2021-08-26 08:54
नापासर टाइम्स। हफ्ते के सातों दिन किसी न किसी विशेष भगवान की पूजा की जाती है और उसी हिसाब से दिन की बाकी जरूरी चीजें भी तय की जाती हैं. सभी दिनों के बीच में गुरुवार का अपना ही खास महत्व है. इस दिन भगवान विष्णु और साईं बाबा की उपासना कर उनके लिए व्रत रखा जाता है.
*गुरुवार को खास बनाता है पीला रंग*
ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति को बेहद शुभ ग्रह माना गया है. यह ग्रह आकार में दूसरे ग्रहों से बड़ा होता है और इसीलिए कई बार इसे ग्रहों का गुरु भी कहा जाता है. गुरुवार के दिन लोग अपने गुरु की उपासना करते हैं. ऐसी मान्यता है कि भगवान विष्णु और साईं बाबा का प्रिय रंग पीला है. सौभाग्य और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए गुरुवार को पीले रंग के कपड़े पहनना काफी शुभ माना गया है. पीले रंग के कपड़ों के साथ ही इस दिन पीले रंग की धातु को पास रखना भी अच्छा माना जाता है. भगवान को भी पीले रंग के फूल चढ़ाए जा सकते हैं.
*पीले रंग का प्रसाद*
गुरुवार को साईं बाबा का व्रत करने वाले ज्यादातर उपासक उन्हें पीले रंग की खान-पान की चीजों का भोग लगाते हैं और खुद भी एक समय पीले रंग की चीज ही खाते हैं. इस दिन लोग आमतौर पर खिचड़ी का सेवन करना पसंद करते हैं. भगवान विष्णु को भी गुरुवार को पीले रंग का भोग लगाया जाता है. गुरुवार को बेसन के लड्डू, केले व आम जैसी पीली चीजों का भोग लगाना शुभ साबित होगा.
*पीले रंग का महत्व*
हिन्दू धर्म में शुभ कार्यों में पीले रंग का इस्तेमाल करना अच्छा और फलदायी माना गया है. यह बृहस्पति का प्रधान रंग है और ऊर्जा का भी स्त्रोत है. पीला रंग नकारात्मक विचारों को दूर कर मन को शांत रखता है. इस रंग के रुमाल का इस्तेमाल करना भी काफी फलदायक रहता है. इसी तरह से हल्दी का तिलक मन को सात्विक और शुद्ध रखता है.
RELATED ARTICLES
*मंगलवार, 28 जून 2022 : आज क्या कहती है आपकी राशि, किसके लिए खुशियों भरा रहेगा दिन*
2022-06-28 09:06
*अगर झेल रहे हैं शनि की साढ़े साती या ढैय्या, तो इन 7 उपायों से कम करें अशुभ प्रभाव*
2022-06-25 08:52
*आषाढ़ मास का पहला शनिवार इन 5 राशियों के लिए है विशेष, शनिदेव को ऐसे करें प्रसन्न*
2022-06-18 09:26
*आज का राशिफल, 13 जून 2022: मेष, वृष और मिथुन राशि वाले वाणी और क्रोध पर संयम रखें*
2022-06-13 07:44
*Aaj Ka Rashifal: बुधवार को इस राशि के लोगों की किस्मत देगी उनका साथ, जानें राशिफल*
2022-06-08 09:08
*28 दिसंबर को इन राशि वालों का होगा भाग्योदय, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल*
2021-12-28 10:17
*सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार को जरुर करें ये उपाय, हर परेशानी होगी दूर*
2021-11-28 08:42
*मां लक्ष्मी के शुभ मंत्र, जानिए शुक्रवार को किस मंत्र के जाप से मिलेगा कौन सा लाभ*
2021-11-26 08:50
*मातृ नवमी आज : मातृ दोष से मुक्ति का दिन है आज, जाने इस दिन किसका होता है श्राद्ध*
2021-09-30 10:18
*मासिक शिवरात्रि आज, इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ जाएंगे सारे काम*
2021-09-05 09:02
*Bach Baras 2021: गाय− बछड़े की पूजा से दूर हो जाते हैं सारे कष्ट, जानिए विधी पूजन*
2021-09-04 09:44
*आज नही, कल है अजा एकादशी, जानें व्रत का महत्व, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा*
2021-09-02 09:07
*धूमावती जयंती है आज, सर्पदोष, गरीबी और कर्ज से मुक्ति के लिए करें इन चीजों से हवन*
2021-06-18 08:27
*राशिफल 20 मई : चमकने जा रही है 5 राशियों की किस्मत, जानें कैसे रहेगा आपका गुरुवार*
2021-05-20 06:44
*अप्रैल 2021 का पहला दिन आज इनके लिए रहेगा खास, जानें कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार?*
2021-04-01 07:16
*धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आज करें श्री लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ*
2021-03-19 07:16
राशिफल 9 मार्च : मंगल आज दिखाएंगे अपना पराक्रम, जानिये कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार*
2021-03-09 07:02
*कल 9 मार्च को है विजया एकादशी, इस दिन सुनें यह व्रत कथा, मिलेगा व्रत का पूर्ण लाभ*
2021-03-08 07:14