2021-08-27 16:58
नापासर टाइम्स। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एंजियोप्लास्टी सफलतापूर्वक SMS अस्पताल में हो गई है। उनकी सेहत में अब सुधार है। मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी लोकेश शर्मा और प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने ट्वीट कर ऑपरेशन सफल रहने की जानकारी दी है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुधीर भंडारी ने मुख्यमंत्री का हेल्थ बुलेटीन जारी किया। उन्होंने कहा- CM की एंजियोप्लास्टी सफल रही है। अब उनकी जांचें नॉर्मल हैं। एंजियोप्लास्टी के बाद उन्हें 24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। सीएम को 2 से 3 दिन तक अस्पताल में रहने की सलाह दी गई है। वे अब बेहतर महसूस कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य अचानक से बिगड़ गया था। चेस्ट में दर्द व सांस में कठिनाई होने पर मुख्यमंत्री निवास का स्टाफ उन्हें तुरंत की SMS अस्पताल लेकर पहुंचा। तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन व SMS अस्पताल का प्रबंधन अलर्ट हो गया। अस्पताल में प्रोटोकॉल के मुताबिक पहले से मौजूद अस्पताल प्राचार्य डॉक्टर सुधीर भंडारी, अधीक्षक डॉ. राजेश शर्मा सहित कॉर्डियोलॉजिस्ट समेत अन्य विशेषज्ञों ने उन्हें हैंडल किया। यहां जांच होने पर सामने आया कि उनकी एक आर्टरी में 90 फीसदी ब्लॉकेज है। इसके बाद गहलोत को एसएमएस के क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती किया गया।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्वस्थ
सीएम के विशेष अधिकारी लोकेश शर्मा ने ट्वीट किया है, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की SMS अस्पताल में सफलतापूर्वक एंजियोप्लास्टी हो गई है। अब सब कुछ ठीक है और चिंता की कोई बात नहीं है। प्रदेशवासियों की दुआओं से मुख्यमंत्री जल्दी ही ठीक हो जाएंगे।
परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने ट्वीट कर लिखा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एंजियोप्लास्टी हो गई है। मैं उनके साथ ही अस्पताल में हूं और मुख्यमंत्री एकदम स्वस्थ हैं। राजस्थान की जनता की दुआएं मुख्यमंत्री के साथ हैं।
*डोटासरा बोले- 24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रहेंगे सीएम*
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, सीएम को देर रात सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। सुबह ओके डायग्नोस्टिक सेंटर में जाकर जांच करवाई तो ब्लॉकेज का पता चला। SMS के डॉक्टरों से सलाह लेकर गहलोत आज सुबह 11:30 बजे अस्पताल पहुंचे। जहां बांगड़ यूनिट में कार्डियोलॉजिस्ट के तमाम डॉक्टर्स की टीम ने करीब आधे घंटे मैं उनकी एंजियोप्लास्टी करके एक स्टैंड डाला। डोटासरा ने बताया कि अब गहलोत पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्हें डॉक्टर 24 घंटे के ऑब्जर्वेशन में रखेंगे।
*दिल्ली दौरा और सोनिया गांधी से प्रस्तावित मुलाकात स्थगित*
मुख्यमंत्री गहलोत का गुरुवार रात को आज दिल्ली जाने का कार्यक्रम था। इसके लिए चार्टर विमान को भी स्टैंड बाय रखने के लिए कह दिया गया था, फिर कुछ देर बाद रात को उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी थी। तबीयत ठीक नहीं होने के चलते उन्होंने दिल्ली जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया।
चेस्ट में दर्द और जकड़न होने पर आज मेडिकल चेकअप के लिए मुख्यमंत्री SMS अस्पताल पहुंचे। डॉ. रघु शर्मा के बाद मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी और परिवहन मंत्री प्रताप सिंह भी SMS अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से मुख्यमंत्री गहलोत का हालचाल जाना। एंजियोग्राफी में मुख्यमंत्री की एक आर्टरी में 90 फीसदी तक ब्लॉकेज मिला। डॉक्टरों ने सीसीयू में भर्ती कर मुख्यमंत्री की एंजियोप्लास्टी कर उस ब्लॉकेज को दुरुस्त कर दिया है। अब उन्हें आराम है।
*अप्रैल में कोरोना पॉजिटिव हो गए थे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत*
इससे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 29 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनकी पत्नी सुनीता गहलोत भी पॉजिटिव हुई थीं। गहलोत ने 29 अप्रैल को सुबह 9:35 बजे ट्वीट कर लिखा था कि कोविड टेस्ट करवाने पर आज मेरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मुझे किसी तरह के लक्षण नहीं है और मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, मैं आइसोलेशन में रहकर ही कार्य जारी रखूंगा। पिछले दिनों कोविड की दूसरी लहर में कोरोना वायरस संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बाद से ही मुख्यमंत्री सीएमआर से ही समस्त कार्य करते आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंस और वर्चुअल माध्यम से मीटिंग,उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण के कार्य किए हैं। गहलोत लगातार यह दोहरा रहे हैं कि यदि हम भीड़ में जाएंगे, बाहर निकलेंगे तो लोगों की भीड़ साथ चलेगी। फिर यह आरोप लगेंगे कि मुख्यमंत्री खुद कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करवा रहे हैं।
RELATED ARTICLES
* नो बैग डे दिवस पर छात्राओं ने खेलो इंडिया आगे बढ़ो इंडिया कार्यक्रम में लिया भाग*
2022-07-16 21:07
*पारीक चौक भागवत कथा में वामन भगवान व राजा बली और सत्यवादी राजा हरीशचंद्र का संवाद*
2022-04-06 21:06
*बेलासर के सरकारी संस्कृत विद्यालय का वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह सम्पन्न*
2022-03-14 19:44
*नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष तावनिया का विधायक गोदारा ने किया स्वागत*
2022-01-01 13:11
*सींथल में हुए जानलेवा हमले के दो मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार,एक बाल अपचारी भी निरूद्व*
2021-12-17 18:45
*पंचायत समिति के विकास अधिकारी ने नापासर ग्राम पंचायत में व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
2021-12-08 19:14
*सालासर बाबा के अनोखे भक्त तावणियां ने 50 बार पैदल यात्रा कर 51वें दर्शन दंडवत किए*
2021-09-22 17:25
*नापासर में रविवार को बम्पर टीकाकरण,दोनो वेक्सीन की दोनों डोज लगेगी, पढ़े जरूरी खबर*
2021-08-28 20:06
*सात दिनों के बाद कल बाजार में लौटेगी रौनक,मगर भीड़ न बढ़ाए, सावधानी से करे खरीददारी*
2021-05-18 17:19
*नापासर में त्योंहार पर पड़ा रंग में भंग,हुआ कोरोना विस्फोट,एक साथ आये इतने पॉजीटिव*
2021-03-27 16:32
*नापासर के मुख्य बाजार में भारी वाहनो का प्रवेश हो बन्द,थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*
2021-03-18 13:35
*नापासर में बच्चे ने गुल्लक तोड़कर दिए राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी बचत के 5821 रु*
2021-02-08 19:12