2022-03-18 20:55
नापासर टाइम्स। शहर के बीछवाल थानान्तर्गत दो युवकों के हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी मिली है कि बजरंग धोरे के पास रहने वाले गिरधारी लाल लुहार व श्यामलाल नामक अपने कुछ साथियों के साथ होली मनाने के लिये शोभासर गये थे। जहां रंग न लगाने की बात को लेकर अन्य युवकों से झगड़ा हो गया। विवाद बढऩे पर मारपीट के दौरान गिरधारी व श्यामलाल पर चाकुओं से हमले में इन दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पीबीएम स्थित मोर्चरी में रखवाया है। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गये है। जिनकी तलाश में पुलिस ने नाकाबंदी कर तलाश शुरू कर दी है। अपुष्ट जानकारी के अनुसार दो जनों को पुलिस ने राउंडअप भी कर लिया है।
RELATED ARTICLES
*सामाजिक न्याय आपके द्वार अभियान 1 अप्रैल से* *वंचित लोगो को मिलेगा योजनाओं का लाभ*
2022-03-24 19:54
*इंडस्ट्री में बड़ा नाम बना चुकी है बीकानेर की बेटी, मिस यूनिवर्स के घर की बनी बहू*
2022-02-13 19:53
*ग्राम विकास अधिकारियों ने आंदोलन को किया तेज,सरकारी व्हाट्सअप ग्रुपो से हुए लेफ्ट*
2021-09-08 19:49