2022-04-18 20:35
22 अप्रैल को दो जरुरतमंद कन्याओं का विवाह करवाएंगी किन्नर समाज अध्यक्ष मुस्कान अग्रवाल
नापासर टाइम्स। कहते हैं ना भगवान मदद करने किसी भी रूप में आ जाता है। सहायता का यही रूप बीकानेर में देखने को मिला है। कुम्हार समाज के एक जरूरतमंद परिवार में दो कन्याओं की शादी का बीड़ा मंगलामुखी किन्नर समाज अध्यक्ष मुस्कान बाई अग्रवाल ने उठाया है। बताया जा रहा है कि उक्त परिवार में सात बेटियां है व पिता का साया भी अब इन पर नहीं रहा। माँ मजदूरी करके अपनी बेटियों का पेट तो पाल सकती है लेकिन विवाह करवाना मुश्किल हो गया था।
किनर समाज की अध्यक्ष मुस्कान बाई अग्रवाल ने सेवा के इस कार्य में आगे बढ़ते हुए दोनों बेटियों की शादी का बीड़ा उठाया है। 22 अप्रैल को दो बेटियों की शादी होनी तय है, मांगलिक कार्य भी प्रारंभ हो चुके हैं।
RELATED ARTICLES
*सामाजिक न्याय आपके द्वार अभियान 1 अप्रैल से* *वंचित लोगो को मिलेगा योजनाओं का लाभ*
2022-03-24 19:54
*इंडस्ट्री में बड़ा नाम बना चुकी है बीकानेर की बेटी, मिस यूनिवर्स के घर की बनी बहू*
2022-02-13 19:53
*ग्राम विकास अधिकारियों ने आंदोलन को किया तेज,सरकारी व्हाट्सअप ग्रुपो से हुए लेफ्ट*
2021-09-08 19:49