2022-01-18 09:48
आज साल का पहला पुष्य नक्षत्र होने से मंगल पुष्य का संयोग बन रहा है। वार और नक्षत्र के इस संयोग से वर्धमान नाम का शुभ योग भी रहेगा। पुष्य नक्षत्र महीने में एक बार आता है। इस तरह साल में 12 दिन पुष्य नक्षत्र वाले होते हैं। लेकिन इस बार साल में 17 दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग होना समृद्धि का संकेत है। इनमें 4 ऐसे संयोग रहेंगे जिनमें दो दिन ये नक्षत्र रहेगा।
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र बताते हैं कि पुष्य नक्षत्र शुभ कामों और खरीदारी के लिए श्रेष्ठ होता है। इसके संयोग वाला दिन समृद्धि का होता है। ज्योतिष में इस नक्षत्र को अमरता और समृद्धि देने वाला माना गया है। 2022 में दो दिन रवि और दो दिन गुरु पुष्य नक्षत्र रहेगा।
*मंगलकारी होती है पुष्य नक्षत्र में की गई खरीदारी*
पुष्य नक्षत्र में की गई खरीदारी और बिक्री मंगलकारी होती है। ये ही वजह है कि कई लोग इस दिन खरीदारी करते हैं। इस साल के पहले पुष्य नक्षत्र योग की शुरुआत 18 जनवरी यानी आज से हो रही है। मंगलवार होने से ये भौम पुष्य माना जाएगा। 27 नक्षत्रों में पुष्य को सर्वाधिक शुभ माना जाता है। इस नक्षत्र को तिष्य और अमरेज्य भी कहते हैं। इन सत्ताइस में आठवां नक्षत्र पुष्य होता है। इस नक्षत्र का महत्व रविवार और गुरुवार के दिन होता है। पुष्य नक्षत्र शनि, गुरु और चंद्र का प्रभाव रहने से यह खरीदारी और नए कार्य की शुरुआत के लिए काफी मंगलकारी माना गया है।
*शनि और गुरु का नक्षत्र*
पुष्य को नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि देव होते हैं लेकिन देव गुरु बृहस्पति को इस नक्षत्र के अधिष्ठाता देव माने जाते हैं। जब चंद्रमा अपनी राशि यानी कर्क में आता है तो कर्क राशि में 3 अंश 40 कला से 16 अंश 40 कला तक पुष्य नक्षत्र होता है। इस नक्षत्र को पोषण करने वाला माना जाता है। शनि के कारण इस नक्षत्र में किए गए काम लंबे समय तक फायदा देने वाले होते हैं और बृहस्पति के प्रभाव से ये शुभदायी और समृद्धि देने वाला होता है। इस नक्षत्र में खरीदारी, नए कामों की शुरुआत और औषधि ग्रहण करना शुभ होता है।
*इस साल शनि और गुरु रहेंगे अपनी-अपनी राशि में*
ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के मुताबिक इस साल शनि और गुरु अपनी ही राशियों रहेंगे। इस कारण शनि से शश और बृहस्पति से हंस नाम का महापुरुष बनेंगे। ये शुभ योग धनधान्य व ऐश्वर्य बढ़ाने वाले रहेंगे। इस साल शनि पहले मकर और फिर कुंभ में रहेगा। शनि की अपनी ही राशि में होने से इसका असर और बढ़ जाएगा।
बृहस्पति ग्रह अप्रैल में शनि की राशि कुंभ से निकलकर खुद की राशि मीन आ जाएगा। मीन राशि में गुरु के आने से इसका शुभ प्रभाव बढ़ेगा। जिससे पुष्य नक्षत्र में किए गए कामों में सफलता और समृद्धि और बढ़ जाएगी।
*2022 में पुष्य नक्षत्र की तारीखें*
*तारीख - पुष्य नक्षत्र योग*
18 जनवरी: मंगल पुष्य
14-15 फरवरी : सोम और मंगल पुष्य
14 मार्च : सोम पुष्य
10 अप्रैल : रवि पुष्य
7-8 मई: शनि और रवि पुष्य
4 जून : शनि पुष्य
1 जुलाई : शुक्र पुष्य
28 जुलाई : गुरु पुष्य
24-25 : अगस्त बुध और गुरु पुष्य
21 सितंबर : बुध पुष्य
18 अक्टूबर : मंगल पुष्य
14-15 नवंबर : सोम और मंगल पुष्य
12 दिसंबर : सोम पुष्य
RELATED ARTICLES
*28 दिसंबर को इन राशि वालों का होगा भाग्योदय, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल*
2021-12-28 10:17
*सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार को जरुर करें ये उपाय, हर परेशानी होगी दूर*
2021-11-28 08:42
*मां लक्ष्मी के शुभ मंत्र, जानिए शुक्रवार को किस मंत्र के जाप से मिलेगा कौन सा लाभ*
2021-11-26 08:50
*मातृ नवमी आज : मातृ दोष से मुक्ति का दिन है आज, जाने इस दिन किसका होता है श्राद्ध*
2021-09-30 10:18
*मासिक शिवरात्रि आज, इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ जाएंगे सारे काम*
2021-09-05 09:02
*Bach Baras 2021: गाय− बछड़े की पूजा से दूर हो जाते हैं सारे कष्ट, जानिए विधी पूजन*
2021-09-04 09:44
*आज नही, कल है अजा एकादशी, जानें व्रत का महत्व, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा*
2021-09-02 09:07
*धूमावती जयंती है आज, सर्पदोष, गरीबी और कर्ज से मुक्ति के लिए करें इन चीजों से हवन*
2021-06-18 08:27
*राशिफल 20 मई : चमकने जा रही है 5 राशियों की किस्मत, जानें कैसे रहेगा आपका गुरुवार*
2021-05-20 06:44
*अप्रैल 2021 का पहला दिन आज इनके लिए रहेगा खास, जानें कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार?*
2021-04-01 07:16
*धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आज करें श्री लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ*
2021-03-19 07:16
राशिफल 9 मार्च : मंगल आज दिखाएंगे अपना पराक्रम, जानिये कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार*
2021-03-09 07:02
*कल 9 मार्च को है विजया एकादशी, इस दिन सुनें यह व्रत कथा, मिलेगा व्रत का पूर्ण लाभ*
2021-03-08 07:14