2022-07-20 08:32
नापासर टाइम्स। आज 20 जुलाई को कालाष्टमी है। ये व्रत हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर होता है। इस दिन शिवजी के अवतार भगवान काल भैरव की पूजा होती है। सावन महीने में भगवान काल भैरव की पूजा का महत्व और बढ़ जाता है। इनकी पूजा से हर तरह के रोग, शोक और दोष दूर हो जाते हैं। शिव पुराण के मुताबिक भगवान काल भैरव भगवान शिव का रौद्र रूप हैं। नारद पुराण के अनुसार हर तरह की बीमारियों और परेशानियों से बचने के लिए भगवान काल भैरव की पूजा की जाती है।
*नारद पुरण के अनुसार काल भैरव की पूजा का दिन*
नारद पुराण के अनुसार कालाष्टमी के दिन काल भैरव और मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। इस रात उपासना करने वालों को आधी रात के बाद देवी काली की उसी तरह से पूजा करनी चाहिए जैसा दुर्गा पूजा में सप्तमी को देवी कालरात्रि की पूजा का विधान है। इस दिन रात को माता पार्वती और भगवान शिव की कथा सुनकर जागरण करना चाहिए। व्रत करने वाले को फलाहार ही करना चाहिए। इस दिन कुत्ते को भोजन करवाना शुभ माना जाता है।
*भगवान भैरव की सात्विक पूजा का दिन*
शिव पुराण के अनुसार भगवान शंकर ने बुरी शक्तियों को भागने के लिए रौद्र रुप धारण किया था। काल भैरव इन्हीं का स्वरुप है। हर महीने आने वाली कालाष्टमी तिथि पर काल भैरव के रूप में भगवान शिव के रौद्र रूप की पूजा की जाती है। इस दिन भगवान भैरव की सात्विक पूजा करने का विधान है। पूरे दिन व्रत रखा जाता है और सुबह-शाम काल भैरव की पूजा की जाती है।
*नारद पुराण में बताया है महत्व*
नारद पुराण में बताया गया है कि काल भैरव की पूजा करने से मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। भगवान काल भैरव की पूजा से अकाल मृत्यु नहीं होती। हर तरह के रोग, तकलीफ और दुख दूर होते हैं। काल भैरव का वाहन कुत्ता है। इसलिए इस व्रत में कुत्तों को रोटी और अन्य चीजें खिलाई जाती हैं। इस दिन व्रत और पूजा करने से घर में फैली हुई हर तरह की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।
*भगवान शिव और दुर्गाजी की पूजा*
काल भैरव भगवान शिव का रौद्र रूप हैं। इसलिए इस अष्टमी पर शिवलिंग पर बिल्वपत्र चढ़ाते हुए विशेष पूजा करनी चाहिए। मार्कंडेय पुराण के अनुसार देवी दुर्गा की पूजा के बिना भैरव पूजा का फल नहीं मिलता है। इसलिए इस दिन मां दुर्गा की भी विशेष पूजा करने का विधान बताया गया है।
RELATED ARTICLES
*मंगलवार, 28 जून 2022 : आज क्या कहती है आपकी राशि, किसके लिए खुशियों भरा रहेगा दिन*
2022-06-28 09:06
*अगर झेल रहे हैं शनि की साढ़े साती या ढैय्या, तो इन 7 उपायों से कम करें अशुभ प्रभाव*
2022-06-25 08:52
*आषाढ़ मास का पहला शनिवार इन 5 राशियों के लिए है विशेष, शनिदेव को ऐसे करें प्रसन्न*
2022-06-18 09:26
*आज का राशिफल, 13 जून 2022: मेष, वृष और मिथुन राशि वाले वाणी और क्रोध पर संयम रखें*
2022-06-13 07:44
*Aaj Ka Rashifal: बुधवार को इस राशि के लोगों की किस्मत देगी उनका साथ, जानें राशिफल*
2022-06-08 09:08
*28 दिसंबर को इन राशि वालों का होगा भाग्योदय, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल*
2021-12-28 10:17
*सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार को जरुर करें ये उपाय, हर परेशानी होगी दूर*
2021-11-28 08:42
*मां लक्ष्मी के शुभ मंत्र, जानिए शुक्रवार को किस मंत्र के जाप से मिलेगा कौन सा लाभ*
2021-11-26 08:50
*मातृ नवमी आज : मातृ दोष से मुक्ति का दिन है आज, जाने इस दिन किसका होता है श्राद्ध*
2021-09-30 10:18
*मासिक शिवरात्रि आज, इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ जाएंगे सारे काम*
2021-09-05 09:02
*Bach Baras 2021: गाय− बछड़े की पूजा से दूर हो जाते हैं सारे कष्ट, जानिए विधी पूजन*
2021-09-04 09:44
*आज नही, कल है अजा एकादशी, जानें व्रत का महत्व, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा*
2021-09-02 09:07
*धूमावती जयंती है आज, सर्पदोष, गरीबी और कर्ज से मुक्ति के लिए करें इन चीजों से हवन*
2021-06-18 08:27
*राशिफल 20 मई : चमकने जा रही है 5 राशियों की किस्मत, जानें कैसे रहेगा आपका गुरुवार*
2021-05-20 06:44
*अप्रैल 2021 का पहला दिन आज इनके लिए रहेगा खास, जानें कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार?*
2021-04-01 07:16
*धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आज करें श्री लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ*
2021-03-19 07:16
राशिफल 9 मार्च : मंगल आज दिखाएंगे अपना पराक्रम, जानिये कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार*
2021-03-09 07:02
*कल 9 मार्च को है विजया एकादशी, इस दिन सुनें यह व्रत कथा, मिलेगा व्रत का पूर्ण लाभ*
2021-03-08 07:14