कल 9 मार्च को है विजया एकादशी, इस दिन सुनें यह व्रत कथा, मिलेगा व्रत का पूर्ण लाभ*
2021-03-08 07:14