2022-05-10 09:09
नापासर टाइम्स। आखातीज के बाद एक बार फिर अबूझ मुहूर्त में शादियां होने वाली हैं। 16 मई को वैशाख पूर्णिमा के दिन बीकानेर में अबूझ मुहूर्त में सैकड़ों विवाह होंगे। वैसे तो इस दिन दान-पुण्य और धर्म-कर्म के कार्य किए जाते हैं। इसे सत्य विनायक पूर्णिमा भी कहा जाता है, लेकिन राजस्थान में यह दिन अबूझ सावों के लिए शुभ माना गया है। वैशाख पूर्णिमा के दिन ही महात्मा बुद्ध का अवतार हुआ था। इसलिए बौद्ध धर्म के अनुयायी इस दिन को बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। स्कंद पुराण में वर्णित एक कथा के अनुसार महात्मा बुद्ध भगवान विष्णु के अवतार हैं।
"ज्योतिर्विद पंडित हरिनारायण व्यास मन्त्रासा ने बताते हैं कि वैशाख पूर्णिमा पर धर्मराज की पूजा करने का विधान है। इसलिए इस व्रत के प्रभाव से अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण के बचपन के साथी सुदामा जब द्वारिका उनसे मिलने पहुंचे थे, तो भगवान श्री कृष्ण ने उन्हें सत्य विनायक पूर्णिमा व्रत का विधान बताया। इसी व्रत के प्रभाव से सुदामा की सारी दरिद्रता दूर हुई।
15 की दोपहर 12.46 पर लगेगी पूर्णिमा, 16 को सुबह 9.43 तक चलेगी
मन्नासा बताते हैं कि पूर्णिमा 15 मई की दोपहर 12.46 बजे से प्रारंभ होकर 16 की सुबह 9.43 बजे तक रहेगी। पूर्णिमा का व्रत 15 को रखा जाएगा। इसी तरह पुण्यकाल व स्नान 16 मई को होगा।
बिना चंद्र दर्शन के पूर्णिमा का व्रत पूर्ण नहीं माना जाता
इस दिन भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और समस्त कष्टों का नाश होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार वैशाख पूर्णिमा 16 मई को होगी। ऐसे में बिना चंद्र दर्शन के पूर्णिमा का व्रत पूर्ण नहीं माना जाता। इस दिन चंद्र दर्शन करने से चंद्रदेव का आशीर्वाद भक्तों पर सदैव बना रहता है। वैशाख मास के शुक्ल की पूर्णिमा को पीपल पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है। हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ का बहुत महत्व है। शास्त्रों के अनुसार इस वृक्ष में सभी देवी देवताओं और हमारे पितरों का वास माना गया है। पीपल भगवान विष्णु का जीवंत और पूर्णतः मूर्तिमान स्वरूप ही है।
RELATED ARTICLES
*28 दिसंबर को इन राशि वालों का होगा भाग्योदय, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल*
2021-12-28 10:17
*सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार को जरुर करें ये उपाय, हर परेशानी होगी दूर*
2021-11-28 08:42
*मां लक्ष्मी के शुभ मंत्र, जानिए शुक्रवार को किस मंत्र के जाप से मिलेगा कौन सा लाभ*
2021-11-26 08:50
*मातृ नवमी आज : मातृ दोष से मुक्ति का दिन है आज, जाने इस दिन किसका होता है श्राद्ध*
2021-09-30 10:18
*मासिक शिवरात्रि आज, इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ जाएंगे सारे काम*
2021-09-05 09:02
*Bach Baras 2021: गाय− बछड़े की पूजा से दूर हो जाते हैं सारे कष्ट, जानिए विधी पूजन*
2021-09-04 09:44
*आज नही, कल है अजा एकादशी, जानें व्रत का महत्व, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा*
2021-09-02 09:07
*धूमावती जयंती है आज, सर्पदोष, गरीबी और कर्ज से मुक्ति के लिए करें इन चीजों से हवन*
2021-06-18 08:27
*राशिफल 20 मई : चमकने जा रही है 5 राशियों की किस्मत, जानें कैसे रहेगा आपका गुरुवार*
2021-05-20 06:44
*अप्रैल 2021 का पहला दिन आज इनके लिए रहेगा खास, जानें कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार?*
2021-04-01 07:16
*धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आज करें श्री लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ*
2021-03-19 07:16
राशिफल 9 मार्च : मंगल आज दिखाएंगे अपना पराक्रम, जानिये कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार*
2021-03-09 07:02
*कल 9 मार्च को है विजया एकादशी, इस दिन सुनें यह व्रत कथा, मिलेगा व्रत का पूर्ण लाभ*
2021-03-08 07:14