2022-06-19 20:31
नापासर टाइम्स। बीकानेर पुलिस ने दो हथियार तस्करों व दो खरीददारों सहित चार पिस्टल, एक कट्टा, 5 मैग्जीन व 17 कारतूस पकड़े हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हथियार तस्करों की पहचान पलाणा निवासी 25 वर्षीय संजय कड़वासरा पुत्र रामकिशन जाट तथा पलाणा निवासी 22 वर्षीय पवन सिहाग पुत्र नारायणराम जाट के रूप में हुई है। वहीं खरीददारों की पहचान सोनियासर गोदारान, श्रीडूंगरगढ़ निवासी 45 वर्षीय हजारीराम पुत्र भगवानाराम जाट तथा सोनियासर गोदारान निवासी 24 वर्षीय तोलाराम जाट पुत्र अक्खाराम जाट के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि हैड कांस्टेबल लक्ष्मण नेहरा, हैड कांस्टेबल साहबराम डूडी व कांस्टेबल जगदीश की सूचना पर दोनों कार्रवाई की गई। सूचना पर सदर थाने के सब इंस्पेक्टर जीतराम मय टीम ने संजय को धर दबोचा। संजय से एक पिस्टल मय मैग्जीन व दो कारतूस बरामद हुए। वहीं एएसआई हनुमंत सिंह मय टीम ने पवन को गिरफ्तार किया। पवन के पास तीन पिस्टल मय चार मैग्जीन व 11 कारतूस बरामद हुए।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पवन व संजय एक ही गांव के रहने वाले हैं तथा दोस्त हैं। पवन के खिलाफ जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में लूट का प्रकरण दर्ज है। ये मामला अभी अदालत में है। वहीं अप्रेल 2022 में देशनोक पुलिस ने उसे अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में वह अभी जमानत पर बाहर था।
दोनों आरोपी एमपी से हथियार लाते हैं। यहां से दोनों बस में बैठकर इंदौर तक जाते हैं, वहां पर अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बिठाकर उन्हें एक अनजान गांव ले जाता है। इसी गांव में उन्हें हथियार मिलते हैं। दोनों दो तीन बार एमपी से हथियार ला चुके हैं। एक बार देशनोक पुलिस ने पवन को गिरफ्तार कर लिया था। दूसरी बार सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
RELATED ARTICLES
*सामाजिक न्याय आपके द्वार अभियान 1 अप्रैल से* *वंचित लोगो को मिलेगा योजनाओं का लाभ*
2022-03-24 19:54
*इंडस्ट्री में बड़ा नाम बना चुकी है बीकानेर की बेटी, मिस यूनिवर्स के घर की बनी बहू*
2022-02-13 19:53
*ग्राम विकास अधिकारियों ने आंदोलन को किया तेज,सरकारी व्हाट्सअप ग्रुपो से हुए लेफ्ट*
2021-09-08 19:49