2021-10-13 10:40
नापासर टाइम्स। महाष्टमी और नवमी के पर देवी का रूप मानकर कन्याओं की पूजा की जाती है। माना जाता है की कन्याओं की पूजा के साथ भोजन करवाने से देवी दुर्गा प्रसन्न होती हैं। इससे भक्तों को सुख समृद्धि का वरदान मिलता है। नौ कन्याओं को नौ देवियों का रूप मानकर पूजने के बाद ही नवरात्र व्रत पूरा माना जाता है। नवरात्रि की अष्टमी और नवमी पर हवन और देवी की महा पूजा की परंपरा है।
धर्म ग्रंथों के मुताबिक कन्या पूजन के लिए दुर्गाष्टमी और नवमी का दिन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण और शुभ माना गया है। इस दिन ऐसी कन्याओं की पूजा करनी चाहिए। जिनकी उम्र दो साल से ज्यादा तथा 10 साल तक की होनी चाहिए। इन कन्याओं की संख्या कम से कम 9 तो होनी ही चाहिए और एक बालक भी होना चाहिए जिसे हनुमानजी या भैरव का रूप माना जाता है।
*कन्या पूजन के नियम*
महाष्टमी और नवमी पर कन्या पूजन के कुछ नियम श्रीमद् देवीभागवत में बताए गए हैं। जिसके मुताबिक एक साल की कन्या को नहीं बुलाना चाहिए, क्योंकि वह कन्या गंध भोग आदि चीजों के स्वाद से बिल्कुल अनजान रहती हैं इसलिए 2 से 10 साल तक की कन्याओं की पूजा की जा सकती है।
*कन्या पूजा से बढ़ती है सुख-समृद्धि*
कन्याओं को बुलाने के बाद उनकी पूजा करनी चाहिए। फिर सभी को खीर या हलवा-पुड़ी के साथ अन्य चीजें खिलाएं। भोजन के बाद कन्याओं के पैर धुलवाएं और उनके पैर के अंगूठे की पूजा करें। इस पूजा में कुमकुम, चंदन, फूल और चावल का उपयोग करें। फिर कन्याओं की आरती करें और श्रद्धा अनुसार उनको दक्षिणा, फल और वस्त्र दान करें। इसके बाद कन्याओं को प्रणाम कर के विदा करें। कन्या पूजन से दरिद्रता खत्म होती है और दुश्मनों पर जीत मिलती है। धन और उम्र बढ़ती है। वहीं, विद्या और सुख-समृद्धि भी मिलती है।
*किस उम्र की कन्या को कौन सी देवी का रुप माना जाता है*
दो साल की कन्या को कुमारिका कहा गया है और इनकी पूजा से आयु और बल बढ़ता है। तीन साल की कन्या त्रिमूर्ति होती हैं और इनकी पूजा करने से सुख-समृद्धि आती है। चार साल वाली कन्या को कल्याणी कहा गया है। इनकी पूजा से लाभ मिलता है। पांच साल की कन्या रोहिणी होती है इनकी पूजा से शारीरिक सुख मिलता है।
6 साल की कन्या की पूजा से दुश्मनों पर जीत मिलती है। इन्हें कालिका का रूप माना गया है। साल साल की कन्या को चंडिका माना गया है। इनकी पूजा से संपन्नता और ऐश्वर्य मिलता है। आठ साल वाली कन्या देवी शाम्भवी का रूप मानी गई है। इनकी पूजा से दुःख और दरिद्रता खत्म होती है। नौ साल की कन्या दुर्गा होती है। इनकी पूजा करने से हर काम में सफलता मिलती है। वहीं, 10 साल की कन्या को सुभद्रा कहा गया है और इनकी पूजा से मोक्ष मिलता है.
RELATED ARTICLES
*मंगलवार, 28 जून 2022 : आज क्या कहती है आपकी राशि, किसके लिए खुशियों भरा रहेगा दिन*
2022-06-28 09:06
*अगर झेल रहे हैं शनि की साढ़े साती या ढैय्या, तो इन 7 उपायों से कम करें अशुभ प्रभाव*
2022-06-25 08:52
*आषाढ़ मास का पहला शनिवार इन 5 राशियों के लिए है विशेष, शनिदेव को ऐसे करें प्रसन्न*
2022-06-18 09:26
*आज का राशिफल, 13 जून 2022: मेष, वृष और मिथुन राशि वाले वाणी और क्रोध पर संयम रखें*
2022-06-13 07:44
*Aaj Ka Rashifal: बुधवार को इस राशि के लोगों की किस्मत देगी उनका साथ, जानें राशिफल*
2022-06-08 09:08
*28 दिसंबर को इन राशि वालों का होगा भाग्योदय, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल*
2021-12-28 10:17
*सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार को जरुर करें ये उपाय, हर परेशानी होगी दूर*
2021-11-28 08:42
*मां लक्ष्मी के शुभ मंत्र, जानिए शुक्रवार को किस मंत्र के जाप से मिलेगा कौन सा लाभ*
2021-11-26 08:50
*मातृ नवमी आज : मातृ दोष से मुक्ति का दिन है आज, जाने इस दिन किसका होता है श्राद्ध*
2021-09-30 10:18
*मासिक शिवरात्रि आज, इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ जाएंगे सारे काम*
2021-09-05 09:02
*Bach Baras 2021: गाय− बछड़े की पूजा से दूर हो जाते हैं सारे कष्ट, जानिए विधी पूजन*
2021-09-04 09:44
*आज नही, कल है अजा एकादशी, जानें व्रत का महत्व, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा*
2021-09-02 09:07
*धूमावती जयंती है आज, सर्पदोष, गरीबी और कर्ज से मुक्ति के लिए करें इन चीजों से हवन*
2021-06-18 08:27
*राशिफल 20 मई : चमकने जा रही है 5 राशियों की किस्मत, जानें कैसे रहेगा आपका गुरुवार*
2021-05-20 06:44
*अप्रैल 2021 का पहला दिन आज इनके लिए रहेगा खास, जानें कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार?*
2021-04-01 07:16
*धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आज करें श्री लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ*
2021-03-19 07:16
राशिफल 9 मार्च : मंगल आज दिखाएंगे अपना पराक्रम, जानिये कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार*
2021-03-09 07:02
*कल 9 मार्च को है विजया एकादशी, इस दिन सुनें यह व्रत कथा, मिलेगा व्रत का पूर्ण लाभ*
2021-03-08 07:14