2022-07-20 20:36
नापासर टाइम्स,बीकानेर, 20 जुलाई। आजादी का अमृत महोत्सव आयोजन श्रृंखला में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता एवं समन्वय के लिए 29 जुलाई को ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष ग्राम सभाओं का आयेाजन किया जाएगा।
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के. ने इन ग्राम सभाओं के आयोजन के लिए सभी विकास अधिकारियों के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि इन बैठकों में ग्राम पंचायत स्तर पर निकाली जाने वाली तिरंगा यात्राओं, आमजन को ध्वज संहिता की जानकारी देने, प्रत्येक घर पर तिरंगा झंडा लगाने के लिए आमजन को प्रोत्साहित करने, ग्राम पंचायत में ध्वज क्रय-विक्रय केन्द्र की जानकारी देने सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत पर इन सभाओं का आयोजन सुनिश्चित करने तथा इसकी रिपोर्ट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।
*सोशल मीडिया पर चलेगा विशेष अभियान*
आमजन को अभियान के प्रति जागरुक करने के लिए सोशल मीडिया पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए बॉलीवुड गायक राजा हसन, टीवी और सिने कलाकार दीपक पारीक, जय नीरज राजपुरोहित, अनुराग व्यास, संदीप भोजक, अमर शर्मा, डेफ ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता वेदिका शर्मा, पेरा ओलम्पियन श्याम सुदंर स्वामी सहित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के साइकिल धावकों के वीडियो संदेश प्रसारित किए जाएंगे। इनके साथ ही सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स का अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए उपयोग किया जाएगा।
RELATED ARTICLES
* नो बैग डे दिवस पर छात्राओं ने खेलो इंडिया आगे बढ़ो इंडिया कार्यक्रम में लिया भाग*
2022-07-16 21:07
*पारीक चौक भागवत कथा में वामन भगवान व राजा बली और सत्यवादी राजा हरीशचंद्र का संवाद*
2022-04-06 21:06
*बेलासर के सरकारी संस्कृत विद्यालय का वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह सम्पन्न*
2022-03-14 19:44
*नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष तावनिया का विधायक गोदारा ने किया स्वागत*
2022-01-01 13:11
*सींथल में हुए जानलेवा हमले के दो मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार,एक बाल अपचारी भी निरूद्व*
2021-12-17 18:45
*पंचायत समिति के विकास अधिकारी ने नापासर ग्राम पंचायत में व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
2021-12-08 19:14
*सालासर बाबा के अनोखे भक्त तावणियां ने 50 बार पैदल यात्रा कर 51वें दर्शन दंडवत किए*
2021-09-22 17:25
*नापासर में रविवार को बम्पर टीकाकरण,दोनो वेक्सीन की दोनों डोज लगेगी, पढ़े जरूरी खबर*
2021-08-28 20:06
*सात दिनों के बाद कल बाजार में लौटेगी रौनक,मगर भीड़ न बढ़ाए, सावधानी से करे खरीददारी*
2021-05-18 17:19
*नापासर में त्योंहार पर पड़ा रंग में भंग,हुआ कोरोना विस्फोट,एक साथ आये इतने पॉजीटिव*
2021-03-27 16:32
*नापासर के मुख्य बाजार में भारी वाहनो का प्रवेश हो बन्द,थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*
2021-03-18 13:35
*नापासर में बच्चे ने गुल्लक तोड़कर दिए राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी बचत के 5821 रु*
2021-02-08 19:12