2022-07-16 09:26
नापासर टाइम्स। शनिवार, 16 जुलाई को गणेश चतुर्थी व्रत है। सावन महीने में आने वाली इस चतुर्थी का महत्व काफी अधिक है। इस तिथि पर गणेश जी के लिए व्रत-उपवास किया जाता है। सावन महीना शिव जी को समर्पित है और शनिवार का स्वामी ग्रह शनि है। इस वजह से 16 जुलाई का दिन पूजा और उपवास के नजरिए से बहुत खास हो गया है।
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक सावन में शिवलिंग पर बिल्व पत्र, फूल के साथ ही अनाज भी चढ़ा सकते हैं। गणेश चतुर्थी पर स्नान के बाद घर के मंदिर में भगवान गणेश के सामने दीपक जलाए, पूजा करें और फिर व्रत करने का संकल्प लेना चाहिए। इसके बाद दिनभर अन्न का सेवन न करें, इस दिन फलाहार करना चाहिए। चतुर्थी पर शाम को चंद्र उदय के बाद गणेश जी और चंद्र देव की पूजा की जाती है, इसके बाद अन्न ग्रहण किया जाता है।
गणेश पूजन के बाद शिवलिंग पर जल चढ़ाकर अभिषेक करना चाहिए। तत्वसागरसंहिता ग्रंथ में शिवलिंग पर चढ़ाई जाने वाली चीजें के बारे में बताया गया है। शिवलिंग पर धतूरा और आंकड़े के फूल चढ़ाने से संतान संबंधी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। अगर कोई व्यक्ति शिवलिंग पर दूर्वा चढ़ाता है तो उसे स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाना सबसे अधिक शुभ माना जाता है। अगर कोई व्यक्ति शिवलिंग पर जल अर्पित करके सिर्फ बिल्व पत्र भी चढ़ाता है तो उसे शिव पूजा का पुण्य मिल सकता है।
शिवलिंग पर बेला, हरश्रृंगार, शंखपुष्प, चंपा और केवड़ा के फूल भी चढ़ाए जा सकते हैं। ध्यान रखें शिवलिंग पर तुलसी, केतकी के फूल न चढ़ाएं।
*शनिवार को ऐसे कर सकते हैं शनि पूजा*
शनिवार को शनि देव का तेल से अभिषेक करना चाहिए। इसके बाद दीपक जलाकर शनि देव के 10 नाम वाले मंत्र का जप करें।
कोणस्थ पिंगलो बभ्रु: कृष्णो रौद्रोन्तको यम:।
सौरि: शनैश्चरो मंद: पिप्पलादेन संस्तुत:।।
इस मंत्र में शनि के ये 10 नाम बताए गए हैं - कोणस्थ, पिंगल, बभ्रु, कृष्ण, रौद्रान्तक, यम, सौरि, शनैश्चर, मंद और पिप्पलाद। शनि पूजा में इन नामों का या इस मंत्र का जप कर सकते हैं। इस दिन जरूरतमंद व्यक्ति को तेल का दान करें।
RELATED ARTICLES
*मंगलवार, 28 जून 2022 : आज क्या कहती है आपकी राशि, किसके लिए खुशियों भरा रहेगा दिन*
2022-06-28 09:06
*अगर झेल रहे हैं शनि की साढ़े साती या ढैय्या, तो इन 7 उपायों से कम करें अशुभ प्रभाव*
2022-06-25 08:52
*आषाढ़ मास का पहला शनिवार इन 5 राशियों के लिए है विशेष, शनिदेव को ऐसे करें प्रसन्न*
2022-06-18 09:26
*आज का राशिफल, 13 जून 2022: मेष, वृष और मिथुन राशि वाले वाणी और क्रोध पर संयम रखें*
2022-06-13 07:44
*Aaj Ka Rashifal: बुधवार को इस राशि के लोगों की किस्मत देगी उनका साथ, जानें राशिफल*
2022-06-08 09:08
*28 दिसंबर को इन राशि वालों का होगा भाग्योदय, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल*
2021-12-28 10:17
*सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार को जरुर करें ये उपाय, हर परेशानी होगी दूर*
2021-11-28 08:42
*मां लक्ष्मी के शुभ मंत्र, जानिए शुक्रवार को किस मंत्र के जाप से मिलेगा कौन सा लाभ*
2021-11-26 08:50
*मातृ नवमी आज : मातृ दोष से मुक्ति का दिन है आज, जाने इस दिन किसका होता है श्राद्ध*
2021-09-30 10:18
*मासिक शिवरात्रि आज, इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ जाएंगे सारे काम*
2021-09-05 09:02
*Bach Baras 2021: गाय− बछड़े की पूजा से दूर हो जाते हैं सारे कष्ट, जानिए विधी पूजन*
2021-09-04 09:44
*आज नही, कल है अजा एकादशी, जानें व्रत का महत्व, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा*
2021-09-02 09:07
*धूमावती जयंती है आज, सर्पदोष, गरीबी और कर्ज से मुक्ति के लिए करें इन चीजों से हवन*
2021-06-18 08:27
*राशिफल 20 मई : चमकने जा रही है 5 राशियों की किस्मत, जानें कैसे रहेगा आपका गुरुवार*
2021-05-20 06:44
*अप्रैल 2021 का पहला दिन आज इनके लिए रहेगा खास, जानें कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार?*
2021-04-01 07:16
*धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आज करें श्री लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ*
2021-03-19 07:16
राशिफल 9 मार्च : मंगल आज दिखाएंगे अपना पराक्रम, जानिये कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार*
2021-03-09 07:02
*कल 9 मार्च को है विजया एकादशी, इस दिन सुनें यह व्रत कथा, मिलेगा व्रत का पूर्ण लाभ*
2021-03-08 07:14