2022-02-13 19:48
नापासर टाइम्स। बीकानेर के धोरों में इन दिनों तेंदुए की तलाश चल रही है। पहले लूणकरनसर के गांवों में तेंदुए की आशंका में चप्पा चप्पा छाना गया। अब ये ही हालात श्रीडूंगरगढ़ के गांवों का है। अब तक कहीं भी तेदुआ तो नजर नहीं आया, लेकिन कुछ फुट प्रिंट को तेंदुए का ही माना जा रहा है। पिछले तीन दिन से श्रीडूंगरगढ़ के तोलियासर दखनादी गांव में किसान हाथ में लठ लिए बारी बारी से पहरा दे रहे हैं। तेंदुआ आए तो उससे दो-दो हाथ कर सकें। वन विभाग की टीम भी तेंदुआ ढूंढ रही है। माना जा रहा है कि अरावली की पहाड़ियों से भटकता हुआ, तेंदुआ इस एरिया में आ गया है। इससे पहले वर्ष 2016-17 में भी लूणकरनसर में तेंदुआ आया था।
श्रीडूंगरगढ़ कस्बे से कुछ ही दूरी पर तोलियासर दिखनादी एरिया में तेंदुए के फुट प्रिंट मिलने के बाद से ही गांव में डर है। 4 दिन पहले बुधवार को तोलियासर दिखनादी रोही में किशननाथ सिद्ध ने अपने खेत में किसी बड़े शिकारी जानवर के फुटप्रिंट देखे तो उसने ग्रामीणों को जानकारी दी। उस दौरान सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौका देखकर माना कि यह फुट प्रिंट तेंदुए के है। उसके बाद गांव वाले समूहबद्ध होकर चौकसी करने लगे।
शुक्रवार को ग्रामीणों के साथ वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ढूंढने की नाकाम कोशिश की। बताया जा रहा है कि तेंदुआ सरसों के खेतों में छिपा हुआ है। यहां पानी की लाइन बदलने के लिए गए 7-8 किसानों ने तेंदुए को देखा है। जब ये किसान पानी की लाइन बदलने जा रहे थे तो यहां तेंदुआ इन पर गुर्राया था। वन विभाग की टीम ने इस दौरान ग्रामीणों को स्वयं के साथ मवेशियों को भी सुरक्षित रखने की सलाह देते हुए सतर्क रहने की बात कही है। टीम ने अंदेशा जताया है कि ये तेंदुआ तोलियासर से सातलेरा के बीच की रोही में हो सकता है।
सरसों के खेत में तेंदुआ
इस समय सरसों की फसल अपनी पूर्ण लंबाई पर होती है। जिसके बीच में तेंदुए को देख पाना नामुमकिन है। इसलिए खतरे की आशंका और बढ़ जाती है और ड्रोन से भी उसे देख पाना मुश्किल साबित हो रहा है। हालांकि वन विभाग ने ड्रोन से भी तेंदुए की खोजबीन के लिए प्रयास शुरू किए हैं।
अरावली से आ सकता है तेंदुआ
पिछले दिनों लूणकरनसर में जिस तेंदुए की खोजबीन हो रही थी, वो ही तेंदुआ अब श्रीडूंगरगढ़ पहुंच गया है। वन विभाग का मानना है कि अरावली की पहाड़ियों से भटककर तेंदुआ बीकानेर आ सकता है। इससे पहले भी लूणकरनसर में तेंदुआ आया था। रेंजर जितेंद्र कुमार का कहना है कि पहले तो जंगल थे, इसलिए तेंदुए वापस निकल जाते थे। अब रास्ता भटक रहे हैं।
RELATED ARTICLES
*पारीक चौक भागवत कथा में वामन भगवान व राजा बली और सत्यवादी राजा हरीशचंद्र का संवाद*
2022-04-06 21:06
*बेलासर के सरकारी संस्कृत विद्यालय का वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह सम्पन्न*
2022-03-14 19:44
*नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष तावनिया का विधायक गोदारा ने किया स्वागत*
2022-01-01 13:11
*सींथल में हुए जानलेवा हमले के दो मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार,एक बाल अपचारी भी निरूद्व*
2021-12-17 18:45
*पंचायत समिति के विकास अधिकारी ने नापासर ग्राम पंचायत में व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
2021-12-08 19:14
*सालासर बाबा के अनोखे भक्त तावणियां ने 50 बार पैदल यात्रा कर 51वें दर्शन दंडवत किए*
2021-09-22 17:25
*नापासर में रविवार को बम्पर टीकाकरण,दोनो वेक्सीन की दोनों डोज लगेगी, पढ़े जरूरी खबर*
2021-08-28 20:06
*सात दिनों के बाद कल बाजार में लौटेगी रौनक,मगर भीड़ न बढ़ाए, सावधानी से करे खरीददारी*
2021-05-18 17:19
*नापासर में त्योंहार पर पड़ा रंग में भंग,हुआ कोरोना विस्फोट,एक साथ आये इतने पॉजीटिव*
2021-03-27 16:32
*नापासर के मुख्य बाजार में भारी वाहनो का प्रवेश हो बन्द,थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*
2021-03-18 13:35
*नापासर में बच्चे ने गुल्लक तोड़कर दिए राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी बचत के 5821 रु*
2021-02-08 19:12