2022-06-27 07:39
मासिक शिवरात्रि पर भगवान शंकर की पूजा- अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं और भगवान शंकर की विशेष कृपा प्राप्त होती है। हर माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का बहुत अधिक महत्व होता है। मासिक शिवरात्रि का पर्व भगवान शंकर को समर्पित होता है। आज आषाढ़ मास की मासिक शिवरात्रि है। मासिक शिवरात्रि पर रात्रि में पूजा का विशेष महत्व होता है। मासिक शिवरात्रि पर विधि- विधान से भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानते हैं मासिक शिवरात्रि पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त, और सामग्री की पूरी लिस्ट...
*मुहूर्त-*
आषाढ़, कृष्ण चतुर्दशी प्रारम्भ - 03:25 ए एम, जून 27
आषाढ़, कृष्ण चतुर्दशी समाप्त - 05:52 ए एम, जून 28
पूजा का शुभ मुहूर्त- 12:04 ए एम से 12:44 ए एम, जून 28
*मासिक शिवरात्रि पूजा विधि...*
इस पावन दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ- स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें।
घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
शिवलिंग का गंगा जल, दूध, आदि से अभिषेक करें।
भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती की पूजा अर्चना भी करें।
भगवान गणेश की पूजा अवश्य करें। किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा- अर्चना की जाती है।
भोलेनाथ का अधिक से अधिक ध्यान करें।
ऊॅं नम: शिवाय मंत्र का जप करें।
भगवान भोलेनाथ को भोग लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।
भगवान की आरती करना न भूलें।
*आषाढ़ मासिक शिवरात्रि महत्व*
आषाढ़ माह में पड़ने वाली मासिक शिवरात्रि का काफी महत्व होता है। यह दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित होता है। इस शिवरात्रि को करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है, निसंतान दंपत्ति को संतान की प्राप्ति होती है और रोगों से मुक्ति मिलती है। यही कारण है कि आषाढ़ मासिक शिवरात्रि के व्रत को मोक्ष, मुक्ति और स्वस्थ-समृद्धि प्रदान करने वाला व्रत माना जाता है।
RELATED ARTICLES
*मंगलवार, 28 जून 2022 : आज क्या कहती है आपकी राशि, किसके लिए खुशियों भरा रहेगा दिन*
2022-06-28 09:06
*अगर झेल रहे हैं शनि की साढ़े साती या ढैय्या, तो इन 7 उपायों से कम करें अशुभ प्रभाव*
2022-06-25 08:52
*आषाढ़ मास का पहला शनिवार इन 5 राशियों के लिए है विशेष, शनिदेव को ऐसे करें प्रसन्न*
2022-06-18 09:26
*आज का राशिफल, 13 जून 2022: मेष, वृष और मिथुन राशि वाले वाणी और क्रोध पर संयम रखें*
2022-06-13 07:44
*Aaj Ka Rashifal: बुधवार को इस राशि के लोगों की किस्मत देगी उनका साथ, जानें राशिफल*
2022-06-08 09:08
*28 दिसंबर को इन राशि वालों का होगा भाग्योदय, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल*
2021-12-28 10:17
*सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार को जरुर करें ये उपाय, हर परेशानी होगी दूर*
2021-11-28 08:42
*मां लक्ष्मी के शुभ मंत्र, जानिए शुक्रवार को किस मंत्र के जाप से मिलेगा कौन सा लाभ*
2021-11-26 08:50
*मातृ नवमी आज : मातृ दोष से मुक्ति का दिन है आज, जाने इस दिन किसका होता है श्राद्ध*
2021-09-30 10:18
*मासिक शिवरात्रि आज, इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ जाएंगे सारे काम*
2021-09-05 09:02
*Bach Baras 2021: गाय− बछड़े की पूजा से दूर हो जाते हैं सारे कष्ट, जानिए विधी पूजन*
2021-09-04 09:44
*आज नही, कल है अजा एकादशी, जानें व्रत का महत्व, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा*
2021-09-02 09:07
*धूमावती जयंती है आज, सर्पदोष, गरीबी और कर्ज से मुक्ति के लिए करें इन चीजों से हवन*
2021-06-18 08:27
*राशिफल 20 मई : चमकने जा रही है 5 राशियों की किस्मत, जानें कैसे रहेगा आपका गुरुवार*
2021-05-20 06:44
*अप्रैल 2021 का पहला दिन आज इनके लिए रहेगा खास, जानें कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार?*
2021-04-01 07:16
*धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आज करें श्री लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ*
2021-03-19 07:16
राशिफल 9 मार्च : मंगल आज दिखाएंगे अपना पराक्रम, जानिये कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार*
2021-03-09 07:02
*कल 9 मार्च को है विजया एकादशी, इस दिन सुनें यह व्रत कथा, मिलेगा व्रत का पूर्ण लाभ*
2021-03-08 07:14