2021-08-25 16:52
नापासर टाइम्स। बड़ी तीज का पर्व आज देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। जहा महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए उपवास रखा। नापासर में भी महिलाये आज बड़ी तीज का त्यौहार धूमधाम से मना रही है। लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में महिलाओं व युवतियों की भीड़ नजर आयी। पर्व को लेकर महिलाएं व युवतियां आज अलसुबह तैयार होकर मन्दिर देवालयों में पहुंच रही हैं। आज के दिन युवतियां व महिलाएं उठने के बाद मंदिर जाकर जब तक झूला न झूल लें, तब तक पानी नहीं पीती हैं। इस तीज पर्व के त्योहार को लेकर महिलाओं ने बताया कि आज के दिन महिलाएं दिन भर व्रत रखती हैं। सुबह उठने के बाद मंदिर में दर्शन कर, झूला झूलने के बाद ही पानी पीती हैं। अपने पति की दीर्घायु के लिए किया गया यह व्रत वे शाम को चांद का दर्शन करने के बाद ही खोलती हैं ओर इस दिन शाम को चन्द्रोदय होने के बाद विशेष रूप से बने आक के पत्ते पर रखकर भोजन ग्रहण करती हैं,मुख्य बाजार में खाने पीने की दुकानों स्टालो पर शाम को मेले से माहौल रहेगा।
RELATED ARTICLES
* नो बैग डे दिवस पर छात्राओं ने खेलो इंडिया आगे बढ़ो इंडिया कार्यक्रम में लिया भाग*
2022-07-16 21:07
*पारीक चौक भागवत कथा में वामन भगवान व राजा बली और सत्यवादी राजा हरीशचंद्र का संवाद*
2022-04-06 21:06
*बेलासर के सरकारी संस्कृत विद्यालय का वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह सम्पन्न*
2022-03-14 19:44
*नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष तावनिया का विधायक गोदारा ने किया स्वागत*
2022-01-01 13:11
*सींथल में हुए जानलेवा हमले के दो मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार,एक बाल अपचारी भी निरूद्व*
2021-12-17 18:45
*पंचायत समिति के विकास अधिकारी ने नापासर ग्राम पंचायत में व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
2021-12-08 19:14
*सालासर बाबा के अनोखे भक्त तावणियां ने 50 बार पैदल यात्रा कर 51वें दर्शन दंडवत किए*
2021-09-22 17:25
*नापासर में रविवार को बम्पर टीकाकरण,दोनो वेक्सीन की दोनों डोज लगेगी, पढ़े जरूरी खबर*
2021-08-28 20:06
*सात दिनों के बाद कल बाजार में लौटेगी रौनक,मगर भीड़ न बढ़ाए, सावधानी से करे खरीददारी*
2021-05-18 17:19
*नापासर में त्योंहार पर पड़ा रंग में भंग,हुआ कोरोना विस्फोट,एक साथ आये इतने पॉजीटिव*
2021-03-27 16:32
*नापासर के मुख्य बाजार में भारी वाहनो का प्रवेश हो बन्द,थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*
2021-03-18 13:35
*नापासर में बच्चे ने गुल्लक तोड़कर दिए राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी बचत के 5821 रु*
2021-02-08 19:12