2022-04-25 10:56
नापासर टाइम्स। बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दोनों की फिल्म थार 6 मई तो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। थार में की शूटिंग नागौर में अरावली पर्वतमाला की आछोजाई पहाड़ी पर और वहीं जानाजी धाम के सामने पड़े सूखे तालाब के मैदान में की गई।
फिल्म को लेकर नागौर में भी जबरदस्त क्रेज है। लोगों को उम्मीद है कि इस फिल्म के जरिए नागौर की अनदेखी लोकेशंस भी नेशनल लेवल पर लोगों का ध्यान खींचेंगी और इलाके में पर्यटन और रोजगार के अवसर खुलेंगे।
नागौर में आछोजाई में सूखे तालाब में तंबू लगाकर यूनिट को रखा गया था। इस तालाब को महाभारत कालीन माना जाता है। यहां जानाजी धाम भी है।
थार के निर्देशक राज सिंह चौधरी भी नागौर के रहने वाले
साल 2016 में आई फिल्म मिर्जया से डेब्यू करने वाले हर्षवर्धन कपूर अब अपनी नई फिल्म में पिता अनिल कपूर के साथ आ रहे हैं। हाल ही में 18 अप्रैल को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इस ट्रेलर में पिता पुत्र की जोड़ी जम रही है। अनिल कपूर इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। थ्रिलर फिल्म थार में अनिल कपूर, हर्षवर्धन कपूर के साथ ही एक्ट्रेस फातिमा सना शेख भी अहम भूमिका में हैं।
फिल्म में फातिमा सना शेख थार गर्ल की भूमिका में हैं। उनका फिल्म में अहम किरदार है। ट्रेलर के हर फ्रेम में फातिमा असरदार दिख रही हैं।
6 मई से फिल्म की स्ट्रीमिंग नेटफ्लिक्स पर शुरू हो जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन राज सिंह चौधरी ने किया है। राज भी नागौर के डेगाना क्षेत्र में नीमड़ी के रहने वाले हैं। बतौर फिल्म डॉयरेक्टर यह राज की पहली फिल्म है। इससे पहले राज सिंह फिल्म गुलाल में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। क्रिटिक्स ने उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया था।
अनिल कपूर पहली बार अपने बेटे हर्षवर्धन के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। अनिल कपूर पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 6 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
सवा साल पहले हुई थी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर और उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर की इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल जनवरी महीने में हुई थी। शूटिंग के दौरान फिल्म अभिनेता अनिल कपूर की एक झलक देखने के लिए बडी संख्या में ग्रामीण भी यहां पहुंचे थे। अनिल कपूर ने भी कई फैन्स के साथ सेल्फी खिंचवाई और अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया था।
फिल्म 80 के दशक के बैकग्राउंड पर है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फातिमा सना शेख भी राजस्थानी महिला के लुक्स में अट्रेक्ट कर रही हैं। कई फिल्मों में अनिल कपूर के दोस्त की भूमिका निभा चुके सतीश कौशिक इस फिल्म में भी दिखाई देंगे। हर्षवर्धन कपूर की यह चौथी फिल्म होगी।
नागौर की इन लोकेशंस पर फिल्म थार की शूटिंग की गई है। फोटो में राजा जन्मेजय के जानाजी मंदिर से नीचे स्थित महाभारतकालीन तालाब।
थार में हर्षवर्धन सिद्धार्थ नाम का किरदार निभा रहे हैं। सिद्धार्थ एंटीक चीजों की तलाश में थार रेगिस्तान के सफर पर हैं। पुष्कर से उसका सफर थार में अपने मुकाम तक पहुंचता है। इस बीच उसकी तलाश के दौरान मर्डर भी होते हैं, जिनकी जांच पुलिस अधिकारी सुरेख सिंह (अनिल कपूर) करता है। यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसको अनिल कपूर फिल्म कंपनी के बैनर तले बनाया गया है।
आपको बता दें, अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन की ये पहली फिल्म नहीं है। इस फिल्म से पहले वो साल 2014 में आई रणबीर कपूर की फिल्म बॉम्बे वेलवेट से अपने करियर की शुरुआत कर चुके हैं। इस फिल्म में उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है और साल 2015 में आई राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म मिर्जया से उन्होंने बतौर एक्टर डेब्यू किया था।