2021-10-10 19:57
नापासर टाइम्स। 8वीं क्लास के 13 लाख स्टूडेंट्स को इस बार बोर्ड परीक्षा में अनुपात समानुपात सहित घन, घनाभ और चतुर्भुज के सवाल नहीं पूछे जाएंगे। वही साइंस में कोशिका की संरचना, बल-दाब और प्रकाश प्रकाश के संबंध में भी प्रश्न नहीं आएंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ( एसआईईआरटी) ने संशोधित सिलेबस के प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे हैं। राज्य सरकार की मंजूरी मिलने के बाद 30% की कटौती के साथ संशोधित सिलेबस जारी किया जाएगा। कक्षा दो से आठवीं के सिलेबस में 30% की कटौती की जाएगी।
सिलेबस में से ज्यादातर चैप्टर पीछे के ही हटाए जाएंगे। जो स्टूडेंट्स को अब तक पढ़ाया नहीं गया है। बोर्ड परीक्षा में इस बार स्टूडेंट्स को बचे हुए 70% सिलेबस में से ही क्वेश्चन पूछे जाएंगे। दरअसल, कोविड-19 के चलते स्कूल देर से खुलने के कारण राज्य सरकार ने सिलेबस में कटौती की घोषणा की थी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवंं प्रशिक्षण परिषद में सिलेबस में कटौती के प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाए दिए है। उधर, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में 9वीं से 12वीं कक्षा का सिलेबस पहले ही 30% कम कर दिया है।
*पिछले साल 48% इस बार 30% की कटौती*
कोरोना के चलते एसआईईआरटी ने पिछले शिक्षा सत्र में भी कक्षा दो से आठवीं के सिलेबस में 48% की कटौती की थी। लेकिन कोरोना के चलते लॉकडाउन होने के कारण स्कूल में बंद रही। जिसके चलते राज्य सरकार ने बिना परीक्षा ही पहली से आठवीं कक्षा के बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट करने का फैसला किया था। जिसके कारण आठवीं बोर्ड की परीक्षा नहीं हो पाई। शिक्षा सत्र 2021-22 में भी स्कूल देर से खुले है। इसलिए इस बार भी 30% सिलेबस में कटौती होगी।
*क्लास 1 के बच्चों को हिंदी-इंग्लिश का पूरा कोर्स पढ़ाया जाएगा*
कक्षा एक में हिंदी और इंग्लिश का पाठ्यक्रम कम नहीं किया जाएगा। पहली क्लास में गणित विषय के सिलेबस में 30% की कटौती के प्रस्ताव भेजे गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि फर्स्ट क्लास में बच्चा वर्ण एवं मात्राओं से परिचित होता है। यह कक्षा लिखना, पढ़ना और सीखने की प्रथम पायदान है। ऐसे में बच्चों को पर्याप्त अभ्यास के अवसर उपलब्ध होने चाहिए। जिसे देखते हुए कक्षा एक के हिंदी और अंग्रेजी के पाठ्यक्रम में कटौती नहीं की जाएगी।
*8वीं बोर्ड के सिलेबस में ये चैप्टर हटाए जाएंगे*
हिंदी : भगवान के डाकिए, कबीर की सखियां, सूर के पद (कविता), जब सिनेमा ने बोलना सीखा,पानी की कहानी (निबंध), अकबरी लोटा (कहानी)।
इंग्लिश : ए विजिट टू कैम्ब्रिज, व्हेन आई सेट आउट फॉर लियोनेसी, ए शॉर्ट मानसून डायरी, ओन दा ग्रेसहॉपर एंड क्रिकेट, द ग्रेट स्टोन फेस - l, द ग्रेट स्टोन फेस - ll
साइंस : दहन और ज्वाला, कोशिका संरचना एवं प्रकार्य, किशोरावस्था की ओर, बाल तथा दाब, प्रकाश।
एसएसटी : स्वतंत्रता के बाद, बुनकर लोहा बनाने वाले और फैक्ट्री मालिक, देशी जनता को सभ्य बनाना राष्ट्र को शिक्षित करना, उद्योग, मानव संसाधन। हाशियाकरण से निपटना, जन सुविधाएं, कानून व सामाजिक न्याय।
संस्कृत : क: रक्षति क: रक्षितः (संवाद), क्षितौ राजते भारतस्वर्णभूमि: (पद्य), आर्यभट: (निबंध), प्रहेलिका: (पहेली)।
मैथ्स : प्रायोगिक ज्यामिति, ठोस आकारों का चित्रण, क्षेत्रमिति, सीधा और प्रतिलोम समानुपात।