2021-07-22 22:26
नापासर टाइम्स। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ राजस्थान ब्लाक कार्यकारिणी बीकानेर द्वारा विकास अधिकारी महोदय दिनेश कुमार मिश्रा को ग्राम विकास अधिकारियों की समस्याओं व मांगों के संबंध में ज्ञापन दिया इसमें निम्न समस्याएं व मांगे थे 1. ग्राम विकास अधिकारियों का जुलाई 2021 के वेतन में इंक्रिमेंट लगाने वह समय पर वेतन बनाने की मांग रखी क्योंकि एसएसओ आईडी से अपनी संपत्ति को ऑनलाइन नहीं कराने वाले कर्मचारियों का इंक्रीमेंट लगाने से मना कर रखा था 2. राज्य सरकार द्वारा 2 अक्टूबर 2021 से प्रशासन गांव के संग अभियान चलाने की घोषणा की है बीकानेर पंचायत समिति की 52 ग्राम पंचायतों की वर्तमान डीएलसी दर उपलब्ध करवाने 3. ग्राम विकास अधिकारियों का पंचायत समिति द्वारा स्थानांतरण किया जाता है तो ग्राम विकास अधिकारी संघ से विचार विमर्श करने व स्थानांतरण के बाद संघ को प्रतिलिपि देने की मांग रखी है 4. ग्राम पंचायत स्तरीय गठित होने वाली स्थाई/ अस्थाई समिति के गठन प्रक्रिया संबंधित प्रशिक्षण की व्यवस्था पंचायत समिति स्तर पर सभागार में सभी ग्राम विकास अधिकारीयों को दिया जावे व ग्राम विकास अधिकारियों के पास एकाधिक ग्राम पंचायत का अतिरिक्त चार्ज होने की स्थिति में किस प्रकार का गठन किया जाए उक्त संबंध में मार्गदर्शन करें 5. दिन प्रतिदिन आवश्यक गतिविधियों के लिए ग्राम विकास अधिकारियों को पंचायत समिति मुख्यालय पर उपस्थित रहकर कार्य संपादित करना पड़ता है अतः उक्त समस्या का समाधान हेतु 1 कक्ष ग्राम विकास अधिकारियों के लिए आवंटित किया जाए 6. ग्राम विकास अधिकारी गजेंद्र कुमार रामावत, अशोक कुमार जयपाल बैच 2017 के स्थायीकरण अनुमोदन से वंचित साथियों का आगामी पहली बैठक में अनुमोदन किया जावे 7. जिन जिन ग्राम पंचायतों में LDC नहीं है वहां LDC या रोजगार सहायक लगाएं इस संबंध में ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी ब्लांक मंत्री लक्ष्मी नारायण प्रजापत गजेंद्र कुमार रामावत फलक शेर भाटी सुरेश कुमार बजरंग लाल पुरोहित किशन लाल स्वामी रामनिवास सिंवल विकास श्रीमाली लालचंद परिहार आदि ग्राम विकास अधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा
RELATED ARTICLES
*सामाजिक न्याय आपके द्वार अभियान 1 अप्रैल से* *वंचित लोगो को मिलेगा योजनाओं का लाभ*
2022-03-24 19:54
*इंडस्ट्री में बड़ा नाम बना चुकी है बीकानेर की बेटी, मिस यूनिवर्स के घर की बनी बहू*
2022-02-13 19:53
*ग्राम विकास अधिकारियों ने आंदोलन को किया तेज,सरकारी व्हाट्सअप ग्रुपो से हुए लेफ्ट*
2021-09-08 19:49