2022-05-08 21:12
नापासर टाइम्स। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में एक बार फिर बस में रखे लगेज से सामान चोरी का मामला सामने आया है। शुक्र है इस बार चोर पकड़ में आ गया। बस में बैठी जिस महिला के लगेज का ताला तोड़कर सामान निकालने का प्रयास हुआ, वो उसी महिला की सक्रियता से ही गिरफ्तार हो गए। इस ग्रामीण महिला के कीमती जेवराती सामान सहित नगदी सुरक्षित रह गई।
दरअसल, राजलदेसर थाने के गांव छाजूसर निवासी विमला पत्नी रामप्रताप सिद्ध अपनी देवरानी और बच्चों के साथ अपने पीहर बरजांगसर के लिए रवाना हुई। श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर पर उसने अपने मौसी के लड़के के साथ बस बदली। श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने के बाद विमला को ताला टूटने की जैसी आवाज सुनाई दी। उसने शोर मचाया तो आरोपी भागने लगे। तब सहयात्रियों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की। विमला के मौसी के लड़के कुंदननाथ ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और चोरों को धर दबोचा। चोरों की संख्या चार बताई जा रही है जबकि पुलिस के हाथ दो आरोपी लगे।
एसआई बीरबल सिंह ने बताया कि पुलिस के जवान श्रीकिशन गोदारा, लेखराम और पुनीत की सक्रियता से चोरी के आरोपी हरियाणा के कुलदीप पुत्र राजकुमार और रोहताश पुत्र रामकुमार को धर दबोचा गया। साथ ही आरोपियों से माल भी जब्त कर लिया। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि आमजन भी ऐसे संदिग्ध लोगों पर नजर बनाए रखे और तुरन्त पुलिस को इतला करें।
RELATED ARTICLES
*पारीक चौक भागवत कथा में वामन भगवान व राजा बली और सत्यवादी राजा हरीशचंद्र का संवाद*
2022-04-06 21:06
*बेलासर के सरकारी संस्कृत विद्यालय का वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह सम्पन्न*
2022-03-14 19:44
*नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष तावनिया का विधायक गोदारा ने किया स्वागत*
2022-01-01 13:11
*सींथल में हुए जानलेवा हमले के दो मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार,एक बाल अपचारी भी निरूद्व*
2021-12-17 18:45
*पंचायत समिति के विकास अधिकारी ने नापासर ग्राम पंचायत में व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
2021-12-08 19:14
*सालासर बाबा के अनोखे भक्त तावणियां ने 50 बार पैदल यात्रा कर 51वें दर्शन दंडवत किए*
2021-09-22 17:25
*नापासर में रविवार को बम्पर टीकाकरण,दोनो वेक्सीन की दोनों डोज लगेगी, पढ़े जरूरी खबर*
2021-08-28 20:06
*सात दिनों के बाद कल बाजार में लौटेगी रौनक,मगर भीड़ न बढ़ाए, सावधानी से करे खरीददारी*
2021-05-18 17:19
*नापासर में त्योंहार पर पड़ा रंग में भंग,हुआ कोरोना विस्फोट,एक साथ आये इतने पॉजीटिव*
2021-03-27 16:32
*नापासर के मुख्य बाजार में भारी वाहनो का प्रवेश हो बन्द,थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*
2021-03-18 13:35
*नापासर में बच्चे ने गुल्लक तोड़कर दिए राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी बचत के 5821 रु*
2021-02-08 19:12