2022-01-19 09:45
*बीकानेर (राजस्थान)*
बुधवार, 19 दिसंबर 2022
माघ कृष्ण पक्ष दूज,
विक्रम संवत 2078
सूर्योदय 07:30:13
सूर्यास्त 18:05:02
चंद्रोदय 19:21:14
चंद्रास्त 32:07:01*
दिन काल 10:34:48
रात्री काल 13:24:58
*मुहूर्त*
राहू काल 12:48 - 14:07 अशुभ
यम घंटा 08:50 - 10:09 अशुभ
गुली काल 11:28 - 12:48
अभिजित 12:26 -13:09 अशुभ
दूर मुहूर्त 12:26 - 13:09 अशुभ
*चोघडिया, दिन*
लाभ 07:30 - 08:50 शुभ
अमृत 08:50 - 10:09 शुभ
काल 10:09 - 11:28 अशुभ
शुभ 11:28 - 12:48 शुभ
रोग 12:48 - 14:07 अशुभ
उद्वेग 14:07 - 15:26 अशुभ
चर 15:26 - 16:46 शुभ
लाभ 16:46 - 18:05 शुभ
*चोघडिया, रात*
उद्वेग 18:05 - 19:46 अशुभ
शुभ 19:46 - 21:26 शुभ
अमृत 21:26 - 23:07 शुभ
चर 23:07 - 24:48* शुभ
रोग 24:48* - 26:28* अशुभ
काल 26:28* - 28:09* अशुभ
लाभ 28:09* - 29:49* शुभ
उद्वेग 29:49* - 31:30* अशुभ
_पंचांग के अनुसार आज 19 जनवरी 2022 बुधवार को माघ मास की कृष्ण पक्ष की द्वितीया की तिथि है. आज का दिन गणेश जी को समर्पित है. पंचांग के अनुसार चंद्रमा कर्क राशि में विराजमान रहेगा. आज का दिन शिक्षा, जॉब, करियर, बिजनेस, दांपत्य जीवन, लव रिलेशन आदि के लिए कैसा है. आइए जानते हैं, सभी राशियों का राशिफल._
मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।
वृष राशि- आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्चपद की प्राप्ति हो सकती है। स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं। भाइयों के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। विवादों से बचें।
मिथुन राशि- संयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। परिवार में आपसी मनमुटाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आलस्य की अधिकता रहेगी। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। रुके हुए काम पूरा होने के योग हैं।
कर्क राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन में आशा-निराशा के भाव हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।
सिंह राशि- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग भी मिल सकता है। मन अशान्त रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे, लेकिन आय में भी वृद्धि होगी। सन्तान को कष्ट होगा।
कन्या राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
तुला राशि- भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में तरक्की के योग भी बन रहे हैं। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
धनु राशि- मन परेशान रहेगा। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। लाभ के अवसर मिलेंगे।
मकर राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। विवादों से बचकर रहने का प्रयास करें।
कुंभ राशि- नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। माता का सानिध्य एवं साथ मिलेगा। कारोबार में परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मीन राशि- मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु फिर भी आत्मसंयत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन में असहज रहेंगे। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
RELATED ARTICLES
*28 दिसंबर को इन राशि वालों का होगा भाग्योदय, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल*
2021-12-28 10:17
*सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार को जरुर करें ये उपाय, हर परेशानी होगी दूर*
2021-11-28 08:42
*मां लक्ष्मी के शुभ मंत्र, जानिए शुक्रवार को किस मंत्र के जाप से मिलेगा कौन सा लाभ*
2021-11-26 08:50
*मातृ नवमी आज : मातृ दोष से मुक्ति का दिन है आज, जाने इस दिन किसका होता है श्राद्ध*
2021-09-30 10:18
*मासिक शिवरात्रि आज, इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ जाएंगे सारे काम*
2021-09-05 09:02
*Bach Baras 2021: गाय− बछड़े की पूजा से दूर हो जाते हैं सारे कष्ट, जानिए विधी पूजन*
2021-09-04 09:44
*आज नही, कल है अजा एकादशी, जानें व्रत का महत्व, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा*
2021-09-02 09:07
*धूमावती जयंती है आज, सर्पदोष, गरीबी और कर्ज से मुक्ति के लिए करें इन चीजों से हवन*
2021-06-18 08:27
*राशिफल 20 मई : चमकने जा रही है 5 राशियों की किस्मत, जानें कैसे रहेगा आपका गुरुवार*
2021-05-20 06:44
*अप्रैल 2021 का पहला दिन आज इनके लिए रहेगा खास, जानें कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार?*
2021-04-01 07:16
*धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आज करें श्री लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ*
2021-03-19 07:16
राशिफल 9 मार्च : मंगल आज दिखाएंगे अपना पराक्रम, जानिये कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार*
2021-03-09 07:02
*कल 9 मार्च को है विजया एकादशी, इस दिन सुनें यह व्रत कथा, मिलेगा व्रत का पूर्ण लाभ*
2021-03-08 07:14