2022-04-17 20:31
नापासर टाइम्स। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष अलका मूंधड़ा आज बीकानेर पहुंची। उन्होंने महिला मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें भाजपा महिला मोर्चा द्वारा किये जा रहे कार्यों को आमजन तक पहुंचाने की बात कही। साथ ही मूंधड़ा ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया का महत्व बताते हुए कहा कि वर्तमान में सोशल मीडिया ही एकमात्र ऐसा जरिया है जिसके माध्यम से हमारे द्वारा किये जा रहे हर एक काम को आमजन तक पहुंचा जा सकता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर, वाट्सएप का उपयोग करें और पार्टी के लिये किये जा रहे कार्यों को बताये। इस दौरान मूंधड़ा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा।
उन्होंने बताया कि राज्य में वर्तमान में कांग्रेस पार्टी की सत्ता है जिसके मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं और गृह मंत्रालय उनके जिम्मे में है। लेकिन वे राज्य की जनता की सुरक्षा करने में वे पूरी तरह नाकाम रहे है। आज प्रदेश की कोई बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है, महिला अपराध के मामले में भारत में राजस्थान प्रदेश एक नंबर पर है। अपराधियों में न प्रशासन का खौफ है और न ही सरकार का। इस स्थिति के जिम्मेदार खुद अशोक गहलोत है। मूंधड़ा ने कहा कि सरकार का पूरा कार्यकाल अशोक गहलोत अपनी सरकार को बचाने तथा अपनी कुर्सी को बचाने में लगा दिया। जबकि भाजपा महिला मोर्चा द्वारा समय-समय पर मुख्यमंत्री को चेताया भी है कि आप होश में आईए, महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा तय कीजिए ताकि प्रदेश की महिलाएं अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सके। उन्होंने कहा कि पुलिस का स्लोगन ‘अपराधियों में डर, आमजन में विश्वास’ इसके बिल्कुल उल्टा हो रहा है, महिलाएं पूरी तरह डरी हुई है और अपराधी सड़कों पर घूम रहे है।
RELATED ARTICLES
*सामाजिक न्याय आपके द्वार अभियान 1 अप्रैल से* *वंचित लोगो को मिलेगा योजनाओं का लाभ*
2022-03-24 19:54
*इंडस्ट्री में बड़ा नाम बना चुकी है बीकानेर की बेटी, मिस यूनिवर्स के घर की बनी बहू*
2022-02-13 19:53
*ग्राम विकास अधिकारियों ने आंदोलन को किया तेज,सरकारी व्हाट्सअप ग्रुपो से हुए लेफ्ट*
2021-09-08 19:49