2022-05-27 20:47
नापासर टाइम्स। थाना पुलिस ने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के ग्रुप "MONU GROUP BIKANER 07 का सदस्य व उनकी पोस्टों को लाईक व शेयर करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है, महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर के द्वारा 20 मई से चलाये जा रहे अभियान में वांछित अपराधियों व अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को बढ़वा देने वाले असामाजित तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करने के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक योगेश यादव आई.पी.एस. द्वारा सोशल मीडिया पर आपराधिक गैंग के ग्रुप व उनके पोस्ट, स्टेटस आदि अपलोड करने की निगरानी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अमित कुमार आई.पी.एस. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बीकानेर व शपवन कुमार भदौरिया आर.पी.एस. वृत्ताधिकारी वृत्त सदर बीकानेर के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना नापासर द्वारा जगदीश प्रसाद थानाधिकारी मय टीम ने सोशल मीडिया हैण्डल ईन्सटाग्राम पर आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के ग्रुप "MONU GROUP BIKANER 07 का सदस्य व उनकी पोस्टों को लाईक व शेयर करने का वर्तमान का सक्रिय अपराधी आरोपी विक्रम सिंह राजपूत उम्र 30 वर्ष निवासी रायसर को गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों साथ फोटो अपलोड करने व उनकी पोस्ट/रील को शेयर करने से नवयुवकों के सदाचरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है तथा आमजन में भय व्याप्त होता है तथा क्षेत्र की शांति व कानून व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। आरोपी का उक्त कृत्य कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। अतः इस प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने हेतु जिला पुलिस अधीक्षक आदेशानुसार कार्यवाही की जा रही है। टीम में जगदीश प्रसाद उ.नि. थानाधिकारी,कृष्ण कुमार हैड कानि, रामस्वरूप कानि, प्रमोद कुमार कानि शामिल रहे।
RELATED ARTICLES
*पारीक चौक भागवत कथा में वामन भगवान व राजा बली और सत्यवादी राजा हरीशचंद्र का संवाद*
2022-04-06 21:06
*बेलासर के सरकारी संस्कृत विद्यालय का वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह सम्पन्न*
2022-03-14 19:44
*नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष तावनिया का विधायक गोदारा ने किया स्वागत*
2022-01-01 13:11
*सींथल में हुए जानलेवा हमले के दो मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार,एक बाल अपचारी भी निरूद्व*
2021-12-17 18:45
*पंचायत समिति के विकास अधिकारी ने नापासर ग्राम पंचायत में व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
2021-12-08 19:14
*सालासर बाबा के अनोखे भक्त तावणियां ने 50 बार पैदल यात्रा कर 51वें दर्शन दंडवत किए*
2021-09-22 17:25
*नापासर में रविवार को बम्पर टीकाकरण,दोनो वेक्सीन की दोनों डोज लगेगी, पढ़े जरूरी खबर*
2021-08-28 20:06
*सात दिनों के बाद कल बाजार में लौटेगी रौनक,मगर भीड़ न बढ़ाए, सावधानी से करे खरीददारी*
2021-05-18 17:19
*नापासर में त्योंहार पर पड़ा रंग में भंग,हुआ कोरोना विस्फोट,एक साथ आये इतने पॉजीटिव*
2021-03-27 16:32
*नापासर के मुख्य बाजार में भारी वाहनो का प्रवेश हो बन्द,थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*
2021-03-18 13:35
*नापासर में बच्चे ने गुल्लक तोड़कर दिए राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी बचत के 5821 रु*
2021-02-08 19:12