2022-04-14 09:26
भगवान शिव के प्रमुख व्रतों में से एक है अनंग त्रयोदशी व्रत। इस दिन भगवान शिव के आशीर्वाद से कामदेव ने प्रद्युम्न के रुप में द्वापर युग में जन्म लिया और शरीर पाया। जिसके बाद से ही अनंग त्रयोदशी मनाई जाने लगी। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के साथ कामदेव और रति की पूजा करने से धन, ऐश्वर्य, स्वास्थ और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।
*अनंग त्रयोदशी पूजा विधि*
अनंग त्रयोदशी के दिन सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करें। इसके बाद भगवान शिव-माता पार्वती व कामदेव और देवी रति की पूजा करें। पूजा घर या मंदिर आप सुविधा अनुसार कहीं भी कर सकते हैं। पूजा के दौरान सफ़ेद वस्त्र पहन कर पंचामृत से शिवजी का अभिषेक करें। पूजा के दौरान शिवजी को सफेद फूल, सफेद मिठाई, बेलपत्र और फल अर्पित करें। पूजा के समय शिव मंत्र ॐ नमः शिवाए का जाप करें।
*अनंग त्रयोदशी कथा*
भगवान शिव माता सती के वियोग में ध्यान में लीन हो गए। जिससे तीनों लोकों में असुरों का आतंक बढ़ गया और असुरों ने देवताओं से स्वर्ग लोक छीन लिया। तब देवताओं ने कामदेव और रति की मदद से शिव जी का ध्यान भंग कर दिया। जिससे नाराज शिव ने अपने तीसरे नेत्र की अग्नि से कामदेव को भस्म कर दिया। यह देखकर रति विलाप करने लगीं। तब देवताओं ने महादेव को सारी बात बताई। तो भगवान शिव ने रति से कहा कि कामदेव इस समय अनंग हैं। वे बिना अंगों वाले हैं, बिना शरीर के हैं। जब विष्णु कृष्ण के रूप में जन्म लेंगे, तब कामदेव, कृष्ण के पुत्र प्रद्युम्न के रूप में जन्म लेंगे। भगवान शिव ने कहा कि आज की तिथि अनंग त्रयोदशी के नाम से जानी जाएगी। जो आज के दिन शिव-शक्ति के साथ कामदेव और रति की पूजा करेगा, उसे संतान सुख और सुखी वैवाहिक जीवन प्राप्त होगा।
RELATED ARTICLES
*28 दिसंबर को इन राशि वालों का होगा भाग्योदय, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल*
2021-12-28 10:17
*सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार को जरुर करें ये उपाय, हर परेशानी होगी दूर*
2021-11-28 08:42
*मां लक्ष्मी के शुभ मंत्र, जानिए शुक्रवार को किस मंत्र के जाप से मिलेगा कौन सा लाभ*
2021-11-26 08:50
*मातृ नवमी आज : मातृ दोष से मुक्ति का दिन है आज, जाने इस दिन किसका होता है श्राद्ध*
2021-09-30 10:18
*मासिक शिवरात्रि आज, इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ जाएंगे सारे काम*
2021-09-05 09:02
*Bach Baras 2021: गाय− बछड़े की पूजा से दूर हो जाते हैं सारे कष्ट, जानिए विधी पूजन*
2021-09-04 09:44
*आज नही, कल है अजा एकादशी, जानें व्रत का महत्व, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा*
2021-09-02 09:07
*धूमावती जयंती है आज, सर्पदोष, गरीबी और कर्ज से मुक्ति के लिए करें इन चीजों से हवन*
2021-06-18 08:27
*राशिफल 20 मई : चमकने जा रही है 5 राशियों की किस्मत, जानें कैसे रहेगा आपका गुरुवार*
2021-05-20 06:44
*अप्रैल 2021 का पहला दिन आज इनके लिए रहेगा खास, जानें कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार?*
2021-04-01 07:16
*धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आज करें श्री लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ*
2021-03-19 07:16
राशिफल 9 मार्च : मंगल आज दिखाएंगे अपना पराक्रम, जानिये कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार*
2021-03-09 07:02
*कल 9 मार्च को है विजया एकादशी, इस दिन सुनें यह व्रत कथा, मिलेगा व्रत का पूर्ण लाभ*
2021-03-08 07:14