2022-02-21 09:32
देवों के देव महादेव को समर्पित सोमवार का दिन विशेष है। इस दिन व्रत-उपवास करने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। सोमवार के दिन कुछ आसान से उपाय कर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस दिए किए जाने वाले कुछ विशेष उपायों के बारे में।
सोमवार के दिन चंद्र ग्रह से जुड़े उपाय बहुत कारगर माने जाते हैं। चंद्रदेव का संबंध सफेद वस्तुओं से है और यह हमारे शरीर में मन और जल का प्रतिनिधित्व करता है। सोमवार के दिन सफेद खाद्य पद्धार्थ का प्रयोग अधिक करना चाहिए। सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करें। तिल मिलाकर 11 बेलपत्र के साथ अर्पित करें। शिवलिंग पर मिश्री अर्पित करने के बाद जल अर्पित करें। सोमवार को सफेद गाय को रोटी और गुड़ खिलाने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। सोमवार को सफेद वस्तुओं जैसे दूध, दही, सफेद कपड़ा, चीनी आदि का दान करने से भी लाभ होता है। इस दिन खीर का प्रसाद बनाकर जरूरतमंदों में बांटें। सोमवार के दिन मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से यश, वैभव और कीर्ति में वृद्धि होती है। सोमवार के दिन ओम नम: शिवाय मंत्र का जप करें। सोमवार को काले तिल और कच्चे चावल मिलाकर दान करें। ऐसा करने से पितृ दोष का प्रभाव कम हो जाता है। सोमवार के दिन शिवलिंग का अभिषेक शक्कर वाले दही से करने से बुद्धि तेज होती है। सोमवार को रुद्राक्ष धारण करने से शरीर सेहतमंद रहता है। सोमवार के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। सोमवार के दिन चंदन का तिलक लगाने से मानसिक शांति प्राप्त होती है। अगर जाने अनजाने में कोई पाप हो गया है तो सोमवार को काले और सफेद तिलों का दान करें। सोमवार के दिन अपने कुलदेवता की पूजा अवश्य करें। सोमवार को चांदी का छल्ला धारण करना शुभ माना जाता है। इसे धारण करने से कार्यक्षेत्र में प्रगति मिलती है। सोमवार के दिन बैल और गाय को हरी घास खिलाएं। वाहन सुख पाना चाहते हैं तो सोमवार को भगवान शिव को चमेली के पुष्प अर्पित करें।
_इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।_
RELATED ARTICLES
*28 दिसंबर को इन राशि वालों का होगा भाग्योदय, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल*
2021-12-28 10:17
*सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार को जरुर करें ये उपाय, हर परेशानी होगी दूर*
2021-11-28 08:42
*मां लक्ष्मी के शुभ मंत्र, जानिए शुक्रवार को किस मंत्र के जाप से मिलेगा कौन सा लाभ*
2021-11-26 08:50
*मातृ नवमी आज : मातृ दोष से मुक्ति का दिन है आज, जाने इस दिन किसका होता है श्राद्ध*
2021-09-30 10:18
*मासिक शिवरात्रि आज, इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ जाएंगे सारे काम*
2021-09-05 09:02
*Bach Baras 2021: गाय− बछड़े की पूजा से दूर हो जाते हैं सारे कष्ट, जानिए विधी पूजन*
2021-09-04 09:44
*आज नही, कल है अजा एकादशी, जानें व्रत का महत्व, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा*
2021-09-02 09:07
*धूमावती जयंती है आज, सर्पदोष, गरीबी और कर्ज से मुक्ति के लिए करें इन चीजों से हवन*
2021-06-18 08:27
*राशिफल 20 मई : चमकने जा रही है 5 राशियों की किस्मत, जानें कैसे रहेगा आपका गुरुवार*
2021-05-20 06:44
*अप्रैल 2021 का पहला दिन आज इनके लिए रहेगा खास, जानें कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार?*
2021-04-01 07:16
*धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आज करें श्री लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ*
2021-03-19 07:16
राशिफल 9 मार्च : मंगल आज दिखाएंगे अपना पराक्रम, जानिये कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार*
2021-03-09 07:02
*कल 9 मार्च को है विजया एकादशी, इस दिन सुनें यह व्रत कथा, मिलेगा व्रत का पूर्ण लाभ*
2021-03-08 07:14