2022-06-17 07:40
नापासर टाइम्स। आज शुक्रवार, 17 जून को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है। इसे संकष्टी चतुर्थी कहते हैं। शुक्रवार ये तिथि होने से इस दिन गणेश जी, महालक्ष्मी और शुक्र ग्रह की विशेष पूजा करें। चतुर्थी के स्वामी गणेश जी हैं, शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह से संबंधित दोष हैं, उन्हें शुक्रवार को शुक्र ग्रह की पूजा करने की सलाह ज्योतिषियों द्वारा दी जाती है।
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक संकष्टी चतुर्थी पर गणेश जी के लिए व्रत किया जाता है। जो लोग ये व्रत करते हैं, उन्हें शाम को चंद्रोदय तक निराहार रहना होता है। चंद्रोदय के बाद गणेश जी और चंद्र की पूजा की जाती है। इसके बाद व्रत पूरा होता है और आहार लिया जा सकता है। संकष्टी चतुर्थी पर सर्वार्थ सिद्धि योग भी है। इस योग में किए गए पूजा-पाठ और अन्य शुभ काम जल्दी सफल हो सकते हैं।
*जीवन के सभी संकटों को दूर करता है चतुर्थी व्रत*
हिन्दी पंचांग के हर महीने में दो चतुर्थी आती हैं, एक कृष्ण पक्ष में और दूसरी शुक्ल पक्ष में। चतुर्थी तिथि पर गणेश जी के लिए खास पूजा-पाठ करने की परंपरा है। इस तिथि के स्वामी गणेश जी ही हैं, क्योंकि इसी तिथि पर गणेश जी प्रकट हुए। जो लोग एक वर्ष में आने वाली सभी 24 चतुर्थी पर व्रत करते हैं, उन्हें जीवन के सभी संकटों से मुक्ति मिल जाती है। ऐसी मान्यता है कि चतुर्थी का व्रत करने से गणेश जी की कृपा मिलती है और घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।
*ऐसे कर सकते हैं गणेश जी और महालक्ष्मी की सरल पूजा*
प्रथम पूज्य गणेश जी और लक्ष्मी जी की पूजा में इनकी प्रतिमाओं का अभिषेक करें। दूध, दही, घी, शहद और मिश्री मिलाकर पंचामृत बनाएं और अभिषेक करें। इसके बाद स्वच्छ जल अर्पित करें। हार-फूल, वस्त्र, आभूषण चढ़ाएं। कुमकुम, चंदन, चावल, इत्र, कमल के फूल चढ़ाएं। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। मिठाई का या लड्डूओं का भोग लगाएं। धूप-दीप जलाकर आरती करें। पूजा के अंत में भगवान से भूल-चूक के लिए क्षमा मांगें। पूजा के बाद प्रसाद वितरीत करें और खुद भी ग्रहण करें।
*ऐसे कर सकते हैं शुक्र ग्रह के लिए विशेष पूजा*
शुक्र ग्रह की पूजा शिवलिंग के रूप में की जाती है। शुक्रवार को शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाएं। बिल्व पत्र, आंकड़े के फूल, जनेऊ धतूरा आदि चीजें चढ़ाएं। चंदन का तिलक करें। ऊँ नम: शिवाय और ऊँ शुं शुक्राय नम: मंत्र का जप करें। भोग लगाएं। धूप-दीप जलाकर आरती करें।
RELATED ARTICLES
*मंगलवार, 28 जून 2022 : आज क्या कहती है आपकी राशि, किसके लिए खुशियों भरा रहेगा दिन*
2022-06-28 09:06
*अगर झेल रहे हैं शनि की साढ़े साती या ढैय्या, तो इन 7 उपायों से कम करें अशुभ प्रभाव*
2022-06-25 08:52
*आषाढ़ मास का पहला शनिवार इन 5 राशियों के लिए है विशेष, शनिदेव को ऐसे करें प्रसन्न*
2022-06-18 09:26
*आज का राशिफल, 13 जून 2022: मेष, वृष और मिथुन राशि वाले वाणी और क्रोध पर संयम रखें*
2022-06-13 07:44
*Aaj Ka Rashifal: बुधवार को इस राशि के लोगों की किस्मत देगी उनका साथ, जानें राशिफल*
2022-06-08 09:08
*28 दिसंबर को इन राशि वालों का होगा भाग्योदय, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल*
2021-12-28 10:17
*सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार को जरुर करें ये उपाय, हर परेशानी होगी दूर*
2021-11-28 08:42
*मां लक्ष्मी के शुभ मंत्र, जानिए शुक्रवार को किस मंत्र के जाप से मिलेगा कौन सा लाभ*
2021-11-26 08:50
*मातृ नवमी आज : मातृ दोष से मुक्ति का दिन है आज, जाने इस दिन किसका होता है श्राद्ध*
2021-09-30 10:18
*मासिक शिवरात्रि आज, इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ जाएंगे सारे काम*
2021-09-05 09:02
*Bach Baras 2021: गाय− बछड़े की पूजा से दूर हो जाते हैं सारे कष्ट, जानिए विधी पूजन*
2021-09-04 09:44
*आज नही, कल है अजा एकादशी, जानें व्रत का महत्व, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा*
2021-09-02 09:07
*धूमावती जयंती है आज, सर्पदोष, गरीबी और कर्ज से मुक्ति के लिए करें इन चीजों से हवन*
2021-06-18 08:27
*राशिफल 20 मई : चमकने जा रही है 5 राशियों की किस्मत, जानें कैसे रहेगा आपका गुरुवार*
2021-05-20 06:44
*अप्रैल 2021 का पहला दिन आज इनके लिए रहेगा खास, जानें कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार?*
2021-04-01 07:16
*धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आज करें श्री लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ*
2021-03-19 07:16
राशिफल 9 मार्च : मंगल आज दिखाएंगे अपना पराक्रम, जानिये कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार*
2021-03-09 07:02
*कल 9 मार्च को है विजया एकादशी, इस दिन सुनें यह व्रत कथा, मिलेगा व्रत का पूर्ण लाभ*
2021-03-08 07:14