2022-02-23 09:31
नापासर टाइम्स। पिया मिलन की आस में अब गुरु ग्रह सबसे बड़े बाधक बनने जा रहे हैं। आज दिन में 3:45 पर गुरु ग्रह अस्त हो जाएंगे। दरअसल गुरु अस्त में वैवाहिक मांगलिक कार्य वर्जित हो जाते हैं। क्योंकि गुरु ग्रह को समृद्धि, विवाह,वैभव, विवेक और धार्मिक कार्यों का कारक ग्रह माना जाता है। इस कारण बृहस्पति ग्रह के अस्त होने पर शुभ कार्य वर्जित हो जाते हैं। वैसे तो गुरु ग्रह 23 मार्च को उदित हो जाएंगे, लेकिन उससे पहले ही खरमास लग जाएगा। खरमास और गुरु अस्त के इस संगम में विवाह में बंधने वाले जोड़ों के लिए अब दो महीने तक इंतजार करना पड़ेगा। सूर्य देव 14 मार्च को गुरुदेव की राशि मीन में प्रवेश करेंगे, और एक महीने तक रहेंगे।
गुरुदेव की राशि में सूर्य रहने के कारण इस माह को खरमास और मलमास भी कहते हैं। इस अवधि में भी विवाह आदि मांगलिक कार्य शास्त्रों में पूर्णता वर्जित माने गए हैं। इसलिए अब 2 महीने तक पिया मिलन की आस टूटती हुई दिखाई दे रही है। लेकिन 4 मार्च को फुलेरा दूज है। फुलेरा दूज को अबूझ मुहूर्त कहा जाता है। लोकाचार की दृष्टि से इस दिन विवाह तो होंगे। लेकिन गुरु अस्त के चलते पंचांग में विवाह मुहूर्त नहीं दिए गए हैं। फरवरी से 14 अप्रैल तक इन 50 दिनों की अवधि तक शहनाई नहीं बजेगी और शुभ मांगलिक कार्यों पर भी ब्रेक लगा रहेगा। आगे 15 अप्रैल से 10 जुलाई तक लगातार विवाह मुहूर्त है इस दौरान लगभग 35 शुभ विवाह लग्न मुहूर्त है। 10 जुलाई से चतुर्मास शुरू हो जाएगा फिर 4 महीनों के लिए पुनः ब्रेक लग जाएगा और देव उठानी एकादशी पर ही विवाह प्रारंभ हो पाएंगे।
*गुरु अस्त का वैज्ञानिक कारण*
सूर्य की तरह गुरु ग्रह में भी हाइड्रोजन और हीलियम की उपस्थिति है। सूर्य की तरह इसका केंद्र भी द्रव्य से भरा हुआ है, जिसमें अधिकतर हाइड्रोजन ही है। पृथ्वी से 15 करोड़ किलोमीटर दूर स्थित सूर्य तथा 64 करोड़ किलोमीटर दूर स्थित बृहस्पति ग्रह में वर्ष में एक बार ऐसे जमाव में आते हैं जिनकी वजह से बृहस्पति के कण काफी मात्रा में पृथ्वी के वायुमंडल में पहुंचते हैं। ये कण एक-दूसरे की कक्षा में आकर अपनी किरणों को आंदोलित करते हैं। उक्त कारण से व्यक्ति की मानसिक स्थिति में भी परिवर्तन आता है, जिससे मांगलिक कार्यों में व्यवधान संभावित है। इसी कारण से मंगल कार्य करना निषेध है।
*दूसरे सत्र के विवाह के शुद्ध मुहूर्त*
अप्रैल : 17, 19, 20, 21, 22, 23, 28 सहित सात मुहूर्त
मई : 2, 3, 10, 11, 12, 13, 15, 17, 18, 20, 25, 26, 31 सहित 13 मुहूर्त
जून : 6, 8, 11, 12, 13, 16, 21, 22 सहित आठ मुहूर्त
जुलाई : 8, 9 सहित दो मुहूर्त
RELATED ARTICLES
*28 दिसंबर को इन राशि वालों का होगा भाग्योदय, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल*
2021-12-28 10:17
*सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार को जरुर करें ये उपाय, हर परेशानी होगी दूर*
2021-11-28 08:42
*मां लक्ष्मी के शुभ मंत्र, जानिए शुक्रवार को किस मंत्र के जाप से मिलेगा कौन सा लाभ*
2021-11-26 08:50
*मातृ नवमी आज : मातृ दोष से मुक्ति का दिन है आज, जाने इस दिन किसका होता है श्राद्ध*
2021-09-30 10:18
*मासिक शिवरात्रि आज, इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ जाएंगे सारे काम*
2021-09-05 09:02
*Bach Baras 2021: गाय− बछड़े की पूजा से दूर हो जाते हैं सारे कष्ट, जानिए विधी पूजन*
2021-09-04 09:44
*आज नही, कल है अजा एकादशी, जानें व्रत का महत्व, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा*
2021-09-02 09:07
*धूमावती जयंती है आज, सर्पदोष, गरीबी और कर्ज से मुक्ति के लिए करें इन चीजों से हवन*
2021-06-18 08:27
*राशिफल 20 मई : चमकने जा रही है 5 राशियों की किस्मत, जानें कैसे रहेगा आपका गुरुवार*
2021-05-20 06:44
*अप्रैल 2021 का पहला दिन आज इनके लिए रहेगा खास, जानें कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार?*
2021-04-01 07:16
*धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आज करें श्री लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ*
2021-03-19 07:16
राशिफल 9 मार्च : मंगल आज दिखाएंगे अपना पराक्रम, जानिये कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार*
2021-03-09 07:02
*कल 9 मार्च को है विजया एकादशी, इस दिन सुनें यह व्रत कथा, मिलेगा व्रत का पूर्ण लाभ*
2021-03-08 07:14