2022-06-15 20:31
नापासर टाइम्स। जिले के नापासर थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से सत्तर वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। उसका शरीर दो हिस्सों में कट गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद नापासर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया।गाढ़वाला में रहने वाले छोटूराम मेघवाल (70) की बुधवार सुबह गाढ़वाला से पैदल ही ट्रेक के सहारे कहीं जा रहे थे। इसी दौरान ट्रेन गुजरी तो वो उसकी चपेट में आ गए। छोटूराम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का पता चलने पर ट्रेन रोकी गई। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद उसका शव हटवाया। बाद में नापासर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसने शव को मोर्चरी पर रखवाया। नापासर, श्रीडूंगरगढ़ के इस ट्रेक पर पहले भी हादसे होते रहे हैं। छोटूराम की मौत हादसा है या नहीं? इस बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। उसके परिजनों को शव सौंपने से पहले परिजनों के बयान भी लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि वृद्धावस्था में आवाज कम सुनाई देने के कारण संभवत: उन्हें पीछे से आ रही ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी, जिससे चपेट में आ गए।
RELATED ARTICLES
*पारीक चौक भागवत कथा में वामन भगवान व राजा बली और सत्यवादी राजा हरीशचंद्र का संवाद*
2022-04-06 21:06
*बेलासर के सरकारी संस्कृत विद्यालय का वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह सम्पन्न*
2022-03-14 19:44
*नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष तावनिया का विधायक गोदारा ने किया स्वागत*
2022-01-01 13:11
*सींथल में हुए जानलेवा हमले के दो मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार,एक बाल अपचारी भी निरूद्व*
2021-12-17 18:45
*पंचायत समिति के विकास अधिकारी ने नापासर ग्राम पंचायत में व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
2021-12-08 19:14
*सालासर बाबा के अनोखे भक्त तावणियां ने 50 बार पैदल यात्रा कर 51वें दर्शन दंडवत किए*
2021-09-22 17:25
*नापासर में रविवार को बम्पर टीकाकरण,दोनो वेक्सीन की दोनों डोज लगेगी, पढ़े जरूरी खबर*
2021-08-28 20:06
*सात दिनों के बाद कल बाजार में लौटेगी रौनक,मगर भीड़ न बढ़ाए, सावधानी से करे खरीददारी*
2021-05-18 17:19
*नापासर में त्योंहार पर पड़ा रंग में भंग,हुआ कोरोना विस्फोट,एक साथ आये इतने पॉजीटिव*
2021-03-27 16:32
*नापासर के मुख्य बाजार में भारी वाहनो का प्रवेश हो बन्द,थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*
2021-03-18 13:35
*नापासर में बच्चे ने गुल्लक तोड़कर दिए राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी बचत के 5821 रु*
2021-02-08 19:12