2022-05-10 09:00
नापासर टाइम्स। सरदारशहर के मशहूर कॉमेडियन मुरारी लाल पारीक सहित चार-पांच अन्य लोगों के खिलाफ थाने में सोमवार को दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार धोलिया कुआं निवासी 22 वर्ष व 19 वर्षीय विवाहिता और 18 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दी कि रविवार रात वे तीनों तेजवीर कॉलोनी स्थित अपने प्लाट में सो रही थी। उसी दौरान कॉमेडी वीडियो बनाने वाला मुरारीलाल शर्मा निवासी गोगासर चार-पांच लड़कों के साथ कार में आया। आरोपियों ने मारपीट व दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उन्हें छुड़ाया। इसके बाद सभी आरोपी कार व बाइक पर बैठकर भाग गए। दूसरी ओर मुरारीलाल ने बताया कि उसने सोमवार शाम को थाने में अपने पालतू कुत्ते के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया कि आस-पास के लोगों ने साटियों की एक लड़की व लड़के को उसका कुत्ता ले जाते देखा। उक्त महिलाओं व युवती ने उसी बात की रंजिश के चलते उन पर झूठा आरोप लगाते हुए ये मामला दर्ज करवाया है।
RELATED ARTICLES
*पारीक चौक भागवत कथा में वामन भगवान व राजा बली और सत्यवादी राजा हरीशचंद्र का संवाद*
2022-04-06 21:06
*बेलासर के सरकारी संस्कृत विद्यालय का वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह सम्पन्न*
2022-03-14 19:44
*नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष तावनिया का विधायक गोदारा ने किया स्वागत*
2022-01-01 13:11
*सींथल में हुए जानलेवा हमले के दो मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार,एक बाल अपचारी भी निरूद्व*
2021-12-17 18:45
*पंचायत समिति के विकास अधिकारी ने नापासर ग्राम पंचायत में व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
2021-12-08 19:14
*सालासर बाबा के अनोखे भक्त तावणियां ने 50 बार पैदल यात्रा कर 51वें दर्शन दंडवत किए*
2021-09-22 17:25
*नापासर में रविवार को बम्पर टीकाकरण,दोनो वेक्सीन की दोनों डोज लगेगी, पढ़े जरूरी खबर*
2021-08-28 20:06
*सात दिनों के बाद कल बाजार में लौटेगी रौनक,मगर भीड़ न बढ़ाए, सावधानी से करे खरीददारी*
2021-05-18 17:19
*नापासर में त्योंहार पर पड़ा रंग में भंग,हुआ कोरोना विस्फोट,एक साथ आये इतने पॉजीटिव*
2021-03-27 16:32
*नापासर के मुख्य बाजार में भारी वाहनो का प्रवेश हो बन्द,थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*
2021-03-18 13:35
*नापासर में बच्चे ने गुल्लक तोड़कर दिए राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी बचत के 5821 रु*
2021-02-08 19:12