2021-10-09 15:16
नापासर टाइम्स-चोरों के हौसले लगातार बीकानेर जिले में बुलंद होते जा रहे हैं और बड़ी बड़ी चोरियों को अंजाम दे रहे हैं ऐसा ही मामला बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र से सामने आया जहां एक सूने मकान में चोरों ने सोने चांदी जेवरात और नगद रखी रकम ले उड़े। मिली जानकारी के अनुसार घटना जोरावरपुरा की है जहां रहने वाले हरिराम राकावत अपने व्यवसाय कार्य हेतु जयपुर में रहते हैं। कभी-कभी यहां आने वाले रांकावत परिवार ने अपना कीमती सामान इसी घर में रख रखा था और वह त्योहारों के समय ही यहां आते हैं। चोरों ने सूने मकान को देखकर यहां शुक्रवार रात आराम से चोरी कर के फरार हो गए और बड़ी मात्रा में सोने चांदी और नगद ले उड़े। चोर कितने का माल ले उड़े यह साफ नहीं हुआ है चोरी की सूचना श्री हरिराम राकावत को दी गई पड़ोसियों द्वारा कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी और रांकावत परिवार के रिश्तेदारों ने बताया पुलिस को की लाखों का सामान चोरी हुआ है। चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि घर के अंदर पड़ी लकड़ी की अलमारी में तिजोरी भी तोड़ दी। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
RELATED ARTICLES
*सामाजिक न्याय आपके द्वार अभियान 1 अप्रैल से* *वंचित लोगो को मिलेगा योजनाओं का लाभ*
2022-03-24 19:54
*इंडस्ट्री में बड़ा नाम बना चुकी है बीकानेर की बेटी, मिस यूनिवर्स के घर की बनी बहू*
2022-02-13 19:53
*ग्राम विकास अधिकारियों ने आंदोलन को किया तेज,सरकारी व्हाट्सअप ग्रुपो से हुए लेफ्ट*
2021-09-08 19:49