2022-07-25 10:38
नापासर टाइम्स। अभी शिव जी का प्रिय महीना सावन चल रहा है। सावन का दूसरा सोमवार और प्रदोष व्रत 25 जुलाई को है। सोमवार को प्रदोष होने से इसे सोम प्रदोष व्रत कहा जाता है। प्रदोष व्रत में की गई शिव पूजा से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक इस साल सावन के सोम प्रदोष पर अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्ध योग भी बन रहे हैं। इन योगों में किए गए पूजा-पाठ, व्रत-उपवास जल्दी सफल होते हैं। अगर किसी नए काम की शुरुआत करनी है तो ये योग बहुत शुभ माने जाते हैं। प्रदोष व्रत में पूजा करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, जानिए ये बातें कौन-कौन सी हैं...
शिव पूजा के लिए पूजन सामग्री के साथ ही जगह का भी काफी महत्व है। पूजा के लिए ऐसी जगह का चयन करना चाहिए, जहां साफ-सफाई हो, पवित्रता हो। घर में जहां पूजन कक्ष है, वहां भी सफाई और पवित्रता रखें। इस संबंध में एक कथा के अनुसार एक दिन देवी पार्वती जी ने शिव जी से पूछा था कि क्या भक्ति करते समय भक्त को वातावरण और जगह का भी ध्यान रखना चाहिए?
शिव जी ने देवी पार्वती को एक पंडित की कथा सुनाई थी। कथा के अनुसार पुराने समय में एक पंडित बहुत पूजा-पाठ करते थे, लेकिन उन्हें शांति नहीं मिल रही थी। उस समय उन्हें एक संत ने बताया कि एक बकरी चराने वाले व्यक्ति से तुम्हें शांति प्राप्त करने का उपाय मिल सकता है।
संत की बात सुनकर पंडित उस बकरी चराने वाले व्यक्ति के पास पहुंच गया। बकरी चराने वाला जंगल में रहता था। जंगल में पशु-पक्षियों की आवाजें आ रही थीं, नदी थी तो पानी की आवाज भी आ रही थी। वहां का वातावरण सुकुन पहुंचाने वाला था। वहीं बकरी चराने वाला ध्यान में बैठा हुआ था। पंडित उसके पास पहुंचा और कहा कि यहां का वातावरण बहुत ही दिव्य है। इसकी वजह क्या है?
बकरी चराने वाले कहा कि यहां एक प्राचीन शिव मंदिर है। मंदिर की वजह से इस पूरे क्षेत्र में दिव्यता का अनुभव होता है। यहां आते ही मन शांत हो जाता है। पशु-पक्षियों की आवाजें और नदी के पानी आवाज की वजह से भी ध्यान नहीं टूटता है। अगर हमारे आसपास का वातावरण पवित्र हो और नीयत साफ हो तो पूजा में मन लगता है और शांति मिलती है।
अगर आप भी प्रदोष व्रत करना चाहते हैं और पवित्र स्थान पर शिव पूजा करें और पूजा निस्वार्थ भाव से करें, नीयत साफ रखेंगे तो मन को शांति जरूर मिलेगी।
RELATED ARTICLES
*मंगलवार, 28 जून 2022 : आज क्या कहती है आपकी राशि, किसके लिए खुशियों भरा रहेगा दिन*
2022-06-28 09:06
*अगर झेल रहे हैं शनि की साढ़े साती या ढैय्या, तो इन 7 उपायों से कम करें अशुभ प्रभाव*
2022-06-25 08:52
*आषाढ़ मास का पहला शनिवार इन 5 राशियों के लिए है विशेष, शनिदेव को ऐसे करें प्रसन्न*
2022-06-18 09:26
*आज का राशिफल, 13 जून 2022: मेष, वृष और मिथुन राशि वाले वाणी और क्रोध पर संयम रखें*
2022-06-13 07:44
*Aaj Ka Rashifal: बुधवार को इस राशि के लोगों की किस्मत देगी उनका साथ, जानें राशिफल*
2022-06-08 09:08
*28 दिसंबर को इन राशि वालों का होगा भाग्योदय, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल*
2021-12-28 10:17
*सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार को जरुर करें ये उपाय, हर परेशानी होगी दूर*
2021-11-28 08:42
*मां लक्ष्मी के शुभ मंत्र, जानिए शुक्रवार को किस मंत्र के जाप से मिलेगा कौन सा लाभ*
2021-11-26 08:50
*मातृ नवमी आज : मातृ दोष से मुक्ति का दिन है आज, जाने इस दिन किसका होता है श्राद्ध*
2021-09-30 10:18
*मासिक शिवरात्रि आज, इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ जाएंगे सारे काम*
2021-09-05 09:02
*Bach Baras 2021: गाय− बछड़े की पूजा से दूर हो जाते हैं सारे कष्ट, जानिए विधी पूजन*
2021-09-04 09:44
*आज नही, कल है अजा एकादशी, जानें व्रत का महत्व, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा*
2021-09-02 09:07
*धूमावती जयंती है आज, सर्पदोष, गरीबी और कर्ज से मुक्ति के लिए करें इन चीजों से हवन*
2021-06-18 08:27
*राशिफल 20 मई : चमकने जा रही है 5 राशियों की किस्मत, जानें कैसे रहेगा आपका गुरुवार*
2021-05-20 06:44
*अप्रैल 2021 का पहला दिन आज इनके लिए रहेगा खास, जानें कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार?*
2021-04-01 07:16
*धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आज करें श्री लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ*
2021-03-19 07:16
राशिफल 9 मार्च : मंगल आज दिखाएंगे अपना पराक्रम, जानिये कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार*
2021-03-09 07:02
*कल 9 मार्च को है विजया एकादशी, इस दिन सुनें यह व्रत कथा, मिलेगा व्रत का पूर्ण लाभ*
2021-03-08 07:14