2022-05-22 20:28
नापासर न्यूज। पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी रविवार शाम को 7 बजे नापासर मेन बाजार पहुंचे,हल्ला बोल की पूर्व तैयारी बैठक की,पब्लिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनसंवाद किया। देवीसिंह भाटी ने कहा कि पूरे देश में एक भी कुर्सी बता दो जहां न्याय मिले जनता मालिक है,सब जगह अफसर मालिक बने बैठे है। अब व्यवस्था से जी भर गया है इसके लिए अब हमें लड़ने भिड़ने की जरूरत है। जिलेभर में अघोषित विद्युत कटौती, पेयजलापूर्ति समस्या, पशुचारे की भयंकर किल्लत,मनरेगा में मजदूरी का समय कम करने, जिले में बढ़ती चोरियां एवं अपराध, अवैध हथियारों पर अंकुश आदि को लेकर अब हल्ला बोल 26 के स्थान पर 23 तारीख को जिला कलक्टर कार्यालय के सामने होगा,आर पार की लड़ाई के तहत आमरण अनशन पर बैठेंगे आप सबका साथ रहा तो हमेशा की तरह संघर्ष के दम पर राज की नाक में नकेल कसेंगे। कार्यक्रम संचालन में एड विक्रमसिंह बीदावत एवं व्यवस्थाओं में सोशल एक्टिविस्ट डूंगरसिंह तेहनदेसर एवं समुन्द्रसिंह गोगड़ियावाला अग्रणीय रहे। इस दौरान रामधन कस्वा, प्रभुदयाल सारस्वत, रामचन्द्र कस्वां,नरेंद्र सिंह स्याणी, जेठूसिंह किलचु,सुरजन सिंह किलचू,भंवरसिंह कल्याणसर,नेम गिरी गुसाईं,रामचन्द्र दैया,भागीरथ मुंड,गणपत सिंह सहित सैंकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा की टीम ने देवीसिंह भाटी को महाराणा प्रताप का चित्र देकर अभिनन्दन किया।
गौरतलब है कि भाटी के सोमवार को अनशन पर नापासर से हजारों लोगों के पहुंचने की सूचना है।
RELATED ARTICLES
*पारीक चौक भागवत कथा में वामन भगवान व राजा बली और सत्यवादी राजा हरीशचंद्र का संवाद*
2022-04-06 21:06
*बेलासर के सरकारी संस्कृत विद्यालय का वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह सम्पन्न*
2022-03-14 19:44
*नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष तावनिया का विधायक गोदारा ने किया स्वागत*
2022-01-01 13:11
*सींथल में हुए जानलेवा हमले के दो मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार,एक बाल अपचारी भी निरूद्व*
2021-12-17 18:45
*पंचायत समिति के विकास अधिकारी ने नापासर ग्राम पंचायत में व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
2021-12-08 19:14
*सालासर बाबा के अनोखे भक्त तावणियां ने 50 बार पैदल यात्रा कर 51वें दर्शन दंडवत किए*
2021-09-22 17:25
*नापासर में रविवार को बम्पर टीकाकरण,दोनो वेक्सीन की दोनों डोज लगेगी, पढ़े जरूरी खबर*
2021-08-28 20:06
*सात दिनों के बाद कल बाजार में लौटेगी रौनक,मगर भीड़ न बढ़ाए, सावधानी से करे खरीददारी*
2021-05-18 17:19
*नापासर में त्योंहार पर पड़ा रंग में भंग,हुआ कोरोना विस्फोट,एक साथ आये इतने पॉजीटिव*
2021-03-27 16:32
*नापासर के मुख्य बाजार में भारी वाहनो का प्रवेश हो बन्द,थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*
2021-03-18 13:35
*नापासर में बच्चे ने गुल्लक तोड़कर दिए राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी बचत के 5821 रु*
2021-02-08 19:12