2022-06-09 15:23
नापासर टाइम्स। सरकार ने प्रदेश के 473 पुलिस थानों को क्रमोन्नत कर पुलिस निरीक्षक स्तर के बना दिए है। इनमें बीकानेर जिले के 15 थाने शामिल है। अभी इन थानों में उपनिरीक्षक को थानाधिकारी लगाया हुआ है। क्रमोन्नत होने के बाद पुलिस निरीक्षक यानि सीआई को कमान सौंपी जाएगी।
पुलिस विभाग के पुनर्गठन एवं नियम अतिरिक्त महानिदेशक संजीव कुमार नार्जारी ने क्रमोन्नत थानों के लिए पुलिस निरीक्षक के 473 के नवीन पदों का सृजन और प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी की।
यह थाने क्रमोन्नत
बीकानेर जिले के क्रमोन्नत 15 थानों में शहर कोतवाली थाना, गंगाशहर, नापासर, बीछवाल, नोखा, जसरासर, पांचू, देशनोक, कालू, जामसर, दंतौर, सैरुणा, छतरगढ़, कोलायत, गजनेर थाना शामिल हैं।
तैनात किए जाएंगे सीआई
"बीकानेर रेंज के 48 थानों को क्रमोन्नत किया गया है। रेंज के चारों पुलिस अधीक्षकों से पुलिस निरीक्षकों की सूची मंगवाई जा रही है। मैन पावर पूरी होते ही पुलिस निरीक्षकों को थानों में तैनात कर दिया जाएगा। फिलहाल ऐसे भी कई थाने है, जिनमें पहले से सीआई तैनात हैं।"
ओमप्रकाश, बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक
RELATED ARTICLES
*पारीक चौक भागवत कथा में वामन भगवान व राजा बली और सत्यवादी राजा हरीशचंद्र का संवाद*
2022-04-06 21:06
*बेलासर के सरकारी संस्कृत विद्यालय का वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह सम्पन्न*
2022-03-14 19:44
*नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष तावनिया का विधायक गोदारा ने किया स्वागत*
2022-01-01 13:11
*सींथल में हुए जानलेवा हमले के दो मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार,एक बाल अपचारी भी निरूद्व*
2021-12-17 18:45
*पंचायत समिति के विकास अधिकारी ने नापासर ग्राम पंचायत में व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
2021-12-08 19:14
*सालासर बाबा के अनोखे भक्त तावणियां ने 50 बार पैदल यात्रा कर 51वें दर्शन दंडवत किए*
2021-09-22 17:25
*नापासर में रविवार को बम्पर टीकाकरण,दोनो वेक्सीन की दोनों डोज लगेगी, पढ़े जरूरी खबर*
2021-08-28 20:06
*सात दिनों के बाद कल बाजार में लौटेगी रौनक,मगर भीड़ न बढ़ाए, सावधानी से करे खरीददारी*
2021-05-18 17:19
*नापासर में त्योंहार पर पड़ा रंग में भंग,हुआ कोरोना विस्फोट,एक साथ आये इतने पॉजीटिव*
2021-03-27 16:32
*नापासर के मुख्य बाजार में भारी वाहनो का प्रवेश हो बन्द,थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*
2021-03-18 13:35
*नापासर में बच्चे ने गुल्लक तोड़कर दिए राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी बचत के 5821 रु*
2021-02-08 19:12