2022-06-15 08:46
नापासर टाइम्स। पुराणों में आषाढ़ मास को बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है। वर्षा ऋतु के प्रारंभ के साथ ही देवशयनी एकादशी, गुप्त नवरात्रि और जगन्नाथ यात्रा जैसे प्रमुख त्योहार इसी महीने आते हैं। स्कंद पुराण के अनुसार माना जाता है कि आषाढ़ मास में सूर्य देव और भगवान विष्णु की पूजा करने से सौभाग्य और आरोग्य की प्राप्ति होती है। इस साल 2022 में आषाढ़ मास का प्रारंभ 15 जून, बुधवार के दिन हो रहा है जो कि 13 जुलाई 2022 तक रहेगा। तो आइए जानते हैं आषाढ़ मास में शुभ फलों की प्राप्ति के लिए किस तरह सूर्य पूजा करना शुभ माना गया है...
*सूर्य पूजा विधि*
1. आषाढ़ मास में तीर्थ स्थल पर जाकर स्नान करने को बहुत महत्व दिया गया है लेकिन यह सभी के लिए संभव नहीं हो पाता। ऐसे में आषाढ़ के महीने में प्रतिदिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान के पानी में ही थोड़ा सा गंगाजल डालकर नहाएं।
2. इसके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें। फिर एक तांबे के लोटे में जल भरकर इसमें कुमकुम, अक्षत, लाल फूल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। जल अर्पण के दौरान सूर्य देव के 'ॐ रवये नमः' मंत्र का उच्चारण करें। मान्यता है कि इस मंत्र के जाप से सेहत, बुद्धि और मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
3. सूर्य देव को जल अर्पित करने के बाद धूप-दीप से आरती करें। साथ ही इस महीने में सूर्य ग्रह से संबंधित चीजें जैसे गुड़, लाल चंदन, गेंहू, तांबे की कोई चीज, पीले या लाल रंग के वस्त्र आदि अपनी सामर्थ्य अनुसार दान करने को भी बेहद शुभ माना गया है।
*सूर्य पूजा का महत्व:*
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आषाढ़ के महीने में रोजाना सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करने और भगवान सूर्य देव को जल अर्पित करने से रोगों से मुक्ति मिलती है और आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जो व्यक्ति पूर्ण श्रद्धा के साथ प्रतिदिन सूर्य पूजा करता है उसकी सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं और उसका सभी जगह यश बढ़ता है।
RELATED ARTICLES
*मंगलवार, 28 जून 2022 : आज क्या कहती है आपकी राशि, किसके लिए खुशियों भरा रहेगा दिन*
2022-06-28 09:06
*अगर झेल रहे हैं शनि की साढ़े साती या ढैय्या, तो इन 7 उपायों से कम करें अशुभ प्रभाव*
2022-06-25 08:52
*आषाढ़ मास का पहला शनिवार इन 5 राशियों के लिए है विशेष, शनिदेव को ऐसे करें प्रसन्न*
2022-06-18 09:26
*आज का राशिफल, 13 जून 2022: मेष, वृष और मिथुन राशि वाले वाणी और क्रोध पर संयम रखें*
2022-06-13 07:44
*Aaj Ka Rashifal: बुधवार को इस राशि के लोगों की किस्मत देगी उनका साथ, जानें राशिफल*
2022-06-08 09:08
*28 दिसंबर को इन राशि वालों का होगा भाग्योदय, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल*
2021-12-28 10:17
*सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार को जरुर करें ये उपाय, हर परेशानी होगी दूर*
2021-11-28 08:42
*मां लक्ष्मी के शुभ मंत्र, जानिए शुक्रवार को किस मंत्र के जाप से मिलेगा कौन सा लाभ*
2021-11-26 08:50
*मातृ नवमी आज : मातृ दोष से मुक्ति का दिन है आज, जाने इस दिन किसका होता है श्राद्ध*
2021-09-30 10:18
*मासिक शिवरात्रि आज, इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ जाएंगे सारे काम*
2021-09-05 09:02
*Bach Baras 2021: गाय− बछड़े की पूजा से दूर हो जाते हैं सारे कष्ट, जानिए विधी पूजन*
2021-09-04 09:44
*आज नही, कल है अजा एकादशी, जानें व्रत का महत्व, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा*
2021-09-02 09:07
*धूमावती जयंती है आज, सर्पदोष, गरीबी और कर्ज से मुक्ति के लिए करें इन चीजों से हवन*
2021-06-18 08:27
*राशिफल 20 मई : चमकने जा रही है 5 राशियों की किस्मत, जानें कैसे रहेगा आपका गुरुवार*
2021-05-20 06:44
*अप्रैल 2021 का पहला दिन आज इनके लिए रहेगा खास, जानें कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार?*
2021-04-01 07:16
*धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आज करें श्री लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ*
2021-03-19 07:16
राशिफल 9 मार्च : मंगल आज दिखाएंगे अपना पराक्रम, जानिये कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार*
2021-03-09 07:02
*कल 9 मार्च को है विजया एकादशी, इस दिन सुनें यह व्रत कथा, मिलेगा व्रत का पूर्ण लाभ*
2021-03-08 07:14