2022-07-17 09:10
नापासर टाइम्स। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक 15 या 16 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में आ जाता है। जिसे कर्क संक्रांति कहते हैं। इस दिन को धर्म ग्रंथों में पर्व कहा गया है। इस संक्रांति पर्व का पुण्यकाल सूर्योदय से शुरू होकर दोपहर साढ़े 12 बजे तक रहेगा। इस शुभ समय में किए गए तीर्थ स्नान, दान और पूजा-पाठ से कभी न खत्म होने वाला पुण्य मिलता है।
इस दिन किए गए श्राद्ध से पितर संतुष्ट हो जाते हैं। इसी दिन से सूर्य दक्षिणायन भी हो जाएगा। ज्योतिष ग्रंथों में बताया गया है कि आषाढ़ के आखिरी और श्रावण के शुरुआती दिनों से पौष मास तक सूर्य का दक्षिणी छोर तक जाना दक्षिणायन होता है।
*वेदों में दक्षिणायन यानी पितृयान*
वैदिक काल से ही उत्तरायण को देवयान और दक्षिणायन को पितृयान कहा जाता रहा है। यजुर्वेद के अलावा गरुड़, पद्म, स्कंद और विष्णुधर्मोत्तर पुराण के साथ ही महाभारत में सूर्य के दक्षिणायन को पितृयान कहा गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि सूर्य के दक्षिणायन रहते हुए किया गया श्राद्ध पितरों को पूरी तरह संतुष्ट करता है। दक्षिणायन के इन 6 महीनों में तीर्थ स्नान और दान से पितर प्रसन्न होते हैं। इसलिए जिस दिन सूर्य कर्क राशि में आता है उस दिन दक्षिणायन संक्रांति पर्व पर पितरों के लिए श्राद्ध करने की परंपरा है।
*कर्क संक्रांति पूजन*
कर्क संक्रांति पर सूर्योदय के समय पवित्र नदियों में स्नान करना चाहिए। फिर स्वस्थ रहने की कामना से सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए। इसके साथ ही भगवान शिव और विष्णु की पूजा का खास महत्व होता है। विष्णु सहस्त्रनाम का जाप किया जाता है। पूजा के बाद श्रद्धाअनुसार दान का संकल्प लिया जाता है। फिर जरुरतमंद लोगों को जल, अन्न, कपड़े और अन्य चीजों का दान किया जाता है। इसके साथ ही गाय को घास खिलाने का भी महत्व है।
*श्रावण संक्रांति में भगवान शिव और विष्णु पूजा*
श्रावण महीने में सूर्य संक्रांति होने से इस दिन शिवजी के साथ ही भगवान विष्णु की भी विशेष पूजा करने से पुण्य बढ़ता है। इस दिन ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र बोलते हुए भगवान शालग्राम या विष्णुजी का अभिषेक करना चाहिए। इसके बाद तुलसी पत्र, फल और अन्य सामग्री सहित भगवान की पूजा करनी चाहिए। इस दिन ब्राह्मण भोजन या जरुरतमंद लोगों को खाना खिलाने से जाने-अनजाने में हुए कई तरह के पाप खत्म हो जाते हैं।
RELATED ARTICLES
*मंगलवार, 28 जून 2022 : आज क्या कहती है आपकी राशि, किसके लिए खुशियों भरा रहेगा दिन*
2022-06-28 09:06
*अगर झेल रहे हैं शनि की साढ़े साती या ढैय्या, तो इन 7 उपायों से कम करें अशुभ प्रभाव*
2022-06-25 08:52
*आषाढ़ मास का पहला शनिवार इन 5 राशियों के लिए है विशेष, शनिदेव को ऐसे करें प्रसन्न*
2022-06-18 09:26
*आज का राशिफल, 13 जून 2022: मेष, वृष और मिथुन राशि वाले वाणी और क्रोध पर संयम रखें*
2022-06-13 07:44
*Aaj Ka Rashifal: बुधवार को इस राशि के लोगों की किस्मत देगी उनका साथ, जानें राशिफल*
2022-06-08 09:08
*28 दिसंबर को इन राशि वालों का होगा भाग्योदय, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल*
2021-12-28 10:17
*सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार को जरुर करें ये उपाय, हर परेशानी होगी दूर*
2021-11-28 08:42
*मां लक्ष्मी के शुभ मंत्र, जानिए शुक्रवार को किस मंत्र के जाप से मिलेगा कौन सा लाभ*
2021-11-26 08:50
*मातृ नवमी आज : मातृ दोष से मुक्ति का दिन है आज, जाने इस दिन किसका होता है श्राद्ध*
2021-09-30 10:18
*मासिक शिवरात्रि आज, इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ जाएंगे सारे काम*
2021-09-05 09:02
*Bach Baras 2021: गाय− बछड़े की पूजा से दूर हो जाते हैं सारे कष्ट, जानिए विधी पूजन*
2021-09-04 09:44
*आज नही, कल है अजा एकादशी, जानें व्रत का महत्व, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा*
2021-09-02 09:07
*धूमावती जयंती है आज, सर्पदोष, गरीबी और कर्ज से मुक्ति के लिए करें इन चीजों से हवन*
2021-06-18 08:27
*राशिफल 20 मई : चमकने जा रही है 5 राशियों की किस्मत, जानें कैसे रहेगा आपका गुरुवार*
2021-05-20 06:44
*अप्रैल 2021 का पहला दिन आज इनके लिए रहेगा खास, जानें कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार?*
2021-04-01 07:16
*धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आज करें श्री लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ*
2021-03-19 07:16
राशिफल 9 मार्च : मंगल आज दिखाएंगे अपना पराक्रम, जानिये कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार*
2021-03-09 07:02
*कल 9 मार्च को है विजया एकादशी, इस दिन सुनें यह व्रत कथा, मिलेगा व्रत का पूर्ण लाभ*
2021-03-08 07:14