2022-06-27 09:37
नापासर टाइम्स। आजकल राज्य भर में महिला पावर के रूप में पहचान बना कर सुर्खियों में छा जाने वाली वन विभाग श्रीडूंगरगढ़ के ड्राइवर मोहनलाल मीणा की बेटी प्रिया सिंह ने बॉडी बिल्डिंग में देश प्रदेश में नाम रोशन करते हुए राजस्थान की पहली महिला बॉडी बिल्डर के रूप में अपनी पहचान कायम की है। प्रिया सिंह के श्रीडूंगरगढ़ लौटने पर अनेक महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। जोशीले युवाओं में उनके साथ सेल्फी खिंचवाने का जबरदस्त उत्साह नजर आया। प्रिया सिंह के प्रशंसक युवाओं द्वारा उन्हें रथ पर बिठाकर डीजे के साथ पालिका से जुलूस निकाला गया। जुलूस घुमचक्कर से मुख्य मार्ग होते मुख्य बाजार तक पहुंचा और पीली टंकी से बाजार तक महिलाओं ने उन्हें फूल मालाएं पहनाई व उनपर पुष्प वर्षा की। जुलूस गांधी पार्क पहुंचा और सभा में ब गया। यहां कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा ने गांव की बेटी प्रिया का साफा पहना कर स्वागत किया। इस दौरान विमल भाटी, आदुराम मेहरा, राजेश शर्मा, लालचंद शर्मा, गौरव टाडा, प्रकाश गांधी, पवन राणावत, संदीप धनकड़, राहुल बारोटिया, ललित मिस्त्री, कुलदीप सिंधी, जितेंद्र मीणा, श्रवण सोनी, ओम राणावत, जीवराज पड़िहार, बाबूलाल कुकणा, ललित ओड, चमन अली सहित प्रिया की माताजी, बहनें व अन्य परिवार जन भी उपस्थित रहें। इस आयोजन की रूपरेखा सुभाष सिद्ध बाना ने बनाई ।
RELATED ARTICLES
* नो बैग डे दिवस पर छात्राओं ने खेलो इंडिया आगे बढ़ो इंडिया कार्यक्रम में लिया भाग*
2022-07-16 21:07
*पारीक चौक भागवत कथा में वामन भगवान व राजा बली और सत्यवादी राजा हरीशचंद्र का संवाद*
2022-04-06 21:06
*बेलासर के सरकारी संस्कृत विद्यालय का वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह सम्पन्न*
2022-03-14 19:44
*नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष तावनिया का विधायक गोदारा ने किया स्वागत*
2022-01-01 13:11
*सींथल में हुए जानलेवा हमले के दो मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार,एक बाल अपचारी भी निरूद्व*
2021-12-17 18:45
*पंचायत समिति के विकास अधिकारी ने नापासर ग्राम पंचायत में व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
2021-12-08 19:14
*सालासर बाबा के अनोखे भक्त तावणियां ने 50 बार पैदल यात्रा कर 51वें दर्शन दंडवत किए*
2021-09-22 17:25
*नापासर में रविवार को बम्पर टीकाकरण,दोनो वेक्सीन की दोनों डोज लगेगी, पढ़े जरूरी खबर*
2021-08-28 20:06
*सात दिनों के बाद कल बाजार में लौटेगी रौनक,मगर भीड़ न बढ़ाए, सावधानी से करे खरीददारी*
2021-05-18 17:19
*नापासर में त्योंहार पर पड़ा रंग में भंग,हुआ कोरोना विस्फोट,एक साथ आये इतने पॉजीटिव*
2021-03-27 16:32
*नापासर के मुख्य बाजार में भारी वाहनो का प्रवेश हो बन्द,थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*
2021-03-18 13:35
*नापासर में बच्चे ने गुल्लक तोड़कर दिए राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी बचत के 5821 रु*
2021-02-08 19:12