2022-07-09 09:04
रविवार, 10 जुलाई पूजा-पाठ के नजरिए से बहुत ही खास दिन है। इस दिन आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी देवशयनी एकादशी है। इस तिथि से कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तक भगवान विष्णु विश्राम करते हैं। देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु के लिए व्रत-उपवास करने की परंपरा है। इस दिन श्रीकृष्ण की भी विशेष पूजा जरूर करनी चाहिए।
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक देवशयनी एकादशी पर विष्णु जी, शिव जी और श्रीकृष्ण का अभिषेक करना चाहिए। जिन लोगों के घर में बाल गोपाल की प्रतिमा है, उन्हें केसर मिश्रित दूध से भगवान का अभिषेक करना चाहिए। बाल गोपाल के साथ ही गौमाता की मूर्ति भी जरूर रखें।
*ऐसे कर सकते हैं श्रीकृष्ण की पूजा*
श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का अभिषेक दक्षिणावर्ती शंख से करना चाहिए। शंख में केसर मिश्रित दूध भरें और भगवान को अर्पित करें। दूध के बाद जल से अभिषेक करना चाहिए। इसके बाद श्रीकृष्ण को पीले चमकीले रेशमी वस्त्र पहनाने चाहिए। हार-फूल से श्रृंगार करें। चंदन से तिलक लगाएं। तुलसी के साथ माखन-मिश्री और दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं। धूप-दीप जलाकर आरती करें। पूजा में कृं कृष्णाय नम: मंत्र का जप करना चाहिए। भगवान से पूजा में हुई जानी-अनजानी गलतियों के लिए क्षमा मांगें। पूजा के बाद प्रसाद बांटें और खुद भी लें। इस दिन किसी गौशाला में गायों की देखभाल के लिए दान जरूर करना चाहिए। साथ ही, जरूरतमंद लोगों को धन, अनाज, कपड़े आदि चीजें उपहार में दें।
*देवशयनी एकादशी से जुड़ी मान्यता*
इस एकादशी का महत्व काफी अधिक माना जाता है, क्योंकि इस दिन से भगवान विष्णु के विश्राम का समय शुरू हो जाता है और भगवान करीब चार महीनों तक विश्राम करते हैं। इन चार महीनों को चातुर्मास कहते हैं। इस समय में शिव जी सृष्टि का संचालन करते हैं। देवशयनी एकादशी के बाद विवाह, गृह प्रवेश जैसे शुभ कामों के लिए मुहूर्त नहीं रहते हैं। चातुर्मास में ग्रंथों का पाठ करना चाहिए। ध्यान करें, खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
RELATED ARTICLES
*मंगलवार, 28 जून 2022 : आज क्या कहती है आपकी राशि, किसके लिए खुशियों भरा रहेगा दिन*
2022-06-28 09:06
*अगर झेल रहे हैं शनि की साढ़े साती या ढैय्या, तो इन 7 उपायों से कम करें अशुभ प्रभाव*
2022-06-25 08:52
*आषाढ़ मास का पहला शनिवार इन 5 राशियों के लिए है विशेष, शनिदेव को ऐसे करें प्रसन्न*
2022-06-18 09:26
*आज का राशिफल, 13 जून 2022: मेष, वृष और मिथुन राशि वाले वाणी और क्रोध पर संयम रखें*
2022-06-13 07:44
*Aaj Ka Rashifal: बुधवार को इस राशि के लोगों की किस्मत देगी उनका साथ, जानें राशिफल*
2022-06-08 09:08
*28 दिसंबर को इन राशि वालों का होगा भाग्योदय, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल*
2021-12-28 10:17
*सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार को जरुर करें ये उपाय, हर परेशानी होगी दूर*
2021-11-28 08:42
*मां लक्ष्मी के शुभ मंत्र, जानिए शुक्रवार को किस मंत्र के जाप से मिलेगा कौन सा लाभ*
2021-11-26 08:50
*मातृ नवमी आज : मातृ दोष से मुक्ति का दिन है आज, जाने इस दिन किसका होता है श्राद्ध*
2021-09-30 10:18
*मासिक शिवरात्रि आज, इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ जाएंगे सारे काम*
2021-09-05 09:02
*Bach Baras 2021: गाय− बछड़े की पूजा से दूर हो जाते हैं सारे कष्ट, जानिए विधी पूजन*
2021-09-04 09:44
*आज नही, कल है अजा एकादशी, जानें व्रत का महत्व, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा*
2021-09-02 09:07
*धूमावती जयंती है आज, सर्पदोष, गरीबी और कर्ज से मुक्ति के लिए करें इन चीजों से हवन*
2021-06-18 08:27
*राशिफल 20 मई : चमकने जा रही है 5 राशियों की किस्मत, जानें कैसे रहेगा आपका गुरुवार*
2021-05-20 06:44
*अप्रैल 2021 का पहला दिन आज इनके लिए रहेगा खास, जानें कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार?*
2021-04-01 07:16
*धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आज करें श्री लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ*
2021-03-19 07:16
राशिफल 9 मार्च : मंगल आज दिखाएंगे अपना पराक्रम, जानिये कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार*
2021-03-09 07:02
*कल 9 मार्च को है विजया एकादशी, इस दिन सुनें यह व्रत कथा, मिलेगा व्रत का पूर्ण लाभ*
2021-03-08 07:14