2022-02-12 21:14
नापासर टाइम्स। नई दिल्ली से बीकानेर की ओर आ रही एक कार और बस में जबरदस्त टक्कर से पति-पत्नी की मौत हो गई। एक सात महीने का बच्चा घायल हो गया। ये परिवार बीकानेर में किससे मिलने आ रहा था। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। सेरुणा पुलिस अब पीबीएम अस्पताल में मृतकों के बारे में जानकारी ले रही है।
सेरुणा थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि दिल्ली से एक कार शाम करीब साढ़े चार बजे बीकानेर आ रही थी। सेरुणा के पास ये कार सामने से आ रही एक बस से टकरा गई। भीषण टक्कर से कार का एक तरफ का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार को अभिषेक धार चला रहा था, जबकि ज्योति सिंगला उनके साथ बैठी थी। इनके साथ एक सात महीने की बच्ची भी है, जिसे ज्यादा चोट नहीं लगी। इन तीनों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया, लेकिन ज्योति अभिषेक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
दोनों की मौत के कारण ये पता नहीं चल पा रहा हे कि ये दोनों बीकानेर में कहां आए थे। पुलिस उनके मोबाइल फोन से पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है। पुलिस ने दोनों के कपड़ों से आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस निकाले हैं। आधार कार्ड के मुताबिक अभिषेक धार के पिता का नाम समर कुमार धार है। वो पाना उद्यान नरेला, नार्थ वेस्ट दिल्ली का रहने वाला है। वहीं, ज्योति सिंगला के आधार कार्ड में भी दिल्ली का ही एड्रेस है। जिसमें मजलिस पार्क, आदर्श नगर नार्थ वेस्ट दिल्ली लिखा है।
पुलिस का भाई से संपर्क
उधर, पुलिस ने मृतक के भाई से संपर्क किया है, जो इस समय कोलकाता में है। वो सुबह तक बीकानेर पहुंचेंगे। मृतक अभिषेक धर व उनका परिवार बिजनेस करते थे। बीकानेर आ रहे थे। फिर आगे जैसलमेर की तरफ जा रहे थे, ये अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
RELATED ARTICLES
*पारीक चौक भागवत कथा में वामन भगवान व राजा बली और सत्यवादी राजा हरीशचंद्र का संवाद*
2022-04-06 21:06
*बेलासर के सरकारी संस्कृत विद्यालय का वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह सम्पन्न*
2022-03-14 19:44
*नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष तावनिया का विधायक गोदारा ने किया स्वागत*
2022-01-01 13:11
*सींथल में हुए जानलेवा हमले के दो मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार,एक बाल अपचारी भी निरूद्व*
2021-12-17 18:45
*पंचायत समिति के विकास अधिकारी ने नापासर ग्राम पंचायत में व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
2021-12-08 19:14
*सालासर बाबा के अनोखे भक्त तावणियां ने 50 बार पैदल यात्रा कर 51वें दर्शन दंडवत किए*
2021-09-22 17:25
*नापासर में रविवार को बम्पर टीकाकरण,दोनो वेक्सीन की दोनों डोज लगेगी, पढ़े जरूरी खबर*
2021-08-28 20:06
*सात दिनों के बाद कल बाजार में लौटेगी रौनक,मगर भीड़ न बढ़ाए, सावधानी से करे खरीददारी*
2021-05-18 17:19
*नापासर में त्योंहार पर पड़ा रंग में भंग,हुआ कोरोना विस्फोट,एक साथ आये इतने पॉजीटिव*
2021-03-27 16:32
*नापासर के मुख्य बाजार में भारी वाहनो का प्रवेश हो बन्द,थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*
2021-03-18 13:35
*नापासर में बच्चे ने गुल्लक तोड़कर दिए राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी बचत के 5821 रु*
2021-02-08 19:12