2022-06-10 17:19
नापासर टाइम्स। बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इसका कनेक्शन भी राजस्थान से निकला है। लॉरेंस के 3 गुर्गों ने ही मुंबई तक लेटर पहुंचाया था। विक्की बराड़ के जरिए सलीम खान को धमकी भरा लैटर दिया था। यह तीनों बदमाश जालोर से गए थे। बताया जा रहा है हनुमानगढ़ का वांटेड विक्की बराड़ भी उस दौरान वहीं पर मौजूद था। जो लॉरेंस का खास गुर्गा माना जाता है।
दरअसल, मूसेवाला हत्याकांड में 8 शॉर्प शूटर का नाम सामने आया था। इसमें एक लॉरेंस का साथी महाराष्ट्र का सौरभ महाकाल था। बुधवार को मकोका के एक पुराने मामले में पुणे ग्रामीण पुलिस ने सौरभ महाकाल को गिरफ्तार किया था। सलमान को धमकी देने के बाद एक दिन पहले मुंबई पुलिस के DCP संग्राम सिंह निशानदार और उनकी टीम गैंगस्टर महाकाल से पूछताछ करने पुणे पहुंची थी।
सलमान और सलीम खान को मूसेवाला जैसा हाल करने की धमकी मिली थी। मुंबई पुलिस ने सौरभ महाकाल से पूछताछ की तो सामने आया कि लॉरेंस के गुर्गों ने ही यह चिट्ठी भेजी थी। लॉरेंस ने इसके लिए विक्की बराड़ को जिम्मेदारी दी थी। विक्की बराड़ के कहने पर जालोर से 3 बदमाश मुंबई गए थे। लेटर छोड़ने के बाद तीनों ने सौरभ महाकाल से भी मुलाकात की थी।
पुलिस के मुताबिक सौरभ ने यह भी बताया कि विक्रमजीत उर्फ विक्की बराड़ के जरिए सलीम खान तक लेटर पहुंचाया गया था। मुंबई पुलिस ने दावा किया कि क्राइम ब्रांच ने लेटर देने वाले 3 बदमाशों की पहचान कर ली है।
पुणे ग्रामीण SP अभिनव देशमुख ने बताया कि गैंगस्टर सौरभ महाकाल का लंबे समय तक राजस्थान के गंगानगर, जयपुर और अजमेर में एक्टिव रहा है। सौरभ महाकाल के वहां के गैंगस्टर्स से भी संपर्क है। गंगानगर जिले में उस पर एक केस भी रजिस्टर्ड है। इसके बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है, जबकि जालोर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि उन्हें अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है
RELATED ARTICLES