2022-04-20 20:42
नापासर टाइम्स। कस्बे की राजकीय प्राथमिक विद्यालय नारसीसर बास स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 5 पर बुधवार को जिला कलेक्टर द्वारा चलाये जा रहे पुकार कार्यक्रम के तहत जाजम बैठक का आयोजन किया गया,जिसके अन्तर्गत उपस्थित महिला पर्यवेक्षक द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र पर मिलने वाली समस्त सुविधाओं की जानकारी देते हुए आगन्तुको को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में सरपंच सरला देवी तावनिया,उपसरपंच मंजू देवी सुथार महिलाओ के बीच उपस्थित रही। सकारात्मक पहल हेतू धन्यवाद प्रदान किया। कार्यक्रम में एएनएम भगवती,आंगनबाड़ी आशा मंजू देवी,कार्यकर्ता विमला देवी, सहायका मोहनी देवी,गर्भवती महिला में कविता देवी,नारायणी देवी,विमला देवी,लीला देवी,बबिता देवी,खुशबू देवी, डौली देवी,किशोरी में रंजना,सोनिया,उर्मिला,सुमित्रा,सीमा आदि उपस्थित रही।
जाजम बैठक में एएनएम भगवती द्वारा पुकार पुस्तक का वाचन किया गया। महिलाओ द्वारा जाहिर की गई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। महिलाओ को गर्भावस्था से पहले रखने वाली जानकारियां दी,जाजम बैठक के अन्तर्गत सरपंच सरला देवी तावनिया द्वारा महिलाओं को सम्बोधित करते हुए घुंघट प्रथा समाप्त करने पर बल देते हुए गर्भवती महिलाओं को नजदीकी आंगनबाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र के सम्पर्क में रहने, सम्पुर्ण टिकाकरण करवाने तथा पोषण युक्त भोजन करने की जानकारी दी गई। जाजम बैठक के अन्तर्गत सीएचसी प्रभारी डॉ पीसी बेनीवाल द्वारा गर्भवती महिलाओं का सम्मान करते हुए विभिन्न प्रकार के पौधे यथा- सहजन, पपीता, शहतूत, करिपत्ता आदि पोषक तत्वों वालें पौधों का वितरण कर हर घर में पोषण वाटिका विकसित करने तथा घर पर उगाई गई सब्जियों का उपयोग करने का संदेश दिया।
RELATED ARTICLES
*पारीक चौक भागवत कथा में वामन भगवान व राजा बली और सत्यवादी राजा हरीशचंद्र का संवाद*
2022-04-06 21:06
*बेलासर के सरकारी संस्कृत विद्यालय का वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह सम्पन्न*
2022-03-14 19:44
*नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष तावनिया का विधायक गोदारा ने किया स्वागत*
2022-01-01 13:11
*सींथल में हुए जानलेवा हमले के दो मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार,एक बाल अपचारी भी निरूद्व*
2021-12-17 18:45
*पंचायत समिति के विकास अधिकारी ने नापासर ग्राम पंचायत में व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
2021-12-08 19:14
*सालासर बाबा के अनोखे भक्त तावणियां ने 50 बार पैदल यात्रा कर 51वें दर्शन दंडवत किए*
2021-09-22 17:25
*नापासर में रविवार को बम्पर टीकाकरण,दोनो वेक्सीन की दोनों डोज लगेगी, पढ़े जरूरी खबर*
2021-08-28 20:06
*सात दिनों के बाद कल बाजार में लौटेगी रौनक,मगर भीड़ न बढ़ाए, सावधानी से करे खरीददारी*
2021-05-18 17:19
*नापासर में त्योंहार पर पड़ा रंग में भंग,हुआ कोरोना विस्फोट,एक साथ आये इतने पॉजीटिव*
2021-03-27 16:32
*नापासर के मुख्य बाजार में भारी वाहनो का प्रवेश हो बन्द,थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*
2021-03-18 13:35
*नापासर में बच्चे ने गुल्लक तोड़कर दिए राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी बचत के 5821 रु*
2021-02-08 19:12