2022-04-28 08:34
नापासर टाइम्स। बीकानेर में दो दिन पहले बच्चों के बीच हुए विवाद ने बड़े झगड़े का रूप ले लिया। बुधवार रात उनके परिवारों के बीच सुरधना गांव में फायरिंग और आगजनी हुई। आरोपियों ने जीप में सवार होकर आ रहे कुछ लोगों को रास्ते में रोक लिया। मारपीट कर फायर किए जीप जला दी। इससे जीप सवार एक व्यक्ति झुलस गया जबकि मारपीट में दो अन्य घायल हुए। घायलों को पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना का पता चलते ही देशनोक पुलिस व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेकर आसपास के लोगों से संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने
पांच-छह लोगों की पहचान की है जिनकी तलाश में छापे मारे जा रहे है,देशनोक एसएचओ संजयसिंह ने बताया कि
मोडाराम व ओमप्रकाश खेत पर जा रहे थे। आरोपियों ने रास्ता रोककर मारपीट की। जीप जला दी। झगड़े के दौरान हुई फायरिंग में नरपतसिंह घायल हुआ है। उसके पांव में गोली लगी है। जबकि गिरधारी झुलस गया है। बाकियों के मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि झगड़े के बाद से आरोपी बाबूलाल, ओमप्रकाश, श्रवण और हरिराम फरार हैं। वहीं घटना का पता चलने पर आईजी ओमप्रकाश ने नोखा सीओ से पूरे मामले की जानकारी ली। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
RELATED ARTICLES
*पारीक चौक भागवत कथा में वामन भगवान व राजा बली और सत्यवादी राजा हरीशचंद्र का संवाद*
2022-04-06 21:06
*बेलासर के सरकारी संस्कृत विद्यालय का वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह सम्पन्न*
2022-03-14 19:44
*नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष तावनिया का विधायक गोदारा ने किया स्वागत*
2022-01-01 13:11
*सींथल में हुए जानलेवा हमले के दो मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार,एक बाल अपचारी भी निरूद्व*
2021-12-17 18:45
*पंचायत समिति के विकास अधिकारी ने नापासर ग्राम पंचायत में व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
2021-12-08 19:14
*सालासर बाबा के अनोखे भक्त तावणियां ने 50 बार पैदल यात्रा कर 51वें दर्शन दंडवत किए*
2021-09-22 17:25
*नापासर में रविवार को बम्पर टीकाकरण,दोनो वेक्सीन की दोनों डोज लगेगी, पढ़े जरूरी खबर*
2021-08-28 20:06
*सात दिनों के बाद कल बाजार में लौटेगी रौनक,मगर भीड़ न बढ़ाए, सावधानी से करे खरीददारी*
2021-05-18 17:19
*नापासर में त्योंहार पर पड़ा रंग में भंग,हुआ कोरोना विस्फोट,एक साथ आये इतने पॉजीटिव*
2021-03-27 16:32
*नापासर के मुख्य बाजार में भारी वाहनो का प्रवेश हो बन्द,थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*
2021-03-18 13:35
*नापासर में बच्चे ने गुल्लक तोड़कर दिए राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी बचत के 5821 रु*
2021-02-08 19:12